Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    इतिहास के पन्नों में 14 अगस्त : आजादी की दहलीज पर खड़ा वह दिन, जब जश्न के साथ बंटवारे का दर्द भी मिला

    August 14, 2026

    खनिज उपकर पर झारखंड में बढ़ा सियासी घमासान, केंद्र के संशोधन के खिलाफ JMM-कांग्रेस आमने-सामने

    August 13, 2026

    रामानुजगंज के लरंगसाय महाविद्यालय में बढ़ीं 100 सीटें, अब ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगा पीजी में दाखिले का मौका

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • इतिहास के पन्नों में 14 अगस्त : आजादी की दहलीज पर खड़ा वह दिन, जब जश्न के साथ बंटवारे का दर्द भी मिला
    • खनिज उपकर पर झारखंड में बढ़ा सियासी घमासान, केंद्र के संशोधन के खिलाफ JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • रामानुजगंज के लरंगसाय महाविद्यालय में बढ़ीं 100 सीटें, अब ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगा पीजी में दाखिले का मौका
    • रामानुजगंज में निकली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में छात्र और नागरिक हुए शामिल
    • इतिहास के पन्नों में 13 अगस्त : आज ही आसमान में उड़ा था भारत का पहला स्वदेशी विमान, जिसने बदली विमानन की दिशा
    • Rashifal 13 August 2026 : आज किस राशि के सितारे देंगे साथ, किसे रहना होगा सावधान?
    • ग्रामीणों की शिकायत पर प्लांट और आसपास से लिए गए पानी के नमूने, जिला जल प्रयोगशाला में हो रही वैज्ञानिक जांच
    • महावीरगंज के पड़ादह में मुक्तिधाम निर्माण के लिए भूमिपूजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
    Chhattisgarh

    मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyJune 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। सोशल मीडिया पर प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर तथा रामानुजगंज विधायक रामविचार नेताम के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो प्रसारित करने के मामले में भाजपा पार्षद सिद्धांत यादव ने रामानुजगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि, रामचंद्रपुर निवासी एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मंत्री के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणियां करते हुए उनकी छवि धूमिल करने और जनभावनाओं को आहत करने का प्रयास किया है। मामले में पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक-15 के पार्षद एवं भाजपा नेता सिद्धांत यादव एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को थाना प्रभारी अजय साहू को शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत में कहा गया है कि रामचंद्रपुर निवासी समसेर आलम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें मंत्री रामविचार नेताम के लिए कथित रूप से अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो में न केवल मंत्री के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का उपयोग किया गया, बल्कि जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने जैसी धमकियां भी दी गईं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि मंत्री रामविचार नेताम प्रदेश सरकार में मंत्री होने के साथ-साथ क्षेत्र के निर्वाचित विधायक हैं और उनकी क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान एवं जनस्वीकार्यता है। ऐसे में सोशल मीडिया के माध्यम से उनके खिलाफ इस प्रकार की सामग्री प्रसारित करना उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि वीडियो में लगाए गए आरोप तथ्यहीन हैं और जनता को भ्रमित करने के उद्देश्य से प्रसारित किए गए हैं।

    अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद सामने आया मामला

    जानकारी के अनुसार, यह विवाद हाल ही में रामचंद्रपुर क्षेत्र में हुई अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के बाद सामने आया है। 17 जून को जिला प्रशासन ने एसडीएम आनंद राम नेताम के नेतृत्व में अभियान चलाकर छात्रावास और अन्य शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया था। प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई में 23 मकानों से अतिक्रमण हटाकर लगभग 7 एकड़ 75 डिसमिल शासकीय भूमि को मुक्त कराया गया था। कार्रवाई पूरी तरह कानून सम्मत और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने का दावा प्रशासन ने किया था।

     

    बताया जा रहा है कि, इसी कार्रवाई से नाराज होकर आरोपित द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया गया, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर इसकी चर्चा शुरू हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे मंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है।

     

    एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग

    सिद्धांत यादव ने अपनी शिकायत में पुलिस से मांग की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने की भी मांग की गई है।

    फिलहाल शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी अजय साहू ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रस्तुत तथ्यों और उपलब्ध सामग्री के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    शिकायत सौंपने के दौरान भाजपा नेताओं की रही मौजूदगी

    रामानुजगंज थाने में शिकायत पत्र सौंपने के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता तथा किसान मोर्चा प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता, नगर पालिका रामानुजगंज के विधायक प्रतिनिधि शैलेश गुप्ता, भाजपा मंडल रामानुजगंज के महामंत्री एवं वार्ड क्रमांक-15 के पार्षद सिद्धांत यादव, किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री शुभम गुप्ता तथा भाजपा मंडल रामानुजगंज के सोशल मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

    इसे भी पढ़ें……

    BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे

    Post Views: 1,133
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleBIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
    Next Article पानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत: आक्रोशित परिजनों ने 3 घंटे तक किया एनएच जाम
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    रामानुजगंज के लरंगसाय महाविद्यालय में बढ़ीं 100 सीटें, अब ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगा पीजी में दाखिले का मौका

    August 13, 2026

    रामानुजगंज में निकली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में छात्र और नागरिक हुए शामिल

    August 13, 2026

    ग्रामीणों की शिकायत पर प्लांट और आसपास से लिए गए पानी के नमूने, जिला जल प्रयोगशाला में हो रही वैज्ञानिक जांच

    August 12, 2026

    महावीरगंज के पड़ादह में मुक्तिधाम निर्माण के लिए भूमिपूजन

    August 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    इतिहास के पन्नों में 14 अगस्त : आजादी की दहलीज पर खड़ा वह दिन, जब जश्न के साथ बंटवारे का दर्द भी मिला

    August 14, 2026

    खनिज उपकर पर झारखंड में बढ़ा सियासी घमासान, केंद्र के संशोधन के खिलाफ JMM-कांग्रेस आमने-सामने

    August 13, 2026

    रामानुजगंज के लरंगसाय महाविद्यालय में बढ़ीं 100 सीटें, अब ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगा पीजी में दाखिले का मौका

    August 13, 2026

    रामानुजगंज में निकली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में छात्र और नागरिक हुए शामिल

    August 13, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • इतिहास के पन्नों में 14 अगस्त : आजादी की दहलीज पर खड़ा वह दिन, जब जश्न के साथ बंटवारे का दर्द भी मिला
    • खनिज उपकर पर झारखंड में बढ़ा सियासी घमासान, केंद्र के संशोधन के खिलाफ JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • रामानुजगंज के लरंगसाय महाविद्यालय में बढ़ीं 100 सीटें, अब ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगा पीजी में दाखिले का मौका
    • रामानुजगंज में निकली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में छात्र और नागरिक हुए शामिल
    • इतिहास के पन्नों में 13 अगस्त : आज ही आसमान में उड़ा था भारत का पहला स्वदेशी विमान, जिसने बदली विमानन की दिशा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.