Browsing: Surguja State

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज की करीब 92 साल पुरानी अस्पताल की इमारत आज भी शहर के इतिहास की गवाही दे रही है। वर्ष 1934 में तत्कालीन सरगुजा स्टेट के महाराजा रामानुज शरण सिंहदेव ने यहां पहला अस्पताल बनवाया था। आज इस भवन में किशोर न्यायालय संचालित है, लेकिन रखरखाव के अभाव में बारिश के दौरान कई जगह छत से पानी टपकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस ऐतिहासिक इमारत की मरम्मत और संरक्षण की मांग की है।