- Palamu : निजी अस्पताल में ऑपरेशन के क्रम में कटा महिला का आंत, मौत
- हाइवा मालिक और जेएलकेएम नेता के बीच हिंसक झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- अब तो जागिए सरकार : कब तक मौत के सौदागर बने रहेंगे जिंदगी के खेवनहार, कुर्लूडीह से रामानुजगंज तक फर्जी डॉक्टरों का खुला खेल
- अंधेरे में डूबा रिंग रोड : सड़क पर गाय, जिम्मेदारी पर सन्नाटा!
- झारखंड के कई जिलों में छाए बादल, 25 को बारिश की आशंका
- कपड़ा दुकान और रेस्ट्रोरेंट में लगी आग
- जैप-2 के जवान ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
- महापर्व छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने चलाया सफाई अभियान
Author: Offbeat News
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बीते मंगलवार की देर रात हुए लुत्ती बांध हादसे में अब तक छह लोगों का शव बरामद हो गया है। आज रविवार को हादसे में प्रभावित लोगों ने तातापानी एनएच 343 जाम कर दिया। लोगों ने प्रशासन से हादसे में पीड़ित परिवार को नौकरी, 50-50 लाख रूपये मुआवजा और जिनका घर बाढ़ में बह गया है उनके लिए तत्काल आश्रय का निर्माण करवाया जाए। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष केपी सिंह, खैरवार समाज के अध्यक्ष अमित सिंह और बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन मौजूद रही। आज रविवार को लुत्ती बांध प्रभावित, खैरवार समाज…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में बीते देर रात एक नर हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन अमला सहित एसडीएम मौके पर पहुंचे। आज रविवार काे नर हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रामानुजगंज वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार, बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के महावीरगंज के जंगल किनारे बीते देर रात एक नर हाथी की मौत हो गई। हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही देर रात वन अमला, पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और…
पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेलापराल गांव स्थित बुरजूवा पहाड़ी पर रविवार सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 10 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है। चाईबासा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नक्सलियों का मूवमेंट है। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम रविवार तड़के रेलापराल इलाके में सर्च अभियान पर निकली। सुरक्षाबलों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए गोलियां चलानी शुरू कर दीं। कई घंटे तक चली इस मुठभेड़ में भाकपा…
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में बारिश अब कहर बनकर टूट रही है। बीते दिनों बलरामपुर जिले के लुत्ती बांध टूटने से कई लोगों की मौत हो गई थी। इस बार सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत गेरसा में आज शनिवार की सुबह अचानक तेज बहाव और अधिक जलस्तर के कारण गेरसा बांध टूट गया है। जिससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है। बांध के टूटने से नीचे की ओर लगभग 30 एकड़ फसल पानी में डूबकर खराब होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मिली जानकारी अनुसार, शनिवार की सुबह…
रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए गुमला की पूर्व प्रत्याशी और पार्टी नेत्री निशा भगत को संगठन से निष्कासित कर दिया है।उन्हें पार्टी विरोधी बयानबाजी करने के आरोप में बाहर का रास्ता दिखाया गया है। मोर्चा के अध्यक्ष जयराम महतो की ओर से शनिवार को जारी आदेश में कहा गया कि उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है और आने वाले छह वर्षों तक वे किसी भी पद या पार्टी गतिविधि का हिस्सा नहीं बन सकेंगी। जयराम महतो ने सभी कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि विभाजनकारी…
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के प्रतापगढ़ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में टॉयलेट जाने को लेकर महिला शिक्षिका द्वारा दी गई सजा के कारण दूसरी कक्षा की एक छात्रा खड़े होने और चलने फिरने की हालत में नहीं है। चिकित्सकों के अनुसार उसके पैरों की मांस पेशियां चाेटिल है। पीड़ित छात्रा आठ साल की समृद्धि गुप्ता ने मीडिया काे शनिवार को बताया कि स्कूल में टॉयलेट जाते समय रास्ते में शिक्षिका नम्रता गुप्ता मोबाइल चलाते हुए मिली। उन्हाेंने समृद्धि सेे कक्षा से बाहर आने का कारण पूछा जिस पर छात्रा ने उन्हें बताया कि वह टायलेट जा रही है। जवाब…
नोएडा। मुंबई में अनंत चतुर्दशी के दिन 400 किग्रा आरडीएक्स से जगह-जगह बम धमाका करने की धमकी देने वाले अश्विनी नाम के एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश और मुंबई पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई के तहत शनिवार को नोयडा से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस उसे लेकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई। 04 सितंबर को मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर बम ब्लास्ट की धमकी वाला मैसेज भेजा गया था जिसमें धमकी देने वाले ने खुद को एक जिहादी संगठन का सदस्य बताया था। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को आज पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने 25…
रायपुर। संघ के वरिष्ठ प्रचारक शांताराम सर्राफ का 96 वर्ष की आयु में शुक्रवार शाम 5 सितंबर की शाम निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। शुक्रवार शाम 5.45 बजे उन्होंने जीवन की अंतिम सांस ली। जागृति मंडल में वरिष्ठ स्वयंसेवक शांताराम सर्राफ जी के अंतिम दर्शन करेंगे।शांताराम ने बैंक की नौकरी छोड़कर प्रचारक का जीवन अपनाया था। शांताराम सर्राफ जी के देवलोक गमन के समाचार पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सर्राफ का संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन तथा प्रेरणा का अद्वितीय…
पलामू। पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव में बुधवार रात उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) से लोहा लेते हुए बलिदान हुए जिला पुलिस के जवान सुनील राम का दाह संस्कार शुक्रवार किया गया। दाह संस्कार सुबह हैदरनगर के परता गांव में सोननदी तट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया।सुनील को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भारी उमड़ी। सभी की आंखें नम थी और वो सुनील की शहादत पर गर्व कर रहे थे। नारे भी लगा रहे थे। उल्लेखनीय है कि, मुठभेड़ में बलिदान होने के बाद गुरुवार दोपहर एमएमसीएच में पोस्टमार्टम और पुलिस…
धनबाद। झारखंड के धनबाद के बाघमारा स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के बट्टू बाबु बंगला के समीप शुक्रवार सुबह भू-धसान की बड़ी घटना प्रकाश में आई है। बताया जा रहा है कि इस भू-धसान में चार से पांच घर जमीनदोज हो गया है, जिसमें कई लोग घायल हो गए है। वहीं इस घटना में कई लोगों के जमींदोज होने की भी बात कही जा रही है। वहीं, घटना के बाद सभी घायल को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कोयला के अवैध उत्खनन…