- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
गिरिडीह। जिले के गाण्डेय क्षेत्र में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के परिसर में गुरुवार को पुलिस ने 11 वीं कक्षा के एक छात्र का शव संदेहास्पद स्थिति में पेड़ से झूलता हुआ बरामद किया। स्कूल परिसर में छात्र का शव मिलने के बाद कई प्रकार की चर्चा है। मृतक छात्र की पहचान राम कुमार यादव के रूप में की गई है जो जिले के धनवार थाना इलाके के भरोना गांव का रहने वाला है। सुबह लोगों को खबर मिली कि 11वीं के एक छात्र रामकुमार यादव का शव पेड़ से झूल रहा है जिसके बाद आसपास के लोग स्कूल परिसर…
बलरामपुर। जिले के त्रिकुंडा थाना अंतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक सहायक शिक्षक ने मासूम नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया है। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर 26 जनवरी को केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस की तत्परता से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया। पुलिस के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी सहायक शिक्षक अक्सर नाबालिग लड़की के घर आना-जाना करता था। पुलिस के द्वारा नाबालिग पीड़िता से पूछने पर पीड़िता ने बताया कि गुरुजी मेरे साथ बीते अगस्त माह से गलत काम (दुष्कर्म)…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव गुरुवार को हेलिकॉप्टर से रामानुजगंज पहुंचे। यहां लरंगसाय चौक के पास आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सिंहदेव ने रामानुजगंज नगरपालिका के लिए अध्यक्ष पद प्रत्याशी मधु गुप्ता एवं सभी वार्ड पार्षदों को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। सभा को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में हम भाग कांग्रेस को मजबूत करने के लिए ले रहे है। बहुतमत दिलाने की मंशा से लोगों से वोट करने की अपील कर रहे है। हमारा लक्ष्य चुनाव लड़ रहे सभी अध्यक्ष, पार्षद…
रांची। राष्ट्रीय राजमार्ग 75 के मुरगू नदी पुल के पास हुए हादसे में सीयूजे के स्टूडेंट्स ऐश्वर्या और देवदास ने जान गंवा दी थी। देर रात दोनों। विद्यार्थियों का शव घटनास्थल से हटवाया गया। बुधवार को दिन के करीब 11 बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन देर रात तक चला। हादसे के बाद सीयूजे के छात्रों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 75 को जाम कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रों को मानने के लिए कई अधिकारी भी आए लेकिन उग्र छात्र ने किसी की एक न सुनी। छात्र रांची डीसी सहित परिवहन मंत्री और एनएचआई के पदाधिकारियों को बुलाने पर अड़े रहे।…
रांची। झारखंड में मौसम जल्द करवट लेने वाला है। अब जल्द लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आपको बता दें, पिछले कुछ दिनों से तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था। जनवरी के अंतिम महीने में ही लोग स्वेटर उतारकर बाहर घूमने लगे थे लेकिन अब मौसम फिर से करवट लेने वाला है। जिससे लोगों को गर्मी से फिर एक बार राहत मिलेगी। झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से दिखना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का पूरा असर 8 फरवरी से होगा, लेकिन 6 फरवरी से इसका हल्का असर देखने को मिल…
सूरत। गुजरात के सूरत में दो साल का मासूम बच्चा सीवर के खुले मैनहोल गिर गया। घटना सूरत जिले के वरियाव गांव की है। इधर, सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारिख ने बताया कि मैनहोल चैंबर का ढक्कन एक भारी वाहन से क्षतिग्रस्त हो गया था। एक 2 साल का बच्चा इसमें गिर गया है। हमने लगभग 100-150 मीटर क्षेत्र की जांच की है। उन्होंने कहा कि बच्चे की तलाश के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है…यहां 60-70 कर्मचारी तैनात हैं। उन्होंने आगे कहा कि बच्चे को बचाने…
नई दिल्ली। बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। भीड़ ने देश की राजधानी ढाका में शेख मुजीबुर रहमान के आवास पर तोड़फोड़ के बाद आगजनी कर दी है। घटना के उस समय हुई जब शेख मुजीबुर रहमान की बेटी और शेख हसीना ऑनलाइन संबोधन दे रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, धानमंडी क्षेत्र में स्थित इस घर के सामने एका-एक हजारों लोग जुट गए। आपको बता दें, इस एतिहासिक आवास को अब एक स्मारक संग्रहालय में बदल दिया गया है और इसे बांग्लादेश के स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतीक स्थल माना जाता है। प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया पर…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा जवानों से लगातार हार खाने के बाद अब नक्सली बलरामपुर की ओर कूच कर दिए है। चुनाव से पहले नक्सलियों ने बलरामपुर जिले में मौजूदगी की सबूत दी है। सामरी पाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल चौक पर धमकी भरे पोस्टर चिपकाए गए है। पोस्टर में पुलिस और वन विभाग को चेतावनी दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के सामरी पाट के अटल चौक पर एक पोस्टर चिपकाया गया है, जिसमें पुलिस और वन विभाग को धमकी देते हुए नक्सलियों ने कहा है कि पेड़ों की कटाई और सड़क निर्माण तत्काल प्रभाव…
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में इन दिनों मधुमक्खियों का आतंक है। रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल के पास मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। जिससे अफरा तफरी मच गई। इसमें रामानुजगंज के व्यापारी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग इसमें घायल हो गए है। जहां सभी लोगों का रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल के पास का है। जहां दो दिनों से मधुमक्खियों के झुंड के हमले से लोग घायल हो रहे है। मंगलवार को मधुमक्खियों के झुंड के हमले से रामानुजगंज के…
रांची। आईपीएस अनुराग गुप्ता झारखंड डीजीपी के पद पर पदस्थापित किए गए। इस संबंध में सोमवार की दोपहर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के जरिये अधिसूचना जारी कर दी गई। इससे पहले रविवार की रात सरकार ने अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद पर नियमित नियुक्ति करने की मंजूरी दे दी थी। उनकी नियुक्ति दो साल के लिए होगी। उनका कार्यकाल 26 जुलाई 2024 से दो साल के लिए होगा। अनुराग गुप्ता अभी झारखंड के प्रभारी डीजीपी थे। साथ ही वह सीआईडी डीजी और एसीबी के डीजी पद के अतिरिक्त प्रभार में हैं। उल्लेखनीय है कि साल 2022 में…