Browsing: Ramanujganj

छत्तीसगढ़ में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित 100 बिस्तर अस्पताल की OPD में रोजाना करीब 300 से 350 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामले भी बढ़े हैं और 9 सितंबर तक संक्रमित मरीजों की संख्या 344 पहुंच गई है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बाद कन्हर नदी उफान पर है। रामानुजगंज के पलटन घाट के पास खुरसा नाले की पुलिया करीब 15 फीट पानी में डूब गई है, जिससे कनकपुर के अलमागोदाम और लुर्गी के खुटहन पारा के करीब 20 से 25 घरों का नगर से संपर्क कट गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ हालात और बिगड़ने की आशंका है।

ऑफबीट न्यूज द्वारा प्रतिबंध के बावजूद शहर के भीतर भारी वाहनों की आवाजाही उजागर किए जाने के बाद यातायात पुलिस हरकत में आ गई। रामानुजगंज के लरंगसाय चौक में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक विशेष अभियान चलाकर 41 प्रकरण बनाए गए और कुल 98,600 रुपये का चालान काटा गया। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

केसीसी ऋण और धान खरीदी भुगतान विवाद को लेकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रामानुजगंज के सामने पांच दिनों से चल रहा किसानों का आंदोलन प्रशासन के आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित हो गया। एसडीएम आनंद नेताम ने आंदोलनरत किसानों को जूस पिलाकर क्रमिक भूख हड़ताल समाप्त कराई। किसानों ने चेतावनी दी है कि 23 जून तक समाधान नहीं होने पर आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा।

रामानुजगंज के 100 बिस्तरीय अस्पताल के उन्नयन के लिए 1.65 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर, डायलिसिस यूनिट और ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू होने से बलरामपुर, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और झारखंड सीमा से आने वाले हजारों मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।

रामचंद्रपुर-रामानुजगंज मार्ग पर नीलकंठपुर मोड़ के पास सड़क किनारे भारी मात्रा में सड़ा हुआ चना मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गरीबों में बांटने के लिए भेजा गया चना लापरवाही छिपाने के लिए फेंक दिया गया। मामले में जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठी है।

रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 09 स्थित फकिरवा नाला में बड़ी मात्रा में एक्सपायर कोल्ड्रिंक्स फेंके जाने से क्षेत्र में बदबू और गंदगी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई और नाले की तत्काल सफाई की मांग की है।

रामानुजगंज चौपाटी में वर्षों से स्थायी रूप से रखे गए ठेलों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन ठेले जब्त कर थाने में जमा करा दिए। सड़क जाम और दुर्घटना की बढ़ती शिकायतों के बीच राजस्व विभाग, पुलिस और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने व्यवसायियों को केवल तय समय पर ही ठेला लगाने के निर्देश दिए हैं।

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जीवनदायिनी कन्हर नदी अब खुद जीवन के लिए जूझती नजर आ रही है। रामानुजगंज क्षेत्र में नदी…

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने…