Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?

    August 9, 2026

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच
    • Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    • Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Maha Kumbh 2025»महाकुम्भ : 25 रुपये में ले जाइये 3 हजार की कीमत वाला एकमुखी रूद्राक्ष
    Maha Kumbh 2025

    महाकुम्भ : 25 रुपये में ले जाइये 3 हजार की कीमत वाला एकमुखी रूद्राक्ष

    Mahakumbh: बेर की तरह होती है रूद्राक्ष की खोलरूद्राक्ष का फल देखने में आपको काले-भूरे बेर जैसा लग सकता है। जब तक इसे छीला नहीं जाता कोई बता नहीं सकता कि ये रुद्राक्ष है। जी हां, इसकी खोल किसी बेर की तरह होती है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    महाकुम्भ नगर। सनातन धर्म को मानने वाले लोगों में रुद्राक्ष की काफ़ी अहमियत है। हिन्दू धर्म पुराणों के अनुसार रुद्राक्ष भगवान शिव के नेत्रों से उत्पन्न हुआ है। माना जाता है कि रुद्राक्ष को धारण करने वाले व्यक्ति पर किसी भी तरह की कोई विपत्ति नहीं आती है। अभी तक कुल मिलाकर 14 मुखी रुद्राक्ष पाए गए हैं। इन 14 रुद्राक्ष के अलावा गौरीशंकर और गणेश रुद्राक्ष भी पाए जाते हैं। इनमें सबसे कीमती एक मुखी रूद्राक्ष माना जाता है। नेपाल में रुद्राक्ष के पेड़ बहुतायत में पाए जाते हैं।

    अमूमन एक मुखी रूद्राक्ष का एक दाना 3 से 4 हजार के बीच बिकता है। 25 सेक्टर में बंटे कुम्भ मेला क्षेत्र के लगभग हर मार्ग पर आपको रूद्राक्ष बेचने वाले मिल जाएंगे। इनके पास रूद्राक्ष की माला या दाने नहीं, बल्कि रूद्राक्ष का फल आपको मिलेगा। चाकू से काटकर इसके छिलके को हटाने के बाद रुद्राक्ष मिलता है। अगर आपकी किस्मत तेज हुई तो तीन हजार वाला रूद्राक्ष आपको 25 रुपये में मिल सकता है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    क्या होता है रुद्राक्षरुद्राक्ष एक पेड़ के फल की गुठली है। हिन्दू धर्म में रुद्राक्ष का उपयोग औषधि में भी किया जाता है, साथ ही इसका आध्यात्मिक महत्व भी होता है। माना जाता है कि रुद्राक्ष को धारण करने से कई प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही रुद्राक्ष अकाल मृत्यु और शत्रु बाधा से भी रक्षा करता है।

    बेर की तरह होती है रूद्राक्ष की खोलरूद्राक्ष का फल देखने में आपको काले-भूरे बेर जैसा लग सकता है। जब तक इसे छीला नहीं जाता कोई बता नहीं सकता कि ये रुद्राक्ष है। जी हां, इसकी खोल किसी बेर की तरह होती है। चाकू से काटकर इसके छिलके को हटाने के बाद रुद्राक्ष मिलता है। साफ करने के लिए बाकी बचे छिलके को रगड़ा जाता है। एकमुखी रुद्राक्ष कम मिलते हैं। जो लोग इसे बेचते हैं, उनका कहना है कि नेपाल में ये ज्यादा पाया जाता है।

    100 में रूद्राक्ष के 4 फलमेला क्षेत्र में 100 रुपये में तीन रूद्राक्ष के फल आपको आसानी से मिल जाएंगे। मोलभाव करने पर पांच—छह भी मिल सकते हैं। आप रूद्राक्ष के फलों की ढेरी से अपनी इच्छानुसार कोई भी फल चुन सकते हैं। विक्रेता आपके सामने चाकू से छीलकर रूद्राक्ष निकालेगा, ब्रश से रगड़कर और साफ करके आपको रूद्राक्ष देगा।

    संगम क्षेत्र में रूद्राक्ष का फल बेच रहे रिंकू कुमार बताते हैं, ‘लोगों का असली और नकली रूद्राक्ष की पहचान नहीं है। इसलिये मैंने रूद्राक्ष के फल की दुकान लगायी है। अब इससे असली और क्या हो सकता है।’ मुकेश बताते हैं, ‘पांच मुखी, दो मुखी, चार और तीन मुखी के रूद्राक्ष निकले हैं। एक बाबा जी का एकमुखी रूद्राक्ष निकला था। मैं दो हजार में खरीदने को तैयार था, लेकिन बाबाजी ने बेचा नहीं।’

    कुम्भ में विजयवाड़ा से आये देवेन्द्र ने कहाकि, ‘मुझे असली और नकली रूद्राक्ष की पहचान नहीं है। मैंने तीन रूद्राक्ष के फल खरीदे। दो मुखी और तीन मुखी रूद्राक्ष साफ करने पर निकले हैं।’

    संगम क्षेत्र में रूद्राक्ष का फल बेचने वाले धर्मेन्द्र ने बताया कि, ‘अगर आपकी किस्मत होगी तो एकमुखी रूद्राक्ष निकल सकता है। पिछले एक हफ्ते में दो रूद्राक्ष एक मुखी निकले हैं। ज्यादातर पांच मुखी निकले हैं। काफी लोगों के तीन मुखी और चार मुखी रूद्राक्ष भी निकले हैं।’ वो बताते हैं, ‘लोगों का रूद्राक्ष का फल पसंद आ रहा है। वो अपने हाथों से फल चुनकर, साफ करके असली रूद्राक्ष खरीद रहे हैं।’

    सेक्टर 20 में रूद्राक्ष का फल बेचने वाले राजू ने बताया कि, ‘कुम्भ में आने वाले श्रद्धालु रूद्राक्ष की माला से ज्यादा फल खरीद रहे हैं। जिन लोगों को असली नकली की पहचान नही हैं। वो अपने सामने रूद्राक्ष का फल खोलकर ले जाते हैं।’

    पानीपत हरियाणा से महाकुम्भ में आये परेश बताते हैं, ‘जब रुद्राक्ष के फल को छीला जा रहा हो, तो पता नहीं रहता कि यह पांच, छह, चार या कितने मुखी रुद्राक्ष है। एकमुखी भी निकल सकता है।’ परेश आगे बताते हैं कि, ‘रूद्राक्ष के फल से दाना निकलने के बाद असली नकली का मामला अपने आप खत्म हो जाता है। मैंने 200 रुपये में 7 रूद्राक्ष खरीदे हैं।’

    जीवन में सुख शान्ति लाता है रूद्राक्ष जो एक मुखी रुद्राक्ष धारण करता है उस पर भगवान शिव का आशीर्वाद रहता है। एक मुखी रुद्राक्ष का पौराणिक इतिहास बहुत लंबा होने के कारण इसकी पूजा करने से परिवार में सुख और शांति आती है। इसके अतिरिक्त, यह माना जाता है कि जब एक मुखी रुद्राक्ष की पूजा की जाती है, तो व्यक्तियों को मृत्यु का भय दूर हो जाता है।

    Post Views: 604
    Mahakumbh 2025
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ मुठभेड़ में ढेर 16 में से 12 नक्सलियाें की हुई शिनाख्त, इन पर था 3.13 करोड़ का इनाम
    Next Article अवैध निकासी का मामला : एटीएस की छापेमारी में 60 लाख बरामद, दो लोग हिरासत में
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    महाकुम्भ में लगे स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को 10 हजार का बोनस, मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं

    February 27, 2025

    महाकुम्भ में थमने का नाम नहीं ले रहा जनसैलाब, अब तक 58.03 करोड़ श्रद्धालु लगा चुके आस्था की डुबकी

    February 21, 2025

    महाकुम्भ : सुबह से अब तक 35.96 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

    February 18, 2025

    महाकुम्भ का आखिरी स्नान 26 फरवरी महाशिवरात्रि को, जानिए शुभ मुर्हूत और स्नान का महत्व

    February 16, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?

    August 9, 2026

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026

    बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध

    August 8, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच
    • Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.