Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

    Sponsor: RKDF University, RanchiJuly 26, 2026

    कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 26, 2026

    NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    • कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
    • NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
    • ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
    • 24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व
    • Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क
    • तीन माह का अंगूठा, दो माह का राशन! चीनिया की उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत
    • Rashifal 23 July 2026 : जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ का साथ, किसे रहना होगा सतर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Offbeat»5वीं सदी में बना श्रीकृष्ण की ‘प्रिया’ का भव्य मंदिर, जहां प्रसाद में चढ़ता है ‘जल’, दुर्वासा ऋषि के श्राप से जुड़ी है कथा
    Offbeat

    5वीं सदी में बना श्रीकृष्ण की ‘प्रिया’ का भव्य मंदिर, जहां प्रसाद में चढ़ता है ‘जल’, दुर्वासा ऋषि के श्राप से जुड़ी है कथा

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    द्वारका। उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान तक और मध्या प्रदेश से लेकर गुजरात तक देश भर में लीलाधर श्रीकृष्ण व राधारानी के कई भव्य मंदिर हैं। मगर गुजरात में श्रीकृष्ण की प्रिया देवी रुक्मिणी का भव्य मंदिर है, जो श्रीकृष्ण और उनकी पत्नी रुक्मिणी के दिव्य प्रेम का प्रतीक है। द्वारका का रुक्मिणी देवी मंदिर भक्तों और पर्यटकों को आध्यात्मिक शांति और प्रेम की अनुभूति कराता है।

    यह मंदिर द्वारका शहर के बीचों-बीच स्थित है और रुक्मिणी माता मंदिर के नाम से भी प्रसिद्ध है। मंदिर की खासियत यह है कि यहां मुख्य प्रसाद के रूप में ‘जल’ चढ़ाया जाता है, जिसके पीछे दुर्वासा ऋषि के श्राप की प्राचीन कथा जुड़ी हुई है। यह प्राचीन मंदिर लगभग 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व का माना जाता है। मंदिर में रुक्मिणी देवी की भव्य प्रतिमा सोने के आभूषणों और सुंदर वस्त्रों से सजी हुई है, जो प्रेम और भक्ति की दिव्य आभा बिखेरती है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    दीवारों पर बनी चित्रकारी कृष्ण और रुक्मिणी की प्रेम कथाओं को जीवंत रूप से दर्शाती है। रुक्मिणी देवी मंदिर उन दुर्लभ मंदिरों में से एक है जो विशेष रूप से देवी रुक्मिणी (लक्ष्मी जी का अवतार) को समर्पित है। यह प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर (जगत मंदिर) से सिर्फ 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मंदिर की बाहरी दीवारें देवी-देवताओं की नक्काशी और मूर्तियों से सजी हैं। यहां ‘नरथरा’ (मानव आकृतियां) और ‘गजथरा’ (हाथी) की सुंदर नक्काशी देखी जा सकती है। मंदिर का शिखर पारंपरिक नागर शैली में बना है, लेकिन इसका मंडप (हॉल) गुंबददार छत और चौकोर जालीदार खिड़कियों वाला है, जो इसे अन्य मंदिरों से अलग बनाता है।

    मंदिर में जल दान की अनोखी परंपरा के पीछे भी कथा है। रुक्मिणी देवी मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां प्रसाद के रूप में ‘जल’ दिया जाता है। भक्त देवी को जल अर्पित करते हैं और फिर खुद भी पीने के पानी का दान करते हैं। मंदिर परिसर में पीने के पानी का दान करना अत्यंत पुण्य कार्य माना जाता है। इस परंपरा के पीछे दुर्वासा ऋषि के श्राप की कथा है।

    5वीं सदी में बना श्रीकृष्ण की 'प्रिया' का भव्य मंदिर, प्रसाद में चढ़ता है 'जल', दुर्वासा ऋषि के श्राप से जुड़ी है कथा

    किंवदंती के अनुसार, एक बार दुर्वासा ऋषि ने कृष्ण और रुक्मिणी से रथ खींचने को कहा। यात्रा के दौरान प्यास लगने पर रुक्मिणी ने पहले ऋषि को जल नहीं दिया। इस चूक पर क्रोधित होकर दुर्वासा ने श्राप दे दिया कि द्वारका का क्षेत्र सूखा और बंजर रहेगा। इसी कारण द्वारका के आसपास पानी की कमी रही और ताजा पानी का दान यहां विशेष महत्व रखता है।

    मंदिर के विषय में एक और कथा है, जिसके अनुसार रुक्मिणी विदर्भ नरेश भीष्मक की पुत्री थीं। वह बचपन से ही श्रीकृष्ण को अपना पति मानती थीं। उनके भाई ने उनका विवाह दुष्ट शिशुपाल से तय कर दिया था। रुक्मिणी ने कृष्ण को पत्र लिखकर सहायता मांगी। कृष्ण ने रुक्मिणी का हरण कर उनसे विवाह कर लिया। यह विवाह माधवपुर घेड़ नामक स्थान पर हुआ, जहां आज रुक्मिणी देवी मंदिर स्थित है।

    5वीं सदी में बना श्रीकृष्ण की 'प्रिया' का भव्य मंदिर, प्रसाद में चढ़ता है 'जल', दुर्वासा ऋषि के श्राप से जुड़ी है कथा

    वहीं, दुर्वासा ऋषि के श्राप के कारण रुक्मिणी और कृष्ण के मंदिर अलग-अलग जगहों पर बने हैं। रुक्मिणी मंदिर गोमती नदी के इस पार है, जबकि द्वारकाधीश मंदिर नदी के उस पार स्थित है।

    रुक्मिणी देवी मंदिर न सिर्फ आस्था का केंद्र है बल्कि प्रेम, भक्ति और प्राचीन वास्तुकला का अनुपम उदाहरण भी है। मंदिर के आसपास और भी दर्शनीय स्थल हैं, यहां रुक्मिणी अष्टमी और जन्माष्टमी बड़े उत्साह से मनाए जाते हैं। भक्ति गीत, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा द्वारका भक्ति में डूब जाता है। यहां भक्तों के साथ ही पर्यटक भी बड़ी संख्या में आते हैं, मंदिर के अलावा भक्त द्वारकाधीश मंदिर, गोमती घाट, भद्रकेश्वर महादेव मंदिर, द्वारका बीच और शिवराजपुर बीच भी घूम सकते हैं।

    इसे भी पढ़ें…………

    ‘अफसोस… प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ नहीं ले सके’, पीएम मोदी के ‘झालमुड़ी’ की दुकान पर पहुंचने पर बोला दुकानदार

    Post Views: 249
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Article‘अफसोस… प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ नहीं ले सके’, पीएम मोदी के ‘झालमुड़ी’ की दुकान पर पहुंचने पर बोला दुकानदार
    Next Article एआई के बढ़ते चलन के कारण टेक सेक्टर में 2026 में छंटनी में हो सकती है बढ़ोतरी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व

    July 24, 2026

    Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क

    July 24, 2026

    Rashifal 23 July 2026 : जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ का साथ, किसे रहना होगा सतर्क

    July 23, 2026

    Rashifal 22 July 2026 : जानिए किस राशि पर होगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

    Sponsor: RKDF University, RanchiJuly 26, 2026

    कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 26, 2026

    NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला

    July 25, 2026

    ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

    July 24, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    • कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
    • NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
    • ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
    • 24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.