Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। रांची स्थित नवनिर्मित मेकॉन-सिरमटोली फ्लाईओवर (कार्तिक उरांव ब्रिज) एक बार फिर चर्चा में है। दो युवकों ने रील्स बनाते हुए फ्लाईओवर को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दीपक कुमार मुंडा नाम के एक व्यक्ति ने वीडियो पोस्ट कर राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा से दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर दीपक बिरुवा ने संज्ञान लेते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया। सजा नहीं, संस्कार सिखाने की जरूरत : दीपक बिरुवा दीपक बिरुवा…

Read More

रांची। खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित एक टाइल्स फैक्टरी के मुख्य गेट पर बुधवार की रात फायरिंग की गई है। फायरिंग के बाद उग्रवादियों ने घटना स्थल पर पर्चा भी छोड़ा है। फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो युवक एक बाइक पर सवार होकर फैक्टरी के गेट के पास पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने गेट पर फायरिंग की और दोनों मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। ओपी प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर…

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। गुरुवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की 7,154 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 33 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत दर्ज की गई। इनमें से एक मध्यप्रदेश और दो महाराष्ट्र में मौत हुई है। वहीं कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 9556 है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक लगभग सभी राज्यों में कोरोना के सक्रिय मामलों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। केरल में सबसे अधिक…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछले तीन- चार दिनों से बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान बढ़कर 34 डिग्री और उमस अधिकतम 96 प्रतिशत दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने 14 जून से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इससे तापमान और उमस में कमी आने की आशंका है। फिलहाल दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून मुंबई, अहिल्यानागर, आदिलाबाद और ओडिशा के पुरी में सक्रिय है। इसके झारखंड में 15 जून के बाद ही पहुंचने की संभावना…

Read More

नई दिल्ली। देश-दुनिया के इतिहास में 12 जून की तारीख तमाम अच्छी-बुरी यादों के रूप में दर्ज है। यह तारीख भारत की राजनीति में भूचाल मचा चुकी है। जून में भारत की आबोहवा इस कदर गर्म और तपिश भरी होती है कि सब कुछ खौलने लगता है। सूरज आग उगलता है। 1975 में इस तारीख ने मौसम की गर्मी को पीछे छोड़ देश की सियासत में तपिश बढ़ा दी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 12 जून को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कोे 1971 के लोकसभा चुनाव में सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल का दोषी ठहराते हुए उनके निर्वाचन को अमान्य कर दिया…

Read More

रांची। दिगंबर जैन भवन रांची में संरक्षिका रेखा पांड्या और मंजुला विनायका के नेतृत्व में जैन महिला जागृति के सत्र 2025–27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। मंगलवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व अध्यक्ष मोनिका ठोल्या एवं पूर्व मंत्री स्मिता पांड्या के नेतृत्व में पुरानी कमिटी ने नई कमिटी को कार्यभार सौंपा। प्रतिभा बडजात्या ने अध्यक्ष, स्मिता पांड्या ने उपाध्यक्ष, अनुराधा सेठी ने मंत्री, राखी काला ने सह मंत्री, मोनिका पाटनी एवं शशि सेठी ने कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ली। सांस्कृतिक सचिव के रूप में मोनिका सोगानी, विनीता सेठी, खुशबू काला एवं आकांक्षा पापड़ीवाल, मीडिया पार्टनर…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 16 जून तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है। विभाग के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाक़ों में और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड के विभिन्न इलाकों में बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में 38.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं राज्य में…

Read More

नई दिल्ली। देश-दुनिया के इतिहास में हर तारीख अहम स्थान होता है। भारत के इतिहास की बात करें तो 11 जून को प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की इच्छा के अनुरूप उनकी अस्थियों को देश भर में बिखेरा गया था। ब्रिटेन के इतिहास में भी इस तारीख का खास महत्व है। ब्रिटेन की लौह महिला मारग्रेट थैचर ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद इसी तारीख को संभाला। देश के 160 वर्ष के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली राजनेता बनीं। महत्वपूर्ण घटनाचक्र 1770: कैप्टन जेम्स कुक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की।…

Read More

नई दिल्ली। कई तारीखें इतिहास में अमर हो जाती हैं। ऐसी ही तारीख है-10 जून। यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास के लिए मील का पत्थर है। यह वही तारीख है जब भारतीय टीम को पहली बार लार्ड्स के मैदान पर टेस्‍ट मैच में जीत हासिल हुई। कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने 10 जून, 1986 को इंग्‍लैंड को पांच विकेट से हराकर आकाश चूमा। लार्ड्स को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है। वहां जीत दर्ज करना अपने आप में क्रिकेट के हज के बराबर है। महत्वपूर्ण घटनाचक्र 1190: तीसरे धर्मयुद्ध के दौरान रोम के सम्राट फेडरिक बार्बेरोजा की…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आज सोमवार को करीब 100 एकड़ वन भूमि को विभाग ने कब्जा मुक्त कराया है। नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमणकारी कब्जा नहीं छोड़ रहे थे। जिसके बाद वन मण्डलाधिकारी आलोक बाजपेई के निर्देश में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए आठ मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। पूरा मामला जिले के धमनी वनपरिक्षेत्र के कंपार्टमेंट नंबर पी-923 का है। वन विभाग के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बलरामपुर जिले के धमनी वनपरिक्षेत्र के कंपार्टमेंट नंबर पी-923 के ग्राम सेमरवा में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वन भूमि…

Read More