Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश

    July 30, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    • कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख
    • चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    • तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर
    • इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक
    • Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»National»छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में ढेर 16 में से 12 नक्सलियाें की हुई शिनाख्त, इन पर था 3.13 करोड़ का इनाम
    National

    छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में ढेर 16 में से 12 नक्सलियाें की हुई शिनाख्त, इन पर था 3.13 करोड़ का इनाम

    Gariaband: गरियाबंद एसपी ने बताया कि धमतरी गरियाबंद नुआपड़ा डिवीजन कमेटी के 20 से 25 नक्सलियों के साथ विगत कई माह से सेंट्रल कमेटी का मेंबर चलपति इसी इलाके में मौजूद था। इन नक्सलियाें के पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के अलावा सामान्य मासिक बैठक करने की सूचना भी एजेंसियों से मिली थी। इसके बाद पुलिस ने नक्सल विराेधी अभियान सेल के साथ रणनीति बनाई।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    CRPF
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में भालूडिग्गी पहाड़ इलाके में तीन दिन पहले सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए 16 नक्सलियों में से 12 की शुक्रवार को शिनाख्त हो गई। 20 और 21 जनवरी काे लगभग 80 घंटे तक सुरक्षाबलों के साथ चली मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए थे। पहचाने गए इन 12 नक्सलियों पर कुल तीन करोड़ 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह जानकारी आज एसपी गरियाबंद निखिल राखेचा ने दी।

    एसपी गरियाबंद राखेचा ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में नक्सल संगठन के सेंट्रल कमेटी का मेंबर 1. चलपति जिस पर अकेले ही 90 लाख रुपये का इनाम घाेषित था। इसके अलावा जयराम ऊर्फ गुड्डू इनामी 65 लाख, नुआपड़ा-गरियाबंद-धमतरी डिवीजन कमेटी का प्रमुख सत्यम गावड़े ऊर्फ सुरेन्दर इनामी 65 लाख, आलोक ऊर्फ मुन्ना इनामी 18 लाख, शंकर इनामी 13 लाख, कलमू देवे ऊर्फ कल्ला इनामी 13 लाख, महिला नक्सली मंजू इनामी 13 लाख, महिला नक्सली रिंकी इनामी 13 लाख, सुखराम चलपति ऊर्फ जयराम इनामी तीन लाख, रामे ओयम इनामी तीन लाख, जैनी ऊर्फ मुचाकी इनामी तीन लाख एवं मन्नू इनामी 14 लाख के रूप में पहचान की गई है। यह पहला मौका है, जब छत्तीसगढ़ में किसी मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी का सदस्य मारा गया है। चलपति ऊर्फ अप्पा राव गरियाबंद के भालूडिग्गी इलाके से ही तीन राज्यों में नक्सल गतिविधियाें को संचालित करता था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    गरियाबंद एसपी ने बताया कि धमतरी गरियाबंद नुआपड़ा डिवीजन कमेटी के 20 से 25 नक्सलियों के साथ विगत कई माह से सेंट्रल कमेटी का मेंबर चलपति इसी इलाके में मौजूद था। इन नक्सलियाें के पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के अलावा सामान्य मासिक बैठक करने की सूचना भी एजेंसियों से मिली थी। इसके बाद पुलिस ने नक्सल विराेधी अभियान सेल के साथ रणनीति बनाई। इस अभियान में जिला पुलिस बल के ई-30, एसटीएफ, कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 एवं 211 के लगभग 400 जवानों को रवाना किया गया था।

    उन्हाेंने बताया कि बेसराझर इलाके से होकर भालूडिग्गी पहाड़ के दक्षिणी क्षेत्र तराई इलाके में नक्सलियों का जमावड़ा था। नक्सलियों ने यहां अपना अस्थाई डेरा बनाया हुआ था। यह इलाका ओडिशा सीमा से 10 किमी की दूरी पर मौजूद है। उन्हाेंने बताया कि इस अभियान के दौरान जवानों ने 20 से ज्यादा आईईडी भी निष्क्रिय किया है। वहीं एक एके 47 और 17 ऑटोमैटिक राइफल बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मिले हथियार के मुकाबले शवों की संख्या कम है, ऐसे में माना जा रहा है कि कुछ शवों या घायलों को नक्सली अपने साथ ले गए हैं। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर बचकर भागने में कामयाब रहे नक्सली आत्मसमर्पण करते हैं तो उन्हें सरकार की योजना का लाभ दिया जाएगा। घायल भी हो तो उनका पूरा इलाज पुलिस कराएगी।

    ये भी पढ़िए…………

    बारह हजार शंखध्वनियों से गूंजेगा महाकुम्भ, विश्व शांति के लिए जलेंगे 27 लाख दीप

    Post Views: 487
    Chhattisgarh Naxal
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleबारह हजार शंखध्वनियों से गूंजेगा महाकुम्भ, विश्व शांति के लिए जलेंगे 27 लाख दीप
    Next Article महाकुम्भ : 25 रुपये में ले जाइये 3 हजार की कीमत वाला एकमुखी रूद्राक्ष
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर

    July 30, 2026

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत

    July 29, 2026

    इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल

    July 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश

    July 30, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    • कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख
    • चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.