- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
- बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता
- हिरणपुर में बड़ा हादसा टला: यात्री बस से टकराकर टूटा बिजली तार, घंटों गुल रही सप्लाई
- रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड कनेक्शन आया सामने; एक आरोपी हिरासत में
- रांची यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में नामांकन पर हाई कोर्ट की रोक
- एमजीएम अस्पताल में युवक की संदिग्ध आत्महत्या, चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, नशे की लत बनी वजह
- आज रात 8.15 बजे शून्य डिग्री पर पहुंचेगा सूर्य
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
Ranchi : खादगढ़ा बस स्टैंड में बसों में आग लगाने वाले आरोपित अर्जुन भोक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रांची। रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में छह बसों में आग लगने की घटनाओं के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपित अर्जुन भोक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित सिकिदरी का रहने वाला है। उसके कब्जे से एक माचिस का डब्बा और एक लाइटर बरामद हुआ है। नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) पारस राणा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गत एक फरवरी को खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी छह बसों में आग लगने की घटना हुई थी। इसके बाद 2 फरवरी को बस टर्मिनल के सामने खड़ी एक सिटी बस में भी आग लगी, जिसे समय रहते बुझा…
रांची। झारखंड में उत्तर-पश्चिमी (पछुआ) हवा के प्रभाव से बुधवार को दिनभर ठंड का अहसास बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में राज्य के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे का कुहासा छा सकता है, हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा। विभाग की ओर से गुरुवार को गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में कहीं-कहीं घने कुहासे को लेकर…
रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल में बच्चे को संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने के मामले को झारखंड उच्च न्यायालय ने गंभीरता से लिया है। अदालत ने इस संबंध में दीपक हेंब्रम की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन देने का निर्देश दिया है। उच्च न्यायालय ने इसके साथ ही चाईबासा सदर थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि यदि मामले में संज्ञेय अपराध बनता है, तो तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए। मामले की सुनवाई झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी की अदालत में हुई।…
रांची। देवघर एम्स में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं और बर्न वार्ड की व्यवस्था से जुड़े मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को देवघर एम्स से जवाब तलब किया है और संबंधित शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह सुनवाई सांसद निशिकांत दुबे और न्यायालय के स्वतः संज्ञान से दायर जनहित याचिका के तहत हुई। सुनवाई झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस सोनक एवं न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ में हुई। अदालत ने देवघर एम्स से पूछा कि वहां प्रतिदिन कितने बर्न के मामले आते हैं और इन मरीजों के इलाज के लिए क्या व्यवस्थाएं हैं। इसके…
नई दिल्ली, एजेंसी। पूर्व थलसेना प्रमुख एमएम नरवणे की एक अप्रकाशित पुस्तक को लेकर संसद में चल रहा विवाद बुधवार को और गहरा गया, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी वही किताब हाथ में लेकर संसद परिसर पहुंचे। राहुल गांधी के इस कदम से सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकराव और तीखा हो गया। लोकसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने वह पुस्तक सार्वजनिक रूप से दिखाई, जिसे लेकर पिछले दो दिनों से सदन में हंगामा जारी है। उन्होंने किताब का वह अंश खोलकर दिखाया, जिसमें प्रधानमंत्री और तत्कालीन आर्मी चीफ के बीच हुई कथित बातचीत का…
रायपुर, (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीद की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिवस 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक खरीद की अनुमति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार तीन प्रकार के किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान विक्रय कर सकेंगे ऐसे किसान, जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन हेतु आवेदन किया गया, किंतु सत्यापन नहीं हो पाया है। ऐसे किसान, जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के…
दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के वक्तव्य में एक बार फिर पूर्वी लद्दाख का विषय आने पर सदन में हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष का कहना था कि लोकसभा अध्यक्ष के व्यवस्था देने के बावजूद राहुल गांधी फिर वही मुद्दा उठा रहे हैं। वहीं, विपक्ष ने दावा किया कि राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है। लोकसभा में सत्ता पक्ष और कांग्रेस सांसदों के हंगामे के चलते कार्यवाही पहले दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित की गई। इसके बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। इसी बीच 3…
रांची। झारखंड में चर्चित शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से झटका लगा है। मंगलवार को उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एस.के. द्विवेदी की अदालत ने नवीन केडिया की जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए उसे खारिज कर दिया। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि याचिकाकर्ता ने अब तक न्यायालय अथवा जांच एजेंसी के समक्ष आत्मसमर्पण (सरेंडर) नहीं किया है, ऐसे में उनकी जमानत याचिका पर विचार नहीं किया जा सकता। अदालत ने पूर्व में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख…
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत एस टाइप चौक पर सोमवार देर रात भीषण आगजनी की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आई टाइप ब्लॉक के समीप स्थित ‘बाबू पान दुकान’ समेत दो दुकानें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग इतनी भयावह थी कि कुछ देर के लिए पूरा क्षेत्र दहशत के साये में आ गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देर रात का समय होने और दुकानें…
रांची। राजधानी रांची स्थित राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) अस्पताल से एक बाल कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद दो दिन पहले बाल सुधार गृह प्रशासन की ओर से उसे रिम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार अहले सुबह वह सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। फरार बाल कैदी को रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया था। पुलिस के मुताबिक, बाल कैदी रांची के खलारी थाना क्षेत्र का निवासी है और चोरी के एक मामले में…