- (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल
- रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत
- हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे पांच लोगों की मौत; 14 घायल
- रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे
- फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप
- जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
- खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
- रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। रांची के सदर अस्पताल के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विभाग ने एक बार फिर चिकित्सा इतिहास में नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार ऐसे मरीज का ऑपरेशन किया गया, जिसके शरीर के सभी प्रमुख अंग अपनी सामान्य स्थिति से उल्टी दिशा में थे। चिकित्सा विज्ञान में इसे ‘कंप्लीट साइटस इनवर्सस’ कहा जाता है। यह अत्यंत दुर्लभ स्थिति है, जो लगभग 10 हजार से 20 हजार मरीजों में से किसी एक में पाई जाती है। इस जटिल केस का सफल ऑपरेशन अस्पताल के एडवांस्ड लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ अजीत कुमार के नेतृत्व में किया गया। मरीज बी बाड़ा, जो बेड़ो…
रांची। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में हार-जीत भले किसी भी राजनीतिक दल की हो, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लिए यह चुनाव ऐतिहासिक साबित हो सकता है। इस चुनाव में झामुमो के उतरने से उसकी राष्ट्रीय पार्टी बनने की दिशा में पहली औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। राजनीति के जानकारों के अनुसार बिहार में विपक्षी गठबंधन के अंदर सीट बंटवारे पर लगभग सहमति बन चुकी है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने कोटे से पहली बार झामुमो और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) को कुल पांच सीटें देने पर हामी भरी है। इनमें झामुमो को दो सीटें और रालोजपा को तीन…
धनबाद। गोबिंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक शंकर मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना गोबिंदपुर – साहेबगंज रोड स्थित बरवाटांड़ मोड़ के पास हुई, जहां सड़क निर्माण कर रही कंपनी त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। घायल युवक शंकर मंडल पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के घोषालडीह गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन कंपनी के वाहन अक्सर…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पिता की हत्या के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। थाना सामरीपाठ पुलिस ने घटना के महज कुछ घंटों के भीतर ही आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। शराब के नशे में हुए पारिवारिक विवाद ने एक बाप-बेटे के रिश्ते को खून से रंग दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना सामरीपाठ क्षेत्र के ग्राम बेतपानी निवासी प्रार्थिया सोमारी नगेसिया उम्र 52 वर्ष ने दिनांक 03 अक्टूबर को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका सौतेला…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के थाना बसंतपुर अंतर्गत परिवहन चेक पोस्ट धनवार में ड्यूटी पर तैनात शासकीय कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले चार आरोपितों को पकड़ा है, जिसमें से एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के द्वारा साेमवार काे जारी विज्ञप्ति के अनुसार, परिवहन उप निरीक्षक भूषण ध्रुव द्वारा दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, दिनांक 4 अक्टूबर की रात लगभग 10:10 बजे वह अपने सहकर्मी परिवहन उप निरीक्षक सिद्धार्थ पटेल, प्रधान आरक्षक कौशल साहू एवं ड्राइवर ओम प्रकाश राजवाड़े के साथ आरटीओ बेरियर में ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान आरोपीगण चंदन यादव, कैलाश यादव, उपेन्द्र उर्फ गोलू यादव…
खूंटी। अड़की थाना क्षेत्र के कोरवा गांव स्थित घटवाड़ा टोले में रविवार की देर रात सुगना लोहरा ने अपने ताऊ (बड़े पिताजी) गनसा लोहरा (50) की टांगी से काटकर हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अड़की थाना प्रभारी प्रवीण तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून लगी टांगी चोपा लोहरा के घर से बरामद की है। बताया गया कि आरोपित सुगना लोहरा ने टांगी को लकड़ियों के बीच…
कोडरमा। जिले के सतगावां थाना अंतर्गत अंगार मोड़ के समीप सोमवार सुबह एक बस पलट गई, जिससे उसपर सवार 11 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सतगावां से रांची जाने वाली सागर नामक बस प्रतिदिन सतगावां से रांची जाती है। सोमवार की सुबह करीब 4:30 बजे जैसे ही सतगांवां थाना क्षेत्र के अंगार मोड़ के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे सवार 11 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सतगांवां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायल इन 11 लोगों में 3…
पूर्वी सिंहभूम। उलीडीह थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित पांडेय कांप्लेक्स में रविवार रात फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, रियल एस्टेट कारोबारी सोनू शर्मा अपने भाई दीपक कुमार और कुछ दोस्तों के साथ कार्यालय में बैठे थे, तभी देर रात साजन ग्रुप से जुड़े लगभग 30 से 40 युवक वहां पहुंच गए। बताया जा रहा है कि सभी युवक शराब के नशे में थे। मौके पर पहुंचते ही आरोपितों ने सोनू शर्मा से कहासुनी शुरू कर दी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान गोली चलने की बात कही जा…
धनबाद। जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस ने मुख्य सड़क किनारे स्थित मेधा डेयरी दुकान में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ, गुटखा और सिगरेट जब्त किया है। यह कार्रवाई अवैध रूप से नशे से जुड़े पदार्थों की बिक्री की सूचना मिलने के बाद की गई। पुलिस की ओर से की गई इस छापेमारी में दुकान से विभिन्न ब्रांड के गुटखा, सिगरेट और अन्य धूम्रपान सामग्री बरामद किया गया है। हालांकि, इस दौरान किसी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया गया है। वहीं, शनिवार को पुलिस ने जब्त किए गए सभी सामानों को नगर निगम…
रांची। शिक्षकों की ओर से कला समेकित शैक्षिक गतिविधि आधारित राज्य के सभी 24 जिलों के चयनित दो शिक्षकों के लिए शनिवार को जेसीईआरटी, रातू में राज्य स्तरीय समृद्धि प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। समृद्धि प्रतियोगिता में राज्य के 24 जिलों के 48 शिक्षकों ने भाग लिया। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत शिक्षकों के पठन-पाठन प्रकिया में कैसे शिक्षण शास्त्र को सम्मिलित कर विभिन्न समेकित कला शैक्षिक विद्या का प्रयोग कर किसी भी कठिन सवाल और विषय को सरलता से हल कर सकें, इस उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षकों की ओर से…
