Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    अंबिकापुर में मैदान में बैठे युवकों पर फादर ने चलाई एयरगन, छर्रा लगने से युवक घायल; गड़ासा दिखाकर धमकाने का भी आरोप

    September 4, 2026

    रामानुजगंज के डीईओ कार्यालय पर फिर उठे सवाल, खपड़ैल छत से टपकता पानी तो बलरामपुर में सजा हाईटेक दफ्तर

    September 4, 2026

    रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन पकड़ा गया, पिकअप से 7 नग साल की लकड़ी जब्त

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • अंबिकापुर में मैदान में बैठे युवकों पर फादर ने चलाई एयरगन, छर्रा लगने से युवक घायल; गड़ासा दिखाकर धमकाने का भी आरोप
    • रामानुजगंज के डीईओ कार्यालय पर फिर उठे सवाल, खपड़ैल छत से टपकता पानी तो बलरामपुर में सजा हाईटेक दफ्तर
    • रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन पकड़ा गया, पिकअप से 7 नग साल की लकड़ी जब्त
    • रांची में आधी रात तक चला मटका फोड़ का रोमांच, एक के बाद एक टीमों ने आजमाई ताकत; आखिर किसने मारी बाजी?
    • रामानुजगंज के प्राचीन श्रीराम मंदिर में आज मनेगी जन्माष्टमी, 15 साल बाद बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का संयोग
    • काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां
    • शिक्षक नहीं मिले तो सड़क पर उतरी जेन-जी, मूरकौल स्कूल के छात्रों का फूटा गुस्सा; DEO से पूछा बड़ा सवाल
    • लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»टनल से बाहर निकले मजदूरों के गांव में रहा उत्सवी माहौल
    State

    टनल से बाहर निकले मजदूरों के गांव में रहा उत्सवी माहौल

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 2, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    खूंटी। कर्रा प्रखंड के डुमारी, गुमड़ू और मधुगामा गांव में शनिवार का नजारा ही कुछ और था। क्या बच्चे और क्या बुढ़े सभी के चेहरे पर मुस्कान थी। आखिर हो भी क्यों नहीं, इन गांवों के तीन युवक उत्तरकाशी के टनल में 17 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़कर सकुशल घर जो लौटे हैं। शुक्रवार आधी रात के बाद घर लौटे इन युवकों के गांव में शनिवार को उत्सव का माहौल दिखा। सुबह से ही ग्रामीण इन युवकों के घरों में आकर उनके परिवारों के साथ अपनी खुशियां साझा कर रहे थे।

    18 घंटे बाद टनल के बाहर से आवाज आई, तो जगी जीने की उम्मीद: विजय होरो

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    टनल में 17 दिनों तक फंसे रहने के बाद सकुशल घर लौटे गुमड़ू गांव के विजय होरो ने बताया कि 11 नवंबर को वे सभी टनल में नाइट शिफ्ट में काम कर रहे थे। 12 नवंबर को दीपावली के दिन सुबह छह-साढ़े छह बजे तक टनल में काम करने के बाद सभी को टनल से बाहर निकलना था, लेकिन बाहर निकलने के आधा घंटा पहले ही टनल के फेस के पास मलवा गिरने लगा और वह सभी वहां फंस गए। उसने बताया कि शुरुआत में दो दिनों तक लगातार टनल में मलवा गिरता रहा, तो वह भी अन्य मजदूरों की तरह बुरी तरह डर गया था और संकट की इस घड़ी में उसे अपने माता-पिता, पत्नी, बच्चे और अन्य स्वजनों की बहुत याद आ रही थी। विजय ने कहा कि उसे लग रहा था कि वह अब परिवार से कभी नहीं मिल पाएगा। टनल ढ़हने के 18 घंटे बाद टनल में पानी निकालने के लिए लगाई गई चार इंच की पाइप से जब बाहर की आवाज आई कि तुम सब ठीक हो, तो उम्मीद की नई किरण जगी।

    उसने बताया कि टनल के बाहर से आवाज आने के बाद टनल में फंसे सभी मजदूरों को भरोसा हो गया कि अब उन्हें टनल से सकुशल बाहर निकाल लिया जाएगा। उसने बताया कि उसी चार इंच के पाइप से शुरुआती 10 दिनों तक टनल के अंदर ऑक्सीजन और खाने के लिए मुरही भेजा जाने लगा। 10 दिनों तक सभी वहां खाने के रूप में सिर्फ मुरही ही खा रहे थे। इसके बाद छह इंच की एक पाइप डाली गयी, जिससे दाल, भात, रोटी, सब्जी, फल, ड्राई फ्रूट्स आदि सामग्री खाने के रूप में अंदर भेजा जाने लगा। साथ ही माइक्रोफोन भी भेजा गया, जिससे अंदर फंसे श्रमिक बाहर अपने स्वजनों और मित्रों से बात करने लगे।

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य अधिकारी भी लगातार श्रमिकों से संपर्क करते रहे। इससे सभी के मन में व्याप्त भय पूरी तरह समाप्त हो गया। उसने बताया कि शनिवार को उसका 22वां जन्मदिन था। वह इसे अपना नया जन्मदिन समझ रहा है। दो दिन पहले उसके एकलौत बेटे आर्यन का पहला जन्मदिन था। आज जब मौत को मात देकर जन्मदिवस के दिन ही घर लौटा है, तो शाम में अपने स्वजनों के साथ अपने इकलौते बेटे और स्वयं का जन्मदिन मनाया।

    उसने बताया कि संकट के समय वह सोनमेर माता से सकुशल स्वजनों के पास पहुंचाने की प्रार्थना कर रहा था। अब जब वह सकुशल घर पहुंच गया है, तो सबसे पहले वह शनिनवार को सोनमेर माता के दरबार में जकार पूजा-अर्चना की। उसने बताया कि क्षेत्र में काम न मिलने के कारण मजबूरी में वह दो माह पूर्व वहां काम पर गया था, लेकिन भविष्य में अब वह काम के लिए बाहर नहीं जाना चाहता। उसका कहना है कि अब क्षेत्र में ही कहीं कुछ काम कर परिवार के बीच रहेगा।

    बहन की शादी में हुए कर्ज उतारने के लिए काम में गया था चमरा उरांव

    टनल से सकुशल बाहर निकलकर घर लौटे डुमारी गांव के चमरा उरांव में बताया कि कुछ माह पूर्व बहन की शादी के कारण सिर पर चढे कर्ज को उतारने के उद्देश्य से ही वह दो माह पहले वहां काम पर गया था। उसने बताया कि टनल के अंदर अपने अनुभव को पत्रकाराें और ग्रामीणों के साथ साझा किया।

    क्षेत्र में ही काम मिले, तो बाहर कभी जायेंगे: गणपत होरो

    टनल से निकाल कर सकुशल घर लौटे मधुगामा गांव के गणपत होरो ने बताया कि वह और उसका बड़ा भाई विलकन होरो एक साथ टनल में वहां काम कर रहे थे। अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी होने के कारण गणपत टनल के अंदर फंस गया, जबकि उसका भाई विलकन बाहर था। उसने बताया कि टनल में फंसे कंपनी के दो फोरमैन गब्बर सिंह नेगी और सबा अहमद टनल के अंदर फंसे सभी मजदूरों का हर समय पूरा ख्याल रख रहे थे। साथ ही सभी मजदूरों को हौसला बनाए रखने का हमेशा साहस दे रहे थे। दोनों फोरमैन द्वारा एक परिवार की तरह सभी का ख्याल रखने से मजदूरों का हौसला बना रहा। उसने कहा कि क्षेत्र में काम के अभाव के कारण मजबूरी में उन्हें पेट के लिए घर से पलायन करना पड़ता है। उसने कहा कि भविष्य में अगर क्षेत्र में ही काम मिल जाता है, तो वह कभी बाहर कमाने नहीं जायेगा।

    प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और सेना का जताया आभार

    टनल से सकुशल निकलकर घर पहुंचे तीनों मजदूरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सेना और वहां के अधिकारियों और बचाव दल में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जिस प्रकार से सरकार ने समस्त संसाधन झोंक दिए थे, इससे यह आभास हुआ कि सरकार गरीबों की जान की भी उतनी ही चिंता करती है, जितनी अन्य विशिष्ट लोगों की।

    ये भी पढ़िए…..

    Dantewada IED Blast Update: आइईडी विस्फोट से सीआरपीएफ 195 बटालियन के दो जवान घायल

    Post Views: 551
    festival in villages of
    Previous ArticleDantewada IED Blast Update: आइईडी विस्फोट से सीआरपीएफ 195 बटालियन के दो जवान घायल
    Next Article Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तरकाशी सुरंग से बाहर निकले गिरिडीह के दो श्रमिक पहुंचे घर, बजे ढोल-नगाड़े, उतारी आरती
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    अंबिकापुर में मैदान में बैठे युवकों पर फादर ने चलाई एयरगन, छर्रा लगने से युवक घायल; गड़ासा दिखाकर धमकाने का भी आरोप

    September 4, 2026

    रामानुजगंज के डीईओ कार्यालय पर फिर उठे सवाल, खपड़ैल छत से टपकता पानी तो बलरामपुर में सजा हाईटेक दफ्तर

    September 4, 2026

    रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन पकड़ा गया, पिकअप से 7 नग साल की लकड़ी जब्त

    September 4, 2026

    रांची में आधी रात तक चला मटका फोड़ का रोमांच, एक के बाद एक टीमों ने आजमाई ताकत; आखिर किसने मारी बाजी?

    September 4, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • अंबिकापुर में मैदान में बैठे युवकों पर फादर ने चलाई एयरगन, छर्रा लगने से युवक घायल; गड़ासा दिखाकर धमकाने का भी आरोप
    • रामानुजगंज के डीईओ कार्यालय पर फिर उठे सवाल, खपड़ैल छत से टपकता पानी तो बलरामपुर में सजा हाईटेक दफ्तर
    • रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन पकड़ा गया, पिकअप से 7 नग साल की लकड़ी जब्त
    • रांची में आधी रात तक चला मटका फोड़ का रोमांच, एक के बाद एक टीमों ने आजमाई ताकत; आखिर किसने मारी बाजी?
    • रामानुजगंज के प्राचीन श्रीराम मंदिर में आज मनेगी जन्माष्टमी, 15 साल बाद बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का संयोग
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.