Browsing: Balrampur Agriculture

बलरामपुर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। पहले दिन बलरामपुर उपार्जन केंद्र पहुंचे किसानों संतन सिंह और संतोष यादव का कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने तिलक लगाकर और माला पहनाकर सम्मान किया। इस वर्ष किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जा रहा है। कलेक्टर ने किसानों से साफ और सूखा धान लाने तथा तुहर टोकन ऐप के जरिए टोकन प्राप्त करने की अपील की।