- युवक से मारपीट कर अर्द्धनग्न अवस्था में घुमाने का आरोप: वीडियो वायरल; काउंटर एफआईआर दर्ज, जांच जारी
- केसीसी ऋण विवाद पर पांच दिन बाद थमा किसानों का आंदोलन: प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त
- चुनावी हश्र देख लें आरोप लगाने वाले: कुछ जेल में हैं तो कुछ बेल पर, मुख्यमंत्री साय का विपक्ष पर तीखा हमला
- योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया सामूहिक योगाभ्यास
- पानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत: आक्रोशित परिजनों ने 3 घंटे तक किया एनएच जाम
- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के मधुसूदन अपार्टमेंट निवासी अमनप्रीत सिंह( 34) चीमा का अपने कमरे में फंदे से लटका शव मिला। रविवार रात अमनप्रीत अपने कमरे से बाहर नहीं निकले, तो परिजनों को चिंता हुई। कई बार आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। अमनप्रीत फंदे से लटके हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में…
पूर्वी सिंहभूम। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु रोड नंबर 5 निवासी मंतोष दत्ता के पुत्र सोमेन दत्ता (20) का शव सोमवार की सुबह रोड नंबर छह के समीप संदिग्ध हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता मंतोष दत्ता ने बताया कि उनका बेटा रविवार रात 11:30 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि रोड नंबर छह पर उसका शव पड़ा है। जब वे मौके…
रामगढ़। रामगढ़ में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी में खाद्य पदार्थों की अवैध धुलाई पर बड़ी कार्रवाई की है। रविवार की रात से शुरू हुई छापेमारी सोमवार की अगले सुबह तक चली। इस दौरान कई वर्षों से ढोकर ले जाया जा रहे 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जब्त किया गया है। इस दौरान तीन यात्री बसों को भारी जुर्माना भी लगाया गया है। बिहार राज्य से झारखंड में ले जा रहे खाद्य पदार्थ में बड़ी खेप नकली उत्पादों की हो रही है। कई जगह छापेमारी के बाद झारखंड सरकार ने इस पर सख्ती दिखाई। छापेमारी के दौरान 120 किलो नकली…
हजारीबाग। हजारीबाग जिले के पगार ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत केरेडारी में रविवार रात टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के उग्रवादियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उग्रवादियों ने केडी कोल परियोजना में काम कर रही बीजीआर कंपनी के दो स्कैनिया वाहनों पर पहले गोलीबारी की और फिर आग के हवाले कर दिया। इस घटना में एक युवक घायल हो गया है। वहीं दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पगार ओपी प्रभारी विक्की ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर कौशल का एक पत्र बरामद हुआ है।…
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज पुलिस ने शनिवार बीती रात गाली गलौच और मारपीट करने के आरोप में संजय तिवारी को गिरफ्तार कर आज रविवार को जेल दाखिल किया गया। रामानुजगंज पुलिस के द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि, रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 9 निवासी मुरलीधर तिवारी की विगत दिनों मृत्यु हो गई थी। उनकी कोई संतान भी नहीं है। मुरलीधर की मृत्यु के बाद आरोपित संजय तिवारी (45 वर्ष) के द्वारा शनिवार की रात को उनके संपत्ति पर कब्जा करने की नियत से मृतक के भाई कमलाशंकर तिवारी एवं भतीजा अजय तिवारी को जान से मारने की धमकी देकर…
रांची। रांची दिगंबर जैन महिला जागृति की एक बैठक मंदिर परिसर में हुई। संचालनकर्तो ने कहा कि श्रुत के पठन-पाठन और अभ्यास से आप सभी के ज्ञान में वृद्धि हो। इस शुभ दिन को हम अपनी नई अध्यक्ष प्रतिभा बड़जात्या और मंत्री अनुराधा सेठी के नाम की घोषणा करते हैं। जल्दी ही एक-दूसरे जनरल मीटिंग में नई कार्यकारिणी को विधिवत यह यह कार्यभार सौंप दिया जाएगा। नए अध्यक्ष और मंत्री को पूरी संस्था की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। जैन महिला जागृति की नई अध्यक्षा प्रतिभा बड़जात्या ने कहा कि कार्यकारिणी ने मुझे यह जिम्मेदारी दी और इस लायक…
रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर स्थित रामपुर चौक में दूध गाड़ी (पिकअप वैन) ने खड़े हाईवा में टक्कर मार दी। रविवार को हुए इस हादसे में पिकअप वैन के चालक पप्पू यादव की मौत हो गयी। वह रांची के हिनू साकेत नगर का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त दूध गाड़ी जमशेदपुर से आ रही थी और सड़क किनारे खड़े हाईवा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंची…
रांची। बेड़ो थाना परिसर में शनिवार की रात पड़हा समाज के लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। समाज के लोगों ने थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना परिसर में रखे गमलों, कुर्सियों और कुछ वाहनों को भी तोड़ डाला। साथ ही सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न किया। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अशोक कुमार राम ने बताया कि पड़हा समाज के लोगों ने पुलिस पर जेसीबी चालक के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में हमला बोल दिया। डीएसपी ने बताया कि महादानी मैदान बेड़ो में पड़हा महासम्मेलन का आयोजन…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर रेलवे ट्रैक मेंटेनरों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के संघर्ष के बाद अब ट्रैक मेंटेनरों को फिर से साइकिल मेंटेनेंस भत्ता देने का फैसला हुआ है। यूनियन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने प्रेस को बताया कि ट्रैक मेंटेनरों को 180 रुपये प्रतिमाह साइकिल भत्ता मिलेगा। यह भत्ता सातवें वेतन आयोग के तहत स्वीकृत किया गया है और इसे वर्ष 2017 से लागू माना जाएगा। इससे सभी ट्रैक मेंटेनरों को एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पहले ट्रैक मेंटेनरों को 75 रुपये…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में छह जून तक बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है जो पूर्वी विदर्भ तक समुद्र से 0.9 किमी ऊपर बनी है। विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य के अलग-हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही तापमान में भी वृद्धि होने की आशंका व्यक्त की गई है। इधर, पिछले तीन-चार दिनों में राज्य में तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है और उमस भी बढ़ा है। राजधानी रांची में तापमान जो पिछले चार-पांच दिनों पूर्व 30 डिग्री था यह बढ़कर 34…