- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
- चैती छठ महापर्व का तीसरा दिन आज: बलरामपुर में व्रती देंगे डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बढ़ी रौनक
- रांची में दर्दनाक हादसा: सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी सीख रहे युवक की मौत
- एमजीएम अस्पताल में लापरवाही की हद: 9 दिन से लापता मरीज का शव कैंपस में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 20वें दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने नेता अनिल टाइगर की हत्या और राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में सदन के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक हाथों में तख्तियां लिये सदन के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तख्तियों पर हेमंत सोरेन हाय-हाय, अनिल टाइगर के हत्यारों को अविलंब फांसी दो, हेमंत सोरेन की सरकार हत्यारी, झारखंड में अपराधियों पर अंकुश कब लगेगा जैसे नारे लिखे थे। पहले अनिल टाइगर का मर्डर अब रांची पुलिस उनके चरित्र की कर रही हत्या : बाबूलाल मौके पर…
रामगढ़। रांची में भाजपा नेता अनिल टाइगर महतो की हत्या के विरोध में रामगढ़ में भी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) पार्टी समर्थकों ने प्रदर्शन किया। गुरुवार को कोठार ओवर ब्रिज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 33 को पार्टी समर्थकों ने जाम कर दिया। इस दौरान वे हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने और उन्हें सजा दिलाने की मांग कर रहे थे। जेएलकेएम नेता पनेश्वर महतो, संतोष महतो सहित कई लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 33 को जामकर भाजपा नेता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने झामुमो और कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा…
रांची। भाजपा नेता अनिल टाईगर की हत्या के विरोध में आहूत रांची बंद का असर गुरुवार सुबह से ही दिखने लगा। विभिन्न चौक-चौराहों पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर दुकानों को बंद कराने में जुटे हैं। आजसू पार्टी ने भी इस बंद को समर्थन दिया है और उसके कार्यकर्ता भी सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। रातू रोड रामविलास पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इससे आवागमन बाधित है। कांके, अरगोड़ा, चुटिया, किशोरगंज, टाटीसिलवे, नामकुम सहित अन्य जगह पर बंद समर्थक सड़क पर उतरकर बंद कर रहे हैं। रक्षा…
रांची। कांके थाना क्षेत्र में कांके चौक के पास पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे अपराधी की रांची पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें रोहित वर्मा नाम का अपराधी घायल हो गया। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अनिल टाइगर को गोली मारने के बाद रोहित वर्मा अपने एक अन्य साथी के साथ भाग रहा था। इसके बाद पिठौरिया के पास ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया, हालांकि इसके बावजूद भी वह ग्रामीण के चंगुल से भगाने में…
रांची। झारखंड में मार्च माह के अंत तक कई जिलों में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री पहुंच जाएगा। हालांकि कई जिलों में यह स्थिति अप्रैल के पहले हफ्ते में उत्पन्न होगी। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को बताया गया है कि अभी फिलहाल मौसम में किसी तरह के बदलाव की सम्भावना नहीं है। ऐसे में अप्रैल माह में गर्मी लोगों को काफी सताएगी। बारिश होने के बावजूद राज्य के डालटेनगंज, पश्चिमी सिंहभूम के जगरनाथपुर तथा पाकुड़ में तापमान 35 डिग्री को पार गया है। वहीं बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान…
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में देररात रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाले गए दूसरा मंगला जुलूस के दौरान हुए पथराव से काफी समय तक तनाव रहा। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए इलाके में पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि अब हालात नियंत्रण में हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के दौरान, मंगला जुलूस के झंडा चौक पर जामा मस्जिद रोड के पास पहुंचते ही दो गुट आपस में भिड़ गए। इस बीच दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। गनीमत यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ है। इस घटना के शहर में आग की तरह फैलते ही…
बलरामपुर। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) एक्सआईएक्स 2024 का रिजल्ट घोषित हो गया है। जिसमें बलरामपुर जिले के शाहिद अंसारी ने सफलता प्राप्त की है। जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। परीक्षा में सफल होने बाद शाहिद ने अपने माता-पिता का नाम रौशन किया है। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की परीक्षा में शाहिद अंसारी (एस हुसैन), पिता निजामुद्दीन अंसारी, रामानुजगंज निवासी ने पासिंग ग्रेड हासिल की है। जिसके बाद अब शाहिद विधि व्यवसाय कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि यह परीक्षा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित की जाती है। जिसका उद्देश्य देशभर में वकीलों की योग्यता सुनिश्चित…
बलरामपुर। जिले के कुसमी पुलिस को करीब दो वर्ष पुराने मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस के द्वारा आज मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 6 नवंबर 2023 को मांदा पैकरा (40 वर्ष) निवासी ग्राम चैनपुर थाना कुसमी ने थाने में अपनी 18 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। प्रार्थी मांदा ने बताया कि मेरी बेटी दिव्या (18 वर्ष) बीते दिन उमको मेला देखने गई थी। शाम तक घर वापसी नहीं हुई। जिसके बाद हमने…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 18वें दिन की कार्यवाही सुबह 11.5 बजे शुरू हुई। सदन में निजी स्कूल की मनमानी और री-एडमिशन के नाम पर पैसे वसूली का मामला दूसरे दिन भी उठा। मंगलवार को अल्पसूचित प्रश्न के जरिए हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने मामला उठाते हुए सरकार से पूछा कि निजी स्कूल की फीस कितना हो इसके लिए क्यों नहीं कानून बनना चाहिए। प्रदीप प्रसाद ने कहा कि कोई ऐसा स्कूल नहीं जो री-एडमिशन के नाम पर पैसे की वसूली नहीं करता है। स्कूल की मनमानी पर विधायक प्रदीप प्रसाद के सवाल और मंत्री रामदास सोरेन…
रांची। झारखंड के अधिकांश जिलों में पिछले दिनों बारिश से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली। लेकिन गर्मी एक बार से राज्य के लोगों को रुलाने को तैयार है। आनेवाले दिनों में झारखंड में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। इससे तापमान में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को बताया कि अगले चार-पांच दिनों में राज्य के विभिन जिलों में तापमान में चार से पांच डिग्री की वृद्धि हो सकती है। उन्होंने कहा कि मौसम में अभी फिलहाल कोई सिस्टम बनता है नहीं दिख रहा है। इसलिये आनेवाले दिनो…