Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Sports»टीम इंडिया ने दी क्रिसमस की सौगात: अय्यर और अश्विन के बल पर बांग्लादेश को पीटा, 2-0 से जीती सीरीज
    Sports

    टीम इंडिया ने दी क्रिसमस की सौगात: अय्यर और अश्विन के बल पर बांग्लादेश को पीटा, 2-0 से जीती सीरीज

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 25, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच मीरपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर की 71 रन की साझेदारी के दम पर बांग्लादेश को 3 विकेट से हरा दिया है। भारत की तरफ से अश्विन ने 62 गेंद पर 42 जबकि अय्यर ने 46 गेंद पर 29 रन की नाबाद पारी खेली।

    इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 2 मैच की टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है और उसकी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद अब भी बरकरार है। इससे पहले तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट खोकर 45 रन बना लिए थे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    तीसरे दिन बांग्लादेश 70.2 ओवर में 231 रन पर ऑल आउट हो गया। बांग्लादेश ने भारत के समाने जीत के लिए 144 रन का लक्ष्य रखा।

    भारत की दूसरी पारी, मेहदी ने बैकफुट पर धकेला

    जीत के लिए 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरूआत खराब रही। केएल राहुल 2 रन बनाकर शाकिब का शिकार बने। इसके बाद मेहदी हसन ने भारत को दूसरा झटका दिया। गिल 7 रन बनाकर कैच आउट हो गए। चेतेश्वर पुजारा को मेहदी हसन ने अपना दूसरा शिकार बनाया। मेहदी ने पुजारा को 6 रन के निजी स्कोर पर स्टम्पिंग आउट करवा दिया। विराट कोहली ने एक बार फिर निराश किया। वह 1 रन बनाकर मेहदी का तीसरा शिकार बने। अक्षर पटेल 26 रन और उनादकट 3 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

    बांग्लादेश की दूसरी पारी, शुरुआती झटकों से नहीं उबर पाई टीम

    तीसरे दिन का खेल शुरु होते ही भारत के गेंदबाज बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर हावी हो गए। अश्विन ने शांतो के रुप में भारत को पहली सफलता दिलाई। शांतो ने 31 गेंद पर 5 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मोमिनुल हक भी कुछ खास नहीं कर सके। 5 रन के निजी स्कोर पर सिराज ने पंत के हाथों कैच करवा दिया। कप्तान शाकिब-अल-हसन भी ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सके और 13 रन बनाकर उनदाकट का शिकार बने। जाकिर हसन और लिटन दास ने अर्धशतकीय पारी खेली। अक्षर पटेल ने तीन, अश्विन और सिराज को दो-दो विकेट मिले। वहीं, उनादकट और उमेश को एक-एक विकेट मिला। 

    इससे पहले भारतीय टीम ने बांग्लादेश की पहली पारी में बनाए गए 227 रन के जवाब में 314 रन बनाए। भारत की तरफ से रिषभ पंत ने 93 और श्रेयस अय्यर ने 87 रन की शानदार पारी खेल कर भारत को बढ़त दिलाई। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी की। बांग्लादेश की तरफ से शाकिब अल हसन और तैजुल इस्लाम ने 4-4 विकेट हासिल किए। 

    विज्ञापन।

    भारत की पहली पारी, अय्यर और पंत का अर्धशतक

    एक वक्त टीम इंडिया 98 रन पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन रिषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने 5वें विकेट के लिए 159 रन जोड़कर मैच में भारत की वापसी करा दी। अय्यर की 87 और पंत की 93 रन की पारी के दम पर भारत ने पहली पारी में 314 रन बनाकर 87 रन की बढ़त हासिल की।

    इससे पहले दूसरे दिन के खेल की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। भारत के स्कोर में 8 रन ही जुड़े थे कि तैजुल इस्लाम ने केएल राहुल के रूप में टीम इंडिया को पहला झटका दिया। राहुल 10 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे विकेट के तौर पर गिल आउट हुए।

    उन्हें 20 रन के निजी स्कोर पर तैजुल इस्लाम ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। तीसरे विकेट के लिए पुजारा और विराट ने 34 रन की साझेदारी की लेकिन 24 रन के स्कोर पर पुजारा भी आउट हो गए। रिषभ पंत शतक से चुक गए। 93 रन के निजी स्कोर पर वह आउट हो गए।

    बांग्लादेश की पारी 227 पर सिमटी

    इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम केवल 227 रन बनाकर आउट हो गई। भारत की तरफ से उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने 4-4 जबकि जयदेव उनादकट ने 2 विकेट हासिल किए हैं। बांग्लादेश की तरफ से मोमिनुल हक ने सर्वाधिक 84 रन की पारी खेली। 

    भारत की प्लेइंग इलेवन

    शुभमन गिल, केएल राहुल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रिषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, आर अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

    बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

    नजमुल हुसैन शांतो, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, तस्कीन अहमद।

    Post Views: 564
    India vs Bangladesh
    Previous Articleचीन की नापाक चाल: कोरोना के मामले को दबाने के लिए चीन अब दैनिक आंकड़ों की नहीं देगा जानकारी
    Next Article जानिए एक ऐसा चर्च के बारे में जहां क्रिसमस का होता है विरोध, पढ़िए खास रिपोर्ट
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.