- (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल
- रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत
- हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे पांच लोगों की मौत; 14 घायल
- रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे
- फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप
- जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
- खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
- रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
कोडरमा। जिले में शनिवार रात सड़क हादसे में स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मी की मौत हो गयी। सदर अस्पताल में लिपिक के रूप में पदस्थापित उक्त महिला की पहचान 55 वर्षीया सुलोचना कुमारी (पति रंजीत कुमार, झुमरीतिलैया) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सुलोचना कुमारी शनिवार को सदर अस्पताल से अपना कार्य पूरा कर पुत्र के साथ बाइक से झुमरीतिलैया के अड्डी बंग्ला रोड स्थित अपने आवास आ रही थी। इसी दौरान रांची-पटना रोड के एनएच 20 स्थित महाराणा प्रताप चौक के समीप उनके बाइक के सामने अचानक से एक गाय आ गई, जिसे बचाने के चक्कर…
खूंटी। तोरपा मेन रोड स्थित गुप्ता हार्डवेयर दुकान के पास रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर का चालक महादेव फल दुकान के पास वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर फल खरीदने गया था। उसी दौरान वाहन अचानक पीछे लुढ़कने लगा और और लगभग 200 मीटर दूर खड़े एक टेम्पो से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर से पास में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रहा कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने…
गोड्डा। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की इकाई राजमहल परियोजना में लंबे समय से प्रतीक्षारत 208 कर्मचारियों को पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने के बाद पदोन्नति दी गई है। कोल इंडिया लिमिटेड के 51वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में इस पदोन्नति की जानकारी ने कर्मचारियों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। रविवार को इस संबंध में परियोजना के कर्मिक विभाग के अधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि कुल 208 विभिन्न श्रेणी के कर्मियों को पदोन्नति दी गई है। उल्लेखनीय है कि परियोजना के 50 वर्षों के इतिहास में यह अब तक की सर्वाधिक संख्या में दी गई पदोन्नति…
लातेहार। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्हेपाट गांव के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार युवक और युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पूनम कुमारी (18) ग्राम लावागड़ा, थाना हेरहंज तथा अनुज उरांव (20) ग्राम डहु, थाना टंडवा के रूप में हुई है । मिली जानकारी के अनुसार दोनों बालू ग्राम में लगे जतरा मेला को देखकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ओल्हेपाट गांव के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक…
पटना। बिहार में पटना जिले की मोकामा विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह को बीते देर रात उनके दो सहयोगियों मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम के साथ बेदना गांव से चुनाव आचार संहिता के गंभीर उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की टीम पूर्व विधायक को गिरफ्तार करके पटना ले आयी है। इस बीच मोकामा में तगड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। पटना जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम. और पटना के एसएसपी कार्तिकेय ने देर रात पत्रकार वार्ता के जरिए इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसएसपी ने सबूतों और बयानों का हवाला देते हुए घटना से…
पाकुड़। झारखंड की पाकुड़ पुलिस ने बेलपहाड़ी स्थित खदान विवाद में हुई फायरिंग और मारपीट के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पाकुड़ द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की गई। पाकुड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) दयानंद आजाद ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पाकुड़ जिला के बेलपहाड़ी गांव में खदान संचालन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में मनोहर यादव और अन्य स्थानीय ग्रामीणों पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने लाठी-डंडे और हथियारों से हमला…
रांची। घाटशिला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल किए गए एआई-जनित फर्जी पोस्ट के मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया है। घाटशिला थाने में कांड संख्या 75/2025 के तहत विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया गया है कि इन पोस्ट्स के जरिए बाबूलाल सोरेन की छवि धूमिल करने और मतदाताओं को गुमराह करने की कोशिश की गई। स्वयं सोरेन ने इसे एक “सोची-समझी साजिश” बताया, जिसका उद्देश्य जनता में बढ़ते उनके समर्थन को रोकना है। इस मामले पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी प्रवक्ता अजय साह ने शनिवार…
बलरामपुर। रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25वें वर्षगांठ समारोह के दौरान बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का नाम गौरव से गूंज उठा। ग्राम गोविंदपुर (सरगढ़ी) के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के कृष्णा पहाड़ी कोरवा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर सम्मानित किया। समारोह के दौरान जैसे ही प्रधानमंत्री ने कृष्णा पहाड़ी को सम्मानित किया, पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। कृष्णा और उनकी पत्नी दोनों दृष्टिबाधित हैं, लेकिन जीवन की कठिन परिस्थितियों ने उनके हौसले को कभी कमजोर नहीं किया। वर्ष 2023–24 में उन्हें प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत पक्का मकान स्वीकृत हुआ था। सीमित संसाधनों और…
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने आज नए विधानसभा भवन के सामने स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का भी अनावरण कर उन्हें नमन किया और ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत वृक्षारोपण किया। नया विधानसभा भवन 273.11 करोड़ की लागत से बना है। इस भवन के उद्घाटन के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ,संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप ,सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित मंत्रीगण…
चाईबासा। जिले में नो-एंट्री विवाद अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। पिछले कई दिनों से शहर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। सड़क सुरक्षा को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों का दावा है कि बीते एक साल में सड़क दुर्घटनाओं में 155 लोगों की जान गई है। वहीं, जिला प्रशासन ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा है कि जनवरी 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच जिले में सड़क हादसों में सिर्फ 76 लोगों की मौत दर्ज की गई है। प्रशासन ने अपने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी साझा की है। प्रशासन की…
