Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    • मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप
    • आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत
    • डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार
    • Rashifal 1 August 2026 : 1 अगस्त को जानिए किस राशि के सितारे देंगे तरक्की का साथ और किसे रहना होगा सावधान
    • इतिहास के पन्नों में जानिए 1 अगस्त को कैसे महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»गरियाबंद ऑर्केस्ट्रा विवाद: मंच पर आपत्तिजनक प्रदर्शन का आरोप, SDM हटाए गए, 14 आयोजक गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    गरियाबंद ऑर्केस्ट्रा विवाद: मंच पर आपत्तिजनक प्रदर्शन का आरोप, SDM हटाए गए, 14 आयोजक गिरफ्तार

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से सामने आए एक वायरल वीडियो ने प्रशासनिक और पुलिस तंत्र को कठघरे में ला खड़ा किया है। ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में कथित आपत्तिजनक प्रस्तुतियों और अधिकारियों की मौजूदगी के आरोपों के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कार्रवाई के दायरे में जहां एक SDM को पद से हटाया गया है, वहीं आयोजन से जुड़े लोगों पर कानूनी शिकंजा कसा गया है।

    गरियाबंद जिले के उरमाल क्षेत्र में आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। वीडियो में मंच पर मर्यादा के विपरीत प्रस्तुतियों का दावा किया गया है, वहीं कार्यक्रम के दौरान कुछ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी को लेकर भी गंभीर आरोप सामने आए हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मामले के सामने आते ही गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तत्कालीन SDM तुलसी दास मरकाम को उनके पद से हटा दिया। इसके साथ ही SDM की भूमिका की जांच के लिए एक जांच समिति गठित की गई है, जिसकी कार्यवाही शुरू हो चुकी है।

    आयोजन समिति पर कार्रवाई

    पुलिस जांच के बाद आयोजन समिति के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर कार्यक्रम के दौरान नियमों और शर्तों के उल्लंघन, सार्वजनिक मर्यादा भंग करने और अनुमति की शर्तों से अलग गतिविधियों के आरोप लगाए गए हैं। इससे पहले शिकायत के आधार पर कुछ आयोजकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई तेज की गई।

    पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज

    इस प्रकरण में पुलिस महकमे पर भी सवाल उठे हैं। पहले ही गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर्य ने कार्यक्रम से जुड़े वीडियो में दिखाई देने वाले कुछ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। देवभोग थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों को निलंबन की कार्रवाई झेलनी पड़ी।

    बाल संरक्षण आयोग की एंट्री

    मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बाल संरक्षण आयोग ने भी हस्तक्षेप किया है। आयोग ने निर्देश दिए हैं कि यह जांच की जाए कि कार्यक्रम स्थल पर किसी नाबालिग की मौजूदगी तो नहीं थी और इस संबंध में 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

    क्या है पूरा मामला

    जानकारी के अनुसार, उरमाल में एक युवा समिति ने छह दिवसीय ऑर्केस्ट्रा आयोजन की अनुमति ली थी। अनुमति मनोरंजन कार्यक्रम के नाम पर दी गई थी, लेकिन आरोप है कि आयोजन के दौरान तय मानकों और शर्तों का उल्लंघन किया गया। कार्यक्रम के लिए बाहरी राज्यों से कलाकार बुलाए गए थे और कई दिनों तक आयोजन चला।

    वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आई। अब पूरे मामले की परत-दर-परत जांच की जा रही है। जिला प्रशासन का कहना है कि जांच निष्पक्ष होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला न सिर्फ प्रशासनिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़े करता है, बल्कि सार्वजनिक आयोजनों में नियमों के पालन को लेकर भी एक बड़ी चेतावनी बनकर सामने आया है।

    ये भी पढ़िए…………..

    अपडेट : सरकारी फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में अशोभनीय कार्यक्रम का आरोप, वीडियो वायरल होते ही जांच में जुटा प्रशासन

    Post Views: 603
    AdministrativeProbe CGBreaking DanceScandal GariabandCase MisuseOfPower OfficerInAction PublicAccountability RuleOfLaw StrictAction ViralScandal
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleअपडेट : सरकारी फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में अशोभनीय कार्यक्रम का आरोप, वीडियो वायरल होते ही जांच में जुटा प्रशासन
    Next Article महुआ के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश, गांव में पसरा मातम
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप

    August 1, 2026

    डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार

    August 1, 2026

    BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश

    July 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना

    August 1, 2026

    मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप

    August 1, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    • मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप
    • आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.