Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • 31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    • झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ
    • Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»भतीजे ने टांगी से काटकर की ताऊ की हत्या, आरोपित फरार
    Jharkhand

    भतीजे ने टांगी से काटकर की ताऊ की हत्या, आरोपित फरार

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    खूंटी। अड़की थाना क्षेत्र के कोरवा गांव स्थित घटवाड़ा टोले में रविवार की देर रात सुगना लोहरा ने अपने ताऊ (बड़े पिताजी) गनसा लोहरा (50) की टांगी से काटकर हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अड़की थाना प्रभारी प्रवीण तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून लगी टांगी चोपा लोहरा के घर से बरामद की है। बताया गया कि आरोपित सुगना लोहरा ने टांगी को लकड़ियों के बीच छिपा दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    घटना के संबंध में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गन्सा लोहरा का एक छोटा भाई है चोपा लोहरा। दोनों के दो-दो बेटे हैं। मृतक का एक बेटा सुखनाथ लोहरा दूसरे गांव में रहता है, जबकि दूसरा बेटा सुगना लोहरा गांव में ही रहता है। चोपा लोहरा के दोनों बेटे रामदास लोहरा और सुगना लोहरा भी गांव में ही रहते हैं। (यहां यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि मृतक गनसा लोहरा और उनके छोटे भाई चोपा लोहरा दोनों के छोटे बेटे का नाम सुगना लोहरा ही है।)

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मृतक के छोटे बेटे सुगना लोहरा ने बताया कि रात लगभग दो से ढाई बजे के बीच कुछ आवाज सुनाई दी। डर के कारण वह कमरे से बाहर नहीं निकला, लेकिन जब आवाज बंद हो गई, तो वह अपने पिता के कमरे में गया। वहां उसने देखा कि उसके पिता के माथे से काफी खून बह रहा है और उनकी सांसें रुक चुकी थी। यह देखकर वह समझ गया कि उनके पिता की हत्या कर दी गई है। इसके बाद उसने अपने चाचा चोपा लोहरा को बुलाया और भाई को फोन किया।

    सुबह लगभग साढ़े चार बजे तक गांव के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने बाजारटांड़ में बैठक कर पुलिस को घटना की सूचना दी। मृतक के भाई चोपा लोहरा और बेटों ने बताया कि हत्या चोपा लोहरा के बेटे सुगना लोहरा ने ही की है। हालांकि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

    एसपी मनीष टोप्पो ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हत्या चोपा लोहरा के पुत्र सुगना लोहरा ने की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    ये भी पढ़िए…………

    रांची जा रही बस पलटी, 11 यात्री घायल

    Post Views: 408
    adki police station Crime ganza lohra murder Jharkhand khunti law and order Murder police investigation sugna lohra
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleरांची जा रही बस पलटी, 11 यात्री घायल
    Next Article धनवार चेकपोस्ट पर हमला: पुरानी रंजिश में परिवहन कर्मचारियों से मारपीट, चार पकड़ाए
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ

    July 29, 2026

    झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ

    July 29, 2026

    धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज

    July 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ

    July 29, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.