Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»अनिल टाइगर की हत्या को लेकर भाजपा नेताओं ने विधानसभा में किया प्रदर्शन
    Jharkhand

    अनिल टाइगर की हत्या को लेकर भाजपा नेताओं ने विधानसभा में किया प्रदर्शन

    Ranchi: अपराधियों ने भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या की और रांची पुलिस प्रशासन अब उनके चरित्र की हत्या कर रही है। पुलिस ने जो बयान घटना को लेकर दिए हैं, उसके बाद मैंने लोहरदगा जिले से भी तहकीकात की है तो कहीं भी दूर-दूर तक उस तरह की कोई बात या संबंध नहीं है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 20वें दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने नेता अनिल टाइगर की हत्या और राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में सदन के बाहर प्रदर्शन किया।

    भाजपा विधायक हाथों में तख्तियां लिये सदन के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तख्तियों पर हेमंत सोरेन हाय-हाय, अनिल टाइगर के हत्यारों को अविलंब फांसी दो, हेमंत सोरेन की सरकार हत्यारी, झारखंड में अपराधियों पर अंकुश कब लगेगा जैसे नारे लिखे थे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पहले अनिल टाइगर का मर्डर अब रांची पुलिस उनके चरित्र की कर रही हत्या : बाबूलाल

    मौके पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घटना को लेकर रांची पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मरांडी ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह अपराध की पहली घटना नहीं है। रांची में लगातार अपराध हो रहे हैं और अपराधियों के जरिये लगातार हत्याएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार की जो घटना है, वह देखकर हमलोग अचंभित हैं।

    अपराधियों ने भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या की और रांची पुलिस प्रशासन अब उनके चरित्र की हत्या कर रही है। पुलिस ने जो बयान घटना को लेकर दिए हैं, उसके बाद मैंने लोहरदगा जिले से भी तहकीकात की है तो कहीं भी दूर-दूर तक उस तरह की कोई बात या संबंध नहीं है।

    मरांडी ने कहा कि इससे आप समझ सकते हैं कि राज्य में किस प्रकार से पुलिस काम कर रही है, ताकि लोगों को भ्रमित और घटना को डाइल्यूट किया जा सके। इसी कोशिश में रांची पुलिस प्रशासन और झारखंड की पुलिस लगी हुई है।

    उन्होंने कहा कि हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार जिस अपराधी ने कल भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या की, उसे जनता ने पीछा कर पकड़ा, लेकिन पुलिस इस तरह से बता रही है मानो इनाम और मेडल के लिए यह सब कर रही हो। इससे भद्दा मजाक और क्या हो सकता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पुलिस राज्य में अपराध रोकने के लिए गंभीर नहीं है और सरकार किस प्रकार से काम कर रही है। यह सब उजागर हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि इससे यह समझ में आता है कि अपराधियों से भी यह सरकार पैसे वसूल रही है। तभी अपराधी बेखौफ होकर राज्य में अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मरांडी ने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि सरकार का कहीं ना कहीं उन अपराधियों को संरक्षण प्राप्त है।

    उन्होंने ने कहा कि कल की घटना और उसके बाद रांची के सीनियर एसपी और डीजी पुलिस पर कार्रवाई हो, क्योंकि इन लोगों के रहते मैं नहीं समझता हूं कि राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति ठीक हो सकती है।

    मरांडी ने कहा कि राज्य में बंद के समर्थन में स्वतः स्फूर्त बंद है, लेकिन पुलिस सुबह से ही बेवजह लोगों को हिरासत में ले रही है। उन्होंने कहा कि हमारे घर में भी आज कोई डीएसपी बेसरा आ गए थे और कहे कि आप निकलेंगे क्या। हमने कहा कि आज बंद है हम जरूर निकलेंगे तो विधानसभा तक पुलिस साथ आई। हमारी पार्टी के प्रवक्ता से बात हुई। उन्हें भी सुबह से जगन्नाथपुर थाना में रखा गया।

    ये भी पढ़िए……….

    भाजपा नेता की हत्या के विरोध में जेएलकेएम ने किया रामगढ़ में प्रदर्शन

    Post Views: 393
    Previous Articleभाजपा नेता की हत्या के विरोध में जेएलकेएम ने किया रामगढ़ में प्रदर्शन
    Next Article रांची बंद के कारण अधिवक्ताओं की गैरमौजूदगी, बार एसोसिएशन ने न्यायायुक्त से की अपील
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026

    करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश

    September 23, 2026

    WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड

    September 23, 2026

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.