Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

    Sponsor: RKDF University, RanchiJuly 26, 2026

    कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 26, 2026

    NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    • कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
    • NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
    • ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
    • 24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व
    • Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क
    • तीन माह का अंगूठा, दो माह का राशन! चीनिया की उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत
    • Rashifal 23 July 2026 : जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ का साथ, किसे रहना होगा सतर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Offbeat»एआई के बढ़ते चलन के कारण टेक सेक्टर में 2026 में छंटनी में हो सकती है बढ़ोतरी
    Offbeat

    एआई के बढ़ते चलन के कारण टेक सेक्टर में 2026 में छंटनी में हो सकती है बढ़ोतरी

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनियों ने 2026 की पहली तिमाही में छंटनी में बढ़ोतरी की है और 95 कंपनियों ने कुल 73,200 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। लेऑफ्स.एफवाईआई के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले दो हफ्तों में कर्मचारियों की छंटनी में एक बार से फिर तेजी आई है। स्नैप, द वॉल्ट डिज्नी कंपनी, मेटा प्लेटफॉर्म्स और ओरेकल कॉर्पोरेशन जैसी कंपनियों ने हाल ही में छंटनी की घोषणा की है, क्योंकि कंपनियां लागत कम करने और एआई की ओर संसाधन लगाने के लिए अपने संचालन को सुव्यवस्थित कर रही हैं।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैप ने कहा कि वह लगभग 1,000 नौकरियां यानी अपने कर्मचारियों की संख्या लगभग 16 प्रतिशत कम करेगा और दक्षता बढ़ाने एवं विकास को गति देने के लिए 300 से अधिक खाली पदों को समाप्त करेगा।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मुख्य कार्यकारी अधिकारी इवान स्पीगल ने कहा कि एआई के विकसित होने से दोहराव वाले कार्यों का स्वचालन संभव हो रहा है, और संचालन को सुव्यवस्थित करने से कंपनी को 2026 की दूसरी छमाही तक 500 मिलियन डॉलर से अधिक की बचत होने की उम्मीद है, जबकि छंटनी लागत 95 मिलियन डॉलर से 130 मिलियन डॉलर के बीच होने का अनुमान है।

    कंपनी ने अपने अमेरिका स्थित कर्मचारियों के लिए चार महीने का छंटनी वेतन, निरंतर स्वास्थ्य सेवा और इक्विटी वेस्टिंग की घोषणा की। कई रिपोर्टों के अनुसार, वॉल्ट डिज्नी कंपनी नए सीईओ जोश डी’अमारो के नेतृत्व में अपने पहले बड़े पुनर्गठन के तहत लगभग 1,000 पदों की छंटनी करने की योजना बना रही है।

    मेटा प्लेटफॉर्म्स भी कर्मचारियों की संख्या में कटौती जारी रखे हुए है, जिसके तहत कैलिफोर्निया के बरलिंगेम और सनीवेल स्थित कार्यालयों में 198 पदों पर छंटनी की योजना है। मार्च में, मेटा ने भर्ती, बिक्री और संचालन विभागों में पहले ही 700 पदों की छंटनी कर दी थी, जिसमें रियलिटी लैब्स डिवीजन के पद भी शामिल थे। जनवरी में, कंपनी ने ऑगमेंटेड और वर्चुअल रियलिटी डिवीजनों से 1,500 नौकरियों में कटौती की घोषणा की थी।

    अमेरिकी तकनीक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओरेकल ने अपने एआई डेटा सेंटर की क्षमता बढ़ाने के लिए 20,000 से 30,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई है, वहीं अमेजन ने हाल ही में अपनी एआई पुनर्गठन योजना के तहत 16,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है।

    ओरेकल में छंटनी से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में भारत भी शामिल है, जहां अनुमानों के अनुसार क्लाउड, स्वास्थ्य सेवा, बिक्री और नेटसुइट डिवीजनों में लगभग 12,000 कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। तकनीकी उद्योग के कई प्रमुख नेताओं का कहना है कि कंप्यूटर पर निर्भर अधिकांश उच्च-स्तरीय पदों को अगले 12 से 18 महीनों के भीतर स्वचालित किया जा सकता है।

    इसे भी पढ़ें………..

    5वीं सदी में बना श्रीकृष्ण की ‘प्रिया’ का भव्य मंदिर, जहां प्रसाद में चढ़ता है ‘जल’, दुर्वासा ऋषि के श्राप से जुड़ी है कथा

    Post Views: 258
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Article5वीं सदी में बना श्रीकृष्ण की ‘प्रिया’ का भव्य मंदिर, जहां प्रसाद में चढ़ता है ‘जल’, दुर्वासा ऋषि के श्राप से जुड़ी है कथा
    Next Article बिहार-यूपी की चमक से नासा हैरान, ‘नाइट वर्ल्ड मैप’ में जगमगा रहे दोनों राज्य
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व

    July 24, 2026

    Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क

    July 24, 2026

    Rashifal 23 July 2026 : जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ का साथ, किसे रहना होगा सतर्क

    July 23, 2026

    Rashifal 22 July 2026 : जानिए किस राशि पर होगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

    Sponsor: RKDF University, RanchiJuly 26, 2026

    कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 26, 2026

    NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला

    July 25, 2026

    ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

    July 24, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    • कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
    • NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
    • ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
    • 24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.