Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में सोमवार की अहले सुबह तस्कर स्कॉर्पियो वाहन से लकड़ी की तस्कर कर रहे थे। इसी दौरान मंडी बैरियर के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके से अज्ञात अपराधी वाहन छोड़ फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने स्कॉर्पियो वाहन के साथ तीस नग साल की लकड़ी जब्त की है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो वाहन (जेएच 14ए 8111) से शातिर तस्कर साल लकड़ी की तस्करी कर रहे थे। इसी दौरान वाहन एक ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। इसमें…

Read More

लोहरदगा। लोहरदगा के बलदेव साहु कालेज स्टेडियम में झारखंड सरकार की मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके मंत्री ने झांकी का भी अवलोकन किया। मंत्री ने खेल शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा की हमें गर्व है कि हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं।हम स्वतंत्रता सेनानियों के आभारी हैं जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे कर हमें आजादी दिलाई है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार राज्य का विकास कर रही हैं। मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने का काम…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में 76 वां गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन हुआ। जिला मुख्यालय बलरामपुर के पुलिस लाईन ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने समारोह स्थल पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान का गायन किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी…

Read More

नई दिल्ली/हजारीबाग। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव -2025 में एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी। उन्हें दिल्ली के दो विधानसभा क्षेत्र पटेल नगर और राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक प्रबंधन का जिम्मा सौंपा है। चुनाव के दौरान ये दोनों विधानसभा क्षेत्र में सांसद मनीष जायसवाल की गतिविधि दिखेगी। सांसद मनीष जायसवाल अपने कुशल राजनीतिक चुनाव प्रबंधन, क्षमता और विद्वता का पिछले बिहार विधानसभा चुनाव, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव, कर्नाटक विधानसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव में संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का बखूबी निर्वहन कर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। बीते…

Read More

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जरिये राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पहली बार निर्वाचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झारखंड राज्य को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का नेशनल अवार्ड प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति ने शनिवार को झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार को इस के लिए नई दिल्ली के जोरावर ऑडिटोरियम, मानेकशॉ सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य के सभी मतदाताओं, निर्वाचन कार्य में लगे सभी बीएलओ, सभी मतदान कर्मी, पुलिस के पदाधिकारी, सुरक्षा बलों के जवानों, राजनीतिक दलों एवं मीडिया के…

Read More

रांची। झारखंड सरकार के ऊर्जा विकास निगम से 109 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में झारखंड एटीएस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपित के घर से 60 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने शनिवार को बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। झारखंड सरकार के महत्वपूर्ण उपक्रम पर्यटन विकास निगम लिमिटेड, झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड के खाते से लगभग 109 करोड़ रुपये गायब करने के मामले में जांच जारी है। इस दौरान एटीएस ने रांची…

Read More

महाकुम्भ नगर। सनातन धर्म को मानने वाले लोगों में रुद्राक्ष की काफ़ी अहमियत है। हिन्दू धर्म पुराणों के अनुसार रुद्राक्ष भगवान शिव के नेत्रों से उत्पन्न हुआ है। माना जाता है कि रुद्राक्ष को धारण करने वाले व्यक्ति पर किसी भी तरह की कोई विपत्ति नहीं आती है। अभी तक कुल मिलाकर 14 मुखी रुद्राक्ष पाए गए हैं। इन 14 रुद्राक्ष के अलावा गौरीशंकर और गणेश रुद्राक्ष भी पाए जाते हैं। इनमें सबसे कीमती एक मुखी रूद्राक्ष माना जाता है। नेपाल में रुद्राक्ष के पेड़ बहुतायत में पाए जाते हैं। अमूमन एक मुखी रूद्राक्ष का एक दाना 3 से 4…

Read More

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में भालूडिग्गी पहाड़ इलाके में तीन दिन पहले सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए 16 नक्सलियों में से 12 की शुक्रवार को शिनाख्त हो गई। 20 और 21 जनवरी काे लगभग 80 घंटे तक सुरक्षाबलों के साथ चली मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए थे। पहचाने गए इन 12 नक्सलियों पर कुल तीन करोड़ 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह जानकारी आज एसपी गरियाबंद निखिल राखेचा ने दी। एसपी गरियाबंद राखेचा ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में नक्सल संगठन के सेंट्रल कमेटी का मेंबर 1. चलपति जिस पर अकेले ही…

Read More

महाकुम्भनगर। इस बार का महाकुम्भ वास्तव में कई मामलों में दिव्य और भव्य है। संत समाज भी इसकी दिव्यता बढ़ाने के लिए अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा से पूरे क्षेत्र को अभिसिंचित कर रहे हैं। प्रयागराज महाकुंभ जहां शंख ध्वनियों से गूजेंगा, वहीं दीपोत्सव का साक्षी भी बनेगा। श्री त्रिदंडी स्वामी महाराज के शिष्य श्री जियर स्वामी का सेक्टर-8 में लगा शिविर 27 लाख दीपों से सजेगा,वहीं विश्व शांति के लिए 12 हजार, 500 शंखध्वनियों से गूंजेगा भी। इसके लिए तैयारियों जोरों पर हैं। इस शिविर में 10 फरवरी को सायं-4 बजे श्रद्धालु 27 लाख दीप जलाकर मां गगा की आरती उतारेंगे…

Read More

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में अपराधियों का मनोबल अब फिर से बढ़ने लगा है। सोमवार की रात रामानुजगंज में दो जगह अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अब मामला रामानुजगंज थाने पहुंच चुका है। पुलिस जांच में जुट गई है। नगर में एक ही रात दो जगह चोरी की घटना, लोगों की उड़ी नींद नगर के व्यस्ततम मार्ग में स्थित ईकॉम एक्सप्रेस में चोरों ने सीसीटीवी तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि चोर गोडाउन से अपने साथ लॉकर भी ले उड़े है। वहीं दूसरी तरफ रामानुजगंज थाने से महज 500…

Read More