Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर में धान खरीदी का आगाज, कलेक्टर ने तिलक-माला पहनाकर किसानों का किया स्वागत; 3100 रुपये क्विंटल मिलेगा दाम

    November 15, 2026

    दो महीने बाद फिर गुलजार हुई रामानुजगंज की वन वाटिका, शुरू हुई बोटिंग; झारखंड-यूपी से भी पहुंचते हैं पर्यटक

    November 15, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी तट पर छठ व्रतियों ने की पूजा-अर्चना, खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर में धान खरीदी का आगाज, कलेक्टर ने तिलक-माला पहनाकर किसानों का किया स्वागत; 3100 रुपये क्विंटल मिलेगा दाम
    • दो महीने बाद फिर गुलजार हुई रामानुजगंज की वन वाटिका, शुरू हुई बोटिंग; झारखंड-यूपी से भी पहुंचते हैं पर्यटक
    • रामानुजगंज में कन्हर नदी तट पर छठ व्रतियों ने की पूजा-अर्चना, खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास
    • विश्व पटल पर छाए भारतीय लेखक डाॅ अशोक कुमार सिंह
    • VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम
    • छठ महापर्व को लेकर रामानुजगंज में तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटा नगर पालिका का अमला
    • गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार
    • मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»बलरामपुर में धान खरीदी का आगाज, कलेक्टर ने तिलक-माला पहनाकर किसानों का किया स्वागत; 3100 रुपये क्विंटल मिलेगा दाम
    Chhattisgarh

    बलरामपुर में धान खरीदी का आगाज, कलेक्टर ने तिलक-माला पहनाकर किसानों का किया स्वागत; 3100 रुपये क्विंटल मिलेगा दाम

    पहले दिन ओबरी के किसानों ने बेचा 50 और 16.40 क्विंटल धान, जिले के कई उपार्जन केंद्रों में सुबह से शुरू हुई खरीदी
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत रविवार को उत्साह के साथ हुई। बलरामपुर धान उपार्जन केंद्र में किसानों ने परंपरा के अनुसार तौल मशीन और बांट की विधिवत पूजा-अर्चना कर खरीदी उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने धान बेचने पहुंचे ओबरी के किसान संतन सिंह और संतोष यादव का तिलक लगाकर व माला पहनाकर सम्मान किया। उन्होंने किसानों का मुंह मीठा कराया और धान खरीदी की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद किसानों के धान की तौल कर खरीदी प्रक्रिया शुरू की गई।

    धान खरीदी के पहले दिन जिले के कई उपार्जन केंद्रों में सुबह से ही किसानों की आवाजाही शुरू हो गई थी। वीरेंद्रनगर, रघुनाथनगर, बरदर, वाड्रफनगर, बसंतपुर, डोंगरो, बरियों, सरना, रामानुजगंज, जमड़ी, त्रिकुंडा, बलंगी और रामनगर सहित विभिन्न समितियों में किसानों ने धान का विक्रय किया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कलेक्टर ने बताया कि इस वर्ष किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदा जा रहा है। उपार्जन केंद्रों में प्रति बोरा 40 किलोग्राम धान की भराई होगी। नए जूट बारदानों का वजन 545 से 626 ग्राम तक मान्य रहेगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे ‘तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे टोकन प्राप्त करें और निर्धारित तिथि पर साफ-सुथरा व सूखा धान लेकर केंद्र पहुंचें। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य पारदर्शी व्यवस्था के तहत मिले, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र में रखे टोकन, बारदाना, फड़ मुंशी, धान खरीदी, धान उठाव, रिजेक्ट, स्टॉक और निरीक्षण पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने हमालों की अद्यतन स्थिति दर्ज करने के लिए हमाल रजिस्टर में नियमित एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

    पहले दिन धान बेचने पहुंचे ओबरी निवासी किसान संतन सिंह ने बताया कि वे करीब सात एकड़ में खेती करते हैं और उन्होंने 50 क्विंटल धान यानी 125 बोरा धान बेचा है। उन्होंने कहा कि शासन के किसान हितैषी निर्णयों से किसान खुश हैं। वहीं जतरो और अलगडीहा में खेती करने वाले किसान संतोष यादव ने पहले दिन 16 क्विंटल 40 किलो धान यानी 41 बोरी का विक्रय किया। उन्होंने उपार्जन केंद्र की व्यवस्था को सुगम बताया।

    उपार्जन केंद्र में धान खरीदी की प्रक्रिया के तहत सबसे पहले किसानों का आवक पंजी में पंजीयन किया जाएगा। इसके बाद किसान अपना धान फड़ में ले जाएंगे, जहां किसान या उनके पंजीकृत नॉमिनी का बायोमेट्रिक सत्यापन होगा। सत्यापन के बाद धान निर्धारित स्थान पर खाली कराया जाएगा और मॉइस्चर मीटर से नमी की जांच की जाएगी। धान में अधिकतम 17 प्रतिशत तक नमी मान्य होगी। गुणवत्ता परीक्षण के बाद हमालों द्वारा नए और पुराने बारदानों में धान की भराई, तौल, सिलाई और सुरक्षित स्टैकिंग की जाएगी। पंजीयन से लेकर तौल और भंडारण तक पूरी प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न होगी।

    इसे भी पढ़ें……

    दो महीने बाद फिर गुलजार हुई रामानुजगंज की वन वाटिका, शुरू हुई बोटिंग; झारखंड-यूपी से भी पहुंचते हैं पर्यटक

    Views: 97
    Balrampur Agriculture Balrampur News Chhattisgarh Farmers Chhattisgarh News Collector Chandan Sanjay Tripathi Dhan Kharidi 2026 Farmer Felicitation Farmers News Kharif Marketing Year 2026-27 Latest Chhattisgarh News MSP 3100 Per Quintal Offbeat News Paddy Procurement 2026 Paddy Procurement Center Paddy Procurement Update Paddy Purchase Begins Tuhar Token App
    Previous Articleदो महीने बाद फिर गुलजार हुई रामानुजगंज की वन वाटिका, शुरू हुई बोटिंग; झारखंड-यूपी से भी पहुंचते हैं पर्यटक
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    दो महीने बाद फिर गुलजार हुई रामानुजगंज की वन वाटिका, शुरू हुई बोटिंग; झारखंड-यूपी से भी पहुंचते हैं पर्यटक

    November 15, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी तट पर छठ व्रतियों ने की पूजा-अर्चना, खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास

    November 14, 2026

    VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम

    November 12, 2026

    छठ महापर्व को लेकर रामानुजगंज में तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटा नगर पालिका का अमला

    November 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर में धान खरीदी का आगाज, कलेक्टर ने तिलक-माला पहनाकर किसानों का किया स्वागत; 3100 रुपये क्विंटल मिलेगा दाम

    November 15, 2026

    दो महीने बाद फिर गुलजार हुई रामानुजगंज की वन वाटिका, शुरू हुई बोटिंग; झारखंड-यूपी से भी पहुंचते हैं पर्यटक

    November 15, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी तट पर छठ व्रतियों ने की पूजा-अर्चना, खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास

    November 14, 2026

    विश्व पटल पर छाए भारतीय लेखक डाॅ अशोक कुमार सिंह

    November 13, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर में धान खरीदी का आगाज, कलेक्टर ने तिलक-माला पहनाकर किसानों का किया स्वागत; 3100 रुपये क्विंटल मिलेगा दाम
    • दो महीने बाद फिर गुलजार हुई रामानुजगंज की वन वाटिका, शुरू हुई बोटिंग; झारखंड-यूपी से भी पहुंचते हैं पर्यटक
    • रामानुजगंज में कन्हर नदी तट पर छठ व्रतियों ने की पूजा-अर्चना, खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास
    • विश्व पटल पर छाए भारतीय लेखक डाॅ अशोक कुमार सिंह
    • VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.