Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    • मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप
    • आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत
    • डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार
    • Rashifal 1 August 2026 : 1 अगस्त को जानिए किस राशि के सितारे देंगे तरक्की का साथ और किसे रहना होगा सावधान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»सरकारी रेस्ट हाउस में शर्मनाक तमाशा, सूरजपुर में वायरल हुआ अश्लील डांस का वीडियो, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से मचा बवाल
    Chhattisgarh

    सरकारी रेस्ट हाउस में शर्मनाक तमाशा, सूरजपुर में वायरल हुआ अश्लील डांस का वीडियो, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से मचा बवाल

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 12, 2026Updated:January 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी परिसरों के दुरुपयोग का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गरियाबंद के बाद अब सूरजपुर जिले से ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला वन विभाग के रेस्ट हाउस से जुड़ा है, जहां कथित तौर पर अश्लील डांस का आयोजन किया गया था।

    छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत कुमेली स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाउस से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब चार से पांच महीने पुराना है, जो अगस्त–सितंबर का बताया जा रहा है, लेकिन इसके सामने आने के बाद अब प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    वायरल वीडियो में रेस्ट हाउस के भीतर डांस कार्यक्रम होता नजर आ रहा है, जहां डांसरों पर खुलेआम पैसे उड़ाए जा रहे हैं। वीडियो में कुछ ऐसे चेहरे भी दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें स्थानीय जनप्रतिनिधि और शासकीय कर्मचारी बताया जा रहा है। यही वजह है कि यह मामला अब केवल नैतिकता तक सीमित न रहकर प्रशासनिक जवाबदेही का मुद्दा बन गया है।

    सूत्रों के अनुसार, यह कार्यक्रम एक ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल से जुड़े पदाधिकारी द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के लिए रेस्ट हाउस के हॉल में गद्दे तक बिछाए गए थे, जिससे साफ जाहिर होता है कि आयोजन पूरी तैयारी के साथ किया गया था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सामने आ गया है।

    जिस रेस्ट हाउस का वीडियो वायरल हुआ है, वह वन विभाग के अधीन है और इसे पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित किया गया था। परिसर में एक बड़ा हॉल और कई कमरे मौजूद हैं। हालांकि, स्थानीय स्तर पर पहले भी इस रेस्ट हाउस में शराबखोरी और जुए जैसी गतिविधियों के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन इस बार सामने आया वीडियो आरोपों को और गंभीर बना रहा है।

    रेस्ट हाउस की देखरेख पहले रामानुजनगर के तत्कालीन रेंजर के जिम्मे थी। उनके पदोन्नति के बाद अब सूरजपुर के रेंजर को इसका अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस पूरे घटनाक्रम ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जिस सरकारी संपत्ति को पर्यटन और जनहित के लिए बनाया गया था, वहां इस तरह के आयोजन कैसे और किसकी अनुमति से हुए। वीडियो सामने आने के बाद अब कार्रवाई की मांग तेज हो गई है और निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

    सूरजपुर फॉरेस्ट रेस्ट हाउस से जुड़े वायरल वीडियो मामले में अब वन विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आ गई है। इस पूरे प्रकरण को लेकर डीएफओ सूरजपुर डी.पी. साहू ने कहा कि उन्हें बुधवार रात करीब 11 बजे वीडियो के जरिए सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए वे स्वयं सूरजपुर एसडीओ और वन अमले के साथ रेस्ट हाउस पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।

    डीएफओ ने बताया कि स्थल निरीक्षण के दौरान उस समय किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि नहीं पाई गई। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो उसी फॉरेस्ट रेस्ट हाउस का प्रतीत हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच टीम का गठन कर दिया गया है, जिसकी अध्यक्षता एसडीओ को सौंपी गई है।

    इसके साथ ही वन विभाग ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराने का अनुरोध किया है, ताकि वीडियो की प्रामाणिकता, समय और परिस्थितियों की पूरी सच्चाई सामने आ सके। डीएफओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    वन विभाग का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

    ये भी पढ़िए…………

    तातापानी महोत्सव 2026: सुरक्षा का अभेद्य घेरा, 24 घंटे अलर्ट मोड में बलरामपुर पुलिस

    Post Views: 708
    Surajpur Forest Department Surajpur Viral Dance Party Video
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleतातापानी महोत्सव 2026: सुरक्षा का अभेद्य घेरा, 24 घंटे अलर्ट मोड में बलरामपुर पुलिस
    Next Article अपडेट : सरकारी फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में अशोभनीय कार्यक्रम का आरोप, वीडियो वायरल होते ही जांच में जुटा प्रशासन
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप

    August 1, 2026

    डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार

    August 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना

    August 1, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    • मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.