- युवक से मारपीट कर अर्द्धनग्न अवस्था में घुमाने का आरोप: वीडियो वायरल; काउंटर एफआईआर दर्ज, जांच जारी
- केसीसी ऋण विवाद पर पांच दिन बाद थमा किसानों का आंदोलन: प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त
- चुनावी हश्र देख लें आरोप लगाने वाले: कुछ जेल में हैं तो कुछ बेल पर, मुख्यमंत्री साय का विपक्ष पर तीखा हमला
- योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया सामूहिक योगाभ्यास
- पानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत: आक्रोशित परिजनों ने 3 घंटे तक किया एनएच जाम
- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
सुकमा, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा इलाके के डोंड्रा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एएसपी आकाश राव गिर पुंजे का सर्वोच्च बलिदान हो गया। इस विस्फोट में कोंटा टीआई भी घायल हुए हैं। खबर मिलते ही जवानों को नक्कल प्रभावित क्षेत्र में रवाना किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने घटना की पुष्टि की है। घटना रविवार देररात की बताई गई है। राज्य का सुकमा सर्वाधिक नक्सल प्रभावित जिला है। इस घटना से पूरा पुलिस विभाग शोक और सदमे हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि माओवादियों के 10 जून…
लातेहार। जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित वन विभाग के चेकनाका के निकट सोमवार की सुबह लगभग तीन बजे बाराती बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में लगभग 10 बाराती घायल हो गए। घायलों में रविंद्र उरांव, मानती देवी, अनिकेत उरांव, मनीता देवी, सुचिता कुमारी, परमेश्वर उरांव, सरस्वती कुमारी सहित अन्य लोग शामिल हैं। सभी लातेहार जिले के सरयू के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार सभी लोग मनिका प्रखंड के बरवैया गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वैवाहिक कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सभी लोग बस पर सवार होकर वापस अपने…
इंदौर। शादी के बाद हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम ने ही कराई थी। पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक ढाबे से पकड़ा है। उसके अलावा तीन हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की पुष्टि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड सांगमा ने एक्स पोस्ट पर की। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने आज सुबह एक्स पोस्ट में कहा कि राजा हत्याकांड में सात दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को…
नई दिल्ली। देश में तेजी से फैल रहे कोरोना ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय अलर्ट पर है। मंत्रालय के मुताबिक, आज 8:00 बजे तक कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 6133 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 379 नए मरीज आए और छह मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में दो कर्नाटक, तीन केरल और एक तमिलनाडु का व्यक्ति है । केरल में सक्रिय मामलों की संख्या सबसे अधिक 1950, फिर गुजरात जहां 822 से अधिक मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इसके बाद दिल्ली, जहां 686 सक्रिय मामले रिपोर्ट किए गए…
नई दिल्ली। आज से लगभग 59 वर्ष पहले आज ही के दिन भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने थे। साफ-सुथरी छवि तथा सादगी के लिए प्रसिद्ध शास्त्री जी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद 09 जून 1964 को प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण किया था। वह करीब 18 महीने तक देश के प्रधानमंत्री रहे। लालबहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी में प्राप्त की। बाद में स्नातक के लिए काशी विद्यापीठ पहुंचे। यहां उन्हें “शास्त्री” की उपाधि मिली थी।…
रांची। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना में रहने वाले कोयला व्यापारी मनीष धानुका की गोली लगने से रविवार को मौत हो गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मनीष धानुका ने खुदकुशी की है या यह हादसा था। मिली जानकारी के अनुसार, रांची के कोयला व्यापारी मनीष धानुका की गोली लगने से मौत हो गई है। धानुका का शव उनके घर के एक कमरे से बरामद किया गया है। शव के पास से हथियार भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि धानुका ने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारी…
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में 1.30 करोड़ के डोडा के साथ ट्रक बरामद, फरार आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पुलिस टीम अन्य विभाग के साथ ने रविवार को एक ट्रक को पकड़ा, जिसमें पुलिस टीम ने 1.30 करोड़ रुपये का डोडा बरामद किया है। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुट गई है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बसंतपुर क्षेत्रांतर्गत धनवार चेकपोस्ट पर आज बसंतपुर पुलिस, आरटीओ और अन्य विभागों की संयुक्त कार्रवाई में टीम ने ट्रक में लोड 14.44 क्विंटल डोडा जब्त किया है। इसकी बाजार कीमत एक करोड़ 30 लाख रुपये बताई गई है। बलरामपुर पुलिस ने बताया कि, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा धनवार चेकपोस्ट पर बसंतपुर पुलिस को मुखबिरों से एक…
पूर्वी सिंहभूम। बोड़ाम के एसटीपी लिमिटेड कंपनी (अलकतरा फैक्ट्री) में तीन दिन पहले हुए विस्फोट और जहरीली गैस कांड के मामले में कंपनी प्रबंधन पर केस दर्ज किया गया है। यह मामला बोड़ाम थाने के एसआई विनोद सिंह ने दर्ज कराया है। आरोपितों में कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर, जीएम एस रविंद्र नाथ, मुख्य प्रवक्ता सुभाष भट्टाचार्य समेत कई अधिकारी शामिल हैं। घटना 5 जून की शाम को हुई थी, जब कंपनी के टैंक में विस्फोट हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक विस्फोट के बाद जहरीली गैस फैल गई, जिससे लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने सड़क जाम कर दिया।…
लातेहार। जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आराहंस गांव के पास रविवार को अनियंत्रित पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को कुचल डाला। इस घटना में दोनों महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई । मृत महिलाओं की पहचान सुषमा एक्का और पुष्पा एक्का के रूप में हुई है। दोनों एक ही परिवार की थी। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने नेतरहाट- महुआडांड़ सड़क को जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं बाजार जाने के लिए सड़क के किनारे बैठकर गाड़ी का इंतजार कर रही थी।इसी दौरान नेतरहाट से महुआडांड़ जा रही पिकअप वाहन…
रांची। झारखंड में 15 जून के बाद दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून के पहुंचने की संभावना है। 10 जून के बाद राज्य में मौसम में परिवर्तन आएगा। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि झारखंड में मानसून देर से पहुंचेगा। अभी राज्य भर में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होगी। उन्होंने बताया कि तापमान में फिलहाल उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं, रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। इससे प्रचंड गर्मी का एहसास हुआ। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश जामताड़ा जिले के नारायणपुर में 40.6 मिमी रिकॉर्ड किया…