Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026

    रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»विद्युत विभाग ने हटाया ट्रांसफार्मर, बिजली गुल और लो वोल्टेज की समस्या से तीनों वार्ड के सैकड़ों लोग हो रहे प्रभावित
    Chhattisgarh

    विद्युत विभाग ने हटाया ट्रांसफार्मर, बिजली गुल और लो वोल्टेज की समस्या से तीनों वार्ड के सैकड़ों लोग हो रहे प्रभावित

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsSeptember 24, 2025Updated:September 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित मस्जिद रोड के पास से दोनों ट्रांसफार्मर को आखिरकार विद्युत विभाग ने आपत्ति के बावजूद उसे दूसरे जगह शिफ्ट कर दिया। जिसका खामियाजा अब वार्ड क्रमांक 9, 10 और 12 के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस उमस भरी गर्मी से दिन भर बिजली की आंख-मिचौली से लोग परेशान है। बिजली विभाग के इस निर्णय से अब खुद विभाग पर ही उंगली उठने लगे है। लोगों का आरोप है कि, विभाग चुनिंदा लोगों को खुश करने के लिए यह निर्णय ली है।

    उल्लेखनीय है कि, रामानुजगंज नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9,10 और 12 में बिजली की आंख-मिचौली से वार्डवासी परेशान है। वजह मस्जिद रोड में पिछले 35 से 40 साल पुराने लगे ट्रांसफार्मरों को अचानक हटाया जाना। एक ट्रांसफार्मर मस्जिद के कॉर्नर पर दूसरा वार्ड पार्षद पवन गुप्ता के मकान के पास लगा हुआ था। जिन्हें विद्युत विभाग ने हटाकर नगर पालिका शौचालय के पास और दूसरा रामानुजगंज एसडीएम आवास के पास शिफ्ट कर दिया गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    विरोध के बावजूद हटाए गए ट्रांसफार्मर

    स्थानीय निवासी एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्युत विभाग के इस निर्णय का विरोध किया था। लोगों का मांग था कि, ट्रांसफार्मर को न हटाकर इसका भार बढ़ाया जाए। वार्डवासी शाहिद खान के अनुसार, यहां से बिजली आपूर्ति वर्षों से सुचारू रूप से चल रहा था। लेकिन विभाग के द्वारा मनमाने तरीके से बीते 10 सितंबर को दोनों ट्रांसफार्मर को अपने स्थान से करीब 1.5 किलोमीटर दूर शिफ्ट कर दिया गया। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

    बिजली की आंख-मिचौली से लोग परेशान

    विद्युत विभाग के द्वारा हटाए गए दोनों ट्रांसफार्मर के बाद तीनों वार्डों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चारमरा गई है। फिलहाल बलरामपुर जिले में दिन के समय भीषण उमस भरी गर्मी पड़ रही है। वार्डों में कभी बिजली गुल तो कभी कम वोल्टेज के कारण घरेलू उपकरण जैसे फ्रिज, कूलर अन्य मशीनें ठप पड़ गई है। जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही हैं। वार्डवासी शाहिद खान ने विद्युत विभाग पर आरोप लगाया है कि, कुछ चुनिंदा लोगों को बिजली विभाग खुश करने के लिए तीनों वार्डों के सैकड़ों लोगों को परेशान कर रही है। जिसका खामियाजा यहां के लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलने पड़ रहा है।

    आंदोलन की चेतावनी

    विद्युत विभाग से नाराज वार्डवासियों ने स्पष्ट किया है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन एवं विद्युत विभाग की होगी।

    अधिकारियों का गोलमोल जवाब

    इस विषय पर जब बिजली विभाग के जेई अभिषेक से बात की गई तो उन्होंने कहा, मेरे समय में ट्रांसफार्मर शिफ्ट नहीं हुआ है, मुझे इसकी जानकारी नहीं है, इसलिए मैं कुछ नहीं कह सकता। वहीं जिले के डीई प्रकाश अग्रवाल ने स्वीकार किया कि ट्रांसफार्मर हटाया गया है, लेकिन उन्होंने कहा कि इसमें अभी समय लगेगा।

    स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अधिकारी जानबूझकर समस्या का समाधान नहीं करना चाहते और वार्डवासियों को परेशानी में डाल रहे हैं। अब देखना यह है कि कब तक ट्रांसफार्मर अपनी मूल जगह पर पुनः स्थापित किया जाता है।

    ये भी पढ़िए…………

    झारखंड में पांच-पांच लाख के इनामी जेजेएमपी के तीन उग्रवादी मुठभेड़ में मारे गए

    Post Views: 657
    Ramanujganj Electricity Department
    Previous Articleझारखंड में पांच-पांच लाख के इनामी जेजेएमपी के तीन उग्रवादी मुठभेड़ में मारे गए
    Next Article कुएं में फंसे हाथियों को वन विभाग ने रेस्क्यू कर बचाया
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026

    भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 26, 2026

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026

    रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    September 26, 2026

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.