Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    • मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप
    • आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत
    • डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार
    • Rashifal 1 August 2026 : 1 अगस्त को जानिए किस राशि के सितारे देंगे तरक्की का साथ और किसे रहना होगा सावधान
    • इतिहास के पन्नों में जानिए 1 अगस्त को कैसे महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»अपडेट : सरकारी फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में अशोभनीय कार्यक्रम का आरोप, वीडियो वायरल होते ही जांच में जुटा प्रशासन
    Chhattisgarh

    अपडेट : सरकारी फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में अशोभनीय कार्यक्रम का आरोप, वीडियो वायरल होते ही जांच में जुटा प्रशासन

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सामने आए एक वायरल वीडियो ने प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है। फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में कथित तौर पर अश्लील डांस कार्यक्रम के आयोजन का दावा किया जा रहा है। मामला सामने आते ही वन विभाग और जिला प्रशासन हरकत में आ गया है और अब इस पर आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है।

    सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत कुमेली स्थित वन विभाग के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब चार से पांच महीने पुराना है, जो अगस्त–सितंबर का बताया जा रहा है। वीडियो में रेस्ट हाउस के हॉल के भीतर डांसरों का कार्यक्रम होता नजर आ रहा है, जहां कुछ लोग खुलेआम पैसे लुटाते दिखते हैं। आरोप है कि इस कार्यक्रम का आयोजन एक ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (BDC) से जुड़े पदाधिकारी द्वारा किया गया था, जिसके लिए हॉल में गद्दे तक बिछाए गए थे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    वायरल वीडियो में कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि और शासकीय कर्मचारी भी नजर आने का दावा किया जा रहा है, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है। जिस फॉरेस्ट रेस्ट हाउस को पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाया गया था, उसी परिसर में इस तरह के आयोजन के आरोपों ने सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर पहले भी इस रेस्ट हाउस में शराबखोरी और जुए जैसी गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रही हैं।

    DFO का पक्ष सामने आया

    इस पूरे मामले में अब वन विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। डीएफओ सूरजपुर डी.पी. साहू ने बताया कि उन्हें रात करीब 11 बजे वायरल वीडियो के माध्यम से सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वे तत्काल सूरजपुर एसडीओ और वन अमले के साथ फॉरेस्ट रेस्ट हाउस पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।

    डीएफओ के अनुसार, जांच के दौरान उस समय किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि मौके पर नहीं पाई गई। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो उसी फॉरेस्ट रेस्ट हाउस का प्रतीत हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम का गठन कर दिया गया है, जिसकी अध्यक्षता एसडीओ को सौंपी गई है।

    https://offbeatnews.in/wp-content/uploads/2026/01/WhatsApp-Video-2026-01-12-at-2.11.54-PM.mp4

    इसके साथ ही वन विभाग ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराने का अनुरोध किया है, ताकि वीडियो की प्रामाणिकता, समय और अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सके। डीएफओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और यदि किसी भी स्तर पर नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

    फिलहाल प्रशासन की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है और यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    ये भी पढ़िए…….

    सरकारी रेस्ट हाउस में शर्मनाक तमाशा, सूरजपुर में वायरल हुआ अश्लील डांस का वीडियो, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से मचा बवाल

    Post Views: 554
    Surajpur Forest Rest House Viral Video Surajpur Viral Video
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleसरकारी रेस्ट हाउस में शर्मनाक तमाशा, सूरजपुर में वायरल हुआ अश्लील डांस का वीडियो, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से मचा बवाल
    Next Article गरियाबंद ऑर्केस्ट्रा विवाद: मंच पर आपत्तिजनक प्रदर्शन का आरोप, SDM हटाए गए, 14 आयोजक गिरफ्तार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप

    August 1, 2026

    डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार

    August 1, 2026

    BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश

    July 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना

    August 1, 2026

    मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप

    August 1, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    • मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप
    • आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.