Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी

    September 10, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट

    September 10, 2026

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    • छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19
    • केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार
    • एकलव्य स्कूल में 8 जूनियर छात्रों की पिटाई, दो दिन तक छिपी रही बात! अस्पताल पहुंचे बच्चे तो खुला पूरा मामला
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! आखिर कैसे होगी बोर्ड परीक्षा की तैयारी?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»बलरामपुर में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली
    Chhattisgarh

    बलरामपुर में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली

    Balrampur: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया ध्वजारोहण, विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित झाकियां रही आकर्षण का केन्द्र, देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का बच्चों ने दी प्रस्तुति, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 52 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित.
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। बलरामपुर जिले में 76 वां गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन हुआ। जिला मुख्यालय बलरामपुर के पुलिस लाईन ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया।

    मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने समारोह स्थल पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान का गायन किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और प्रभारी पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के साथ परेड का निरीक्षण किया, इसके पश्चात मंत्री राजवाड़े ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। 

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक गुब्बारे व शांति के प्रतीक श्वेत कपोत आकाश में छोड़े गये। तत्पश्चात परेड में शामिल पुलिस बल, नगर सेना की सशस्त्र टुकडियां द्वारा हर्षफायर कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गयी और राष्ट्रपति का जय घोष किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन व परेड टू आईसी हिम्मत सिंह शेखावत के नेतृत्व में 12वीं वाहनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रामानुजगंज, 10वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ शस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरूष, महिला पुलिस बल बलरामपुर, पुरूष नगर सेना बलरामपुर, वन विभाग, एनसीसी बालक, एनएसएस बालिका, एनएसएस बालक, स्वामी आत्मांनद विद्यालय बलरामपुर बालक एवं बालिका, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर बालक व बालिका के दलों ने देशभक्ति धुनों पर कदम से कदम मिलाते हुए आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया और मंच के सम्मुख पहुंच राष्ट्रीय ध्वज और मुख्य अतिथि को पूरे जोश और उत्साह से सलामी दी। परेड के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जिले के शहीद जवानों के परिजनों को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

    प्रदर्शित झांकी रही लोगों के आकर्षण का केन्द्र

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा थीम आधारित झाकियों की प्रदर्शन किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग द्वारा जाबो कार्यक्रम के अंतर्गत डोर टू डोर कैंपेन के माध्यम से नाम जुड़वाने हेतु प्रेरित किया गया। यातायात विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान अंतर्गत शराब सेवन से दुर्घटना, जनहानि के बारे में दिखाया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा रोजगार प्रदान कर महिलाओं को सशक्तिकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह मुक्त बलरामपुर का मॉडल प्रस्तुत किया गया। वन विभाग द्वार जैव विविधता संरक्षण, शिक्षा विभाग द्वारा नालंदा परिसर, आदिवासी विभाग द्वारा आदिवासी संस्कृति संरक्षण जिसमें आदिवासियों के पारंपरिक वाद्ययंत्र, जनजातियों के नृत्य का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व जल संसाधन विभाग द्वारा आकर्षक झांकी का प्रदर्शन किया गया।

    स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय भेलवाडीह, पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास रामानुजगंज, एकलव्य विद्यालय रामानुजगंज, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, कस्तुरबा आवासीय विद्यालय राजपुर, पीएमश्री जवाहर नवोदय एकलव्य विद्यालय भेलवाडीह, पीएम श्री एकलव्य विद्यालय भेलवाडीह एवं निर्मला उर्सुलाईन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिंगो(राजपुर) के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीतों ओत-प्रोत कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।

    कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में मुख्य अतिथि द्वारा मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मार्च पास्ट की उत्कृष्ट प्रस्तुति पर सीनियर वर्ग में छ.ग. सशस्त्र बल 12वीं वाहिनी(भा/र) रामानुजगंज को प्रथम, नगर सेना पुरुष बलरामपुर को द्वितीय तथा छ.ग. सशस्त्र बल 10वीं वाहिनी ’ए’ कंपनी, 11वीं वाहिनी ’बी’ एवं 6वीं वाहिनी ’ई’ कंपनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में एनसीसी शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर प्रथम स्थान, सरस्वती शिशु मंदिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर(बालिका) को द्वितीय स्थान तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट(हिन्दी माध्यम) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर(बालक) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों में निर्मला उर्सुलाईन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिंगो(राजपुर) को प्रथम स्थान, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय राजपुर को द्वितीय स्थान एवं पीएमश्री एकलव्य विद्यालय भेलवाडीह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी क्रम में विभागीय झांकियों में यातायात विभाग को प्रथम, आदिवासी विकास विभाग को द्वितीय तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। साथ ही आकर्षक पीटी करने पर पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय भेलवाडीह को शिल्ड प्रदान किया गया। 

    इसके साथ ही मुख्य अतिथि लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रोजेक्ट वीरगाथा 4.0 कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित विजेता बच्चों में अतिश आयम, प्राथमिक शाला परसापारा, कुमार अकांक्षा, पूर्व माध्यमिक शाला पण्डरी, कुमारी सोनम प्रधान डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल भंवरमाल तथा रामानंद गुप्ता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुनापाथर को प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    इस दौरान सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल सहित गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में शालेय छात्र-छात्राएं तथा आमजन उपस्थित रहे।

    ये भी पढ़िए……….

    भाजपा ने जारी की 47 नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशियों की सूची, बलरामपुर से लोधी राम एक्का और रामानुजगंज से रमन अग्रवाल को मिला टिकट

    Post Views: 507
    26 January
    Previous Articleभाजपा ने जारी की 47 नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशियों की सूची, बलरामपुर से लोधी राम एक्का और रामानुजगंज से रमन अग्रवाल को मिला टिकट
    Next Article लोहरदगा के बलदेव साहु कालेज स्टेडियम में मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की ने किया झंडोत्तोलन
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी

    September 10, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट

    September 10, 2026

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19

    September 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी

    September 10, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट

    September 10, 2026

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    • छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.