Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    इतिहास के पन्नों में 14 अगस्त : आजादी की दहलीज पर खड़ा वह दिन, जब जश्न के साथ बंटवारे का दर्द भी मिला

    August 14, 2026

    खनिज उपकर पर झारखंड में बढ़ा सियासी घमासान, केंद्र के संशोधन के खिलाफ JMM-कांग्रेस आमने-सामने

    August 13, 2026

    रामानुजगंज के लरंगसाय महाविद्यालय में बढ़ीं 100 सीटें, अब ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगा पीजी में दाखिले का मौका

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • इतिहास के पन्नों में 14 अगस्त : आजादी की दहलीज पर खड़ा वह दिन, जब जश्न के साथ बंटवारे का दर्द भी मिला
    • खनिज उपकर पर झारखंड में बढ़ा सियासी घमासान, केंद्र के संशोधन के खिलाफ JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • रामानुजगंज के लरंगसाय महाविद्यालय में बढ़ीं 100 सीटें, अब ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगा पीजी में दाखिले का मौका
    • रामानुजगंज में निकली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में छात्र और नागरिक हुए शामिल
    • इतिहास के पन्नों में 13 अगस्त : आज ही आसमान में उड़ा था भारत का पहला स्वदेशी विमान, जिसने बदली विमानन की दिशा
    • Rashifal 13 August 2026 : आज किस राशि के सितारे देंगे साथ, किसे रहना होगा सावधान?
    • ग्रामीणों की शिकायत पर प्लांट और आसपास से लिए गए पानी के नमूने, जिला जल प्रयोगशाला में हो रही वैज्ञानिक जांच
    • महावीरगंज के पड़ादह में मुक्तिधाम निर्माण के लिए भूमिपूजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»पानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत: आक्रोशित परिजनों ने 3 घंटे तक किया एनएच जाम
    Chhattisgarh

    पानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत: आक्रोशित परिजनों ने 3 घंटे तक किया एनएच जाम

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyJune 20, 2026Updated:June 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई। नगर पालिका द्वारा पानी वितरण के लिए भेजे गए टैंकर की चपेट में आने से बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया तथा मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग-343 को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की समझाइश के बाद शाम को जाम समाप्त कराया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 5 स्थित स्वीपर मोहल्ला में शनिवार दोपहर लगभग 1.30 बजे नगर पालिका का पानी टैंकर पेयजल वितरण के लिए पहुंचा था। इसी दौरान खेलते समय शुभम (7 वर्ष) टैंकर की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बालक की मौके पर ही मौत हो गई।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ), एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि प्रारंभिक स्तर पर बात नहीं बन सकी और परिजनों का आक्रोश बढ़ता गया।

    शव लेकर पहुंचे चौराहे, ठप हो गया आवागमन

    बताया जा रहा है कि शाम करीब 4 बजे परिजन बालक के शव को लेकर चांदनी चौक पहुंचे और वहां से रंगीला चौक ले गए। इसके बाद उन्होंने शव को सड़क पर रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर चक्काजाम कर दिया। जाम के कारण झारखंड से छत्तीसगढ़ आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। रिंग रोड से आने वाले भारी वाहनों और ट्रकों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

    करीब तीन घंटे तक चले जाम के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। यात्री और वाहन चालक भीषण गर्मी और जाम की स्थिति से परेशान रहे। प्रशासन लगातार परिजनों से बातचीत करता रहा और अंततः समझाइश के बाद शाम को जाम समाप्त कराया गया।

    परिवार की मांग पर प्रशासन ने दिया आश्वासन

    घटना के संबंध में रामानुजगंज के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आनंदराम नेताम ने बताया कि यह अत्यंत दुखद घटना है और शासन-प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि परिजनों की मांग थी कि परिवार के एक सदस्य को नियमित नौकरी दी जाए। इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

    एसडीएम ने बताया कि नियमित नियुक्ति संबंधी निर्णय शासन स्तर पर लिया जाएगा, लेकिन तत्काल राहत के तौर पर नगर पालिका में परिवार के एक सदस्य को प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की सहमति बनी है।

    कल होगा पोस्टमार्टम

    जाम समाप्त होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। शाम हो जाने के कारण शनिवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की जाएगी। वहीं रामानुजगंज पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

    इसे भी पढ़ें……….

    मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत

    Post Views: 454
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleमंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
    Next Article योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया सामूहिक योगाभ्यास
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    रामानुजगंज के लरंगसाय महाविद्यालय में बढ़ीं 100 सीटें, अब ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगा पीजी में दाखिले का मौका

    August 13, 2026

    रामानुजगंज में निकली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में छात्र और नागरिक हुए शामिल

    August 13, 2026

    ग्रामीणों की शिकायत पर प्लांट और आसपास से लिए गए पानी के नमूने, जिला जल प्रयोगशाला में हो रही वैज्ञानिक जांच

    August 12, 2026

    महावीरगंज के पड़ादह में मुक्तिधाम निर्माण के लिए भूमिपूजन

    August 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    इतिहास के पन्नों में 14 अगस्त : आजादी की दहलीज पर खड़ा वह दिन, जब जश्न के साथ बंटवारे का दर्द भी मिला

    August 14, 2026

    खनिज उपकर पर झारखंड में बढ़ा सियासी घमासान, केंद्र के संशोधन के खिलाफ JMM-कांग्रेस आमने-सामने

    August 13, 2026

    रामानुजगंज के लरंगसाय महाविद्यालय में बढ़ीं 100 सीटें, अब ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगा पीजी में दाखिले का मौका

    August 13, 2026

    रामानुजगंज में निकली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में छात्र और नागरिक हुए शामिल

    August 13, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • इतिहास के पन्नों में 14 अगस्त : आजादी की दहलीज पर खड़ा वह दिन, जब जश्न के साथ बंटवारे का दर्द भी मिला
    • खनिज उपकर पर झारखंड में बढ़ा सियासी घमासान, केंद्र के संशोधन के खिलाफ JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • रामानुजगंज के लरंगसाय महाविद्यालय में बढ़ीं 100 सीटें, अब ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगा पीजी में दाखिले का मौका
    • रामानुजगंज में निकली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में छात्र और नागरिक हुए शामिल
    • इतिहास के पन्नों में 13 अगस्त : आज ही आसमान में उड़ा था भारत का पहला स्वदेशी विमान, जिसने बदली विमानन की दिशा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.