Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित

    July 29, 2026

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • 31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    • झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Offbeat»जानिए एक ऐसा चर्च के बारे में जहां क्रिसमस का होता है विरोध, पढ़िए खास रिपोर्ट
    Offbeat

    जानिए एक ऐसा चर्च के बारे में जहां क्रिसमस का होता है विरोध, पढ़िए खास रिपोर्ट

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 25, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। क्रिसमस की तैयारी जोरों पर है। ईसाई के साथ गैर ईसाई भी इसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं झारखंड की राजधानी में एक चर्च ऐसा भी है, जहां क्रिसमस नहीं मनाया जाता है। सेवेंथ डे एडवेंस्टि नामक इस चर्च के अनुयायी यह मानते हैं कि बाइबिल में ईसा मसीह के जन्म की ताऱीख नहीं दी गई है, इसलिए धार्मिक दृष्टिकोण से क्रिसमस के अवसर पर चर्च में विशेष प्रार्थना या समारोह का आयोजन करना कहीं से उचित नहीं है।

    वेंथ डे एडटवेंस्टि चर्च क्यों नहीं मनाता क्रिसमस

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट चर्च की पश्चिमी झारखंड इकाई के अध्यक्ष पास्टर सुजल किस्कू कहते हैं कि क्रिसमस पर विशेष प्रार्थना करना इतिहास के किसी राजवंश की कहानी को ईसाइयत के आध्यात्मिक आदर्शों पर थोपना है। इसलिए सेवेंथ डे एडटवेंस्टि चर्च ईसा का जन्मोत्सव मनाने से परहेज करता है।

    पास्टर सुजल कहते हैं कि ईसा मसीह की जीवनी न्यू टेस्टामेंट में मार्क्स, मैथ्यू, ल्यूक और जॉन द्वारा लिखित सुसमाचारों में है। इनमें से किसी ने ईसा के जन्म की तारीख नहीं बताई है। न्यू टेस्टामेंट में ईसा के बाद के कई सौ साल बाद तक ईसाइयत के प्रचार का उल्लेख मिलता है। इनमें से कहीं भी क्रिसमस मनाने की चर्चा नहीं है। इसलिए किसी खास दिन उनकी विशेष प्रार्थना के बजाय हर दिन होनी चाहिए।

    ऐसे मनाने लगे क्रिसमस

    पास्टर सुजल किस्कू दावा करते हैं कि इतिहास में वर्णित एक प्रमुख तारीख को ईसा के जन्म दिवस के रूप में आरोपित किया गया है। पास्टर के अनुसार, बेबीलोन के इतिहास और दंतकथाओं में निमरोद नामक एक राजा था। उसके दरबारियों ने उसके बेटे मितरस को चमत्कारी कहना शुरू कर दिया। मितरस का जन्म 25 दिसंबर को हुआ था। जनता को मितरस का जन्म दिन मनाने और उसकी पूजा के लिए बाध्य किया गया। सालों-साल की यह परंपरा ईसाइयत ग्रहण करने के बाद भी बरकरार रही।

    बेबीलोन से यह रोम पहुंचा। रोमन सम्राट कांटेस्टाइन के इसाई धर्म को राजधर्म घोषित करने के बाद 25 दिसंबर को ईसा का जन्म दिन क्रिसमस के रूप में मनाया जाने लगा। वहीं निमरोद की पत्नी और बेटे की मूर्ति को लोग मदर मेरी और जीसस की मूर्ति मानकर घरों और सार्वजनिक जगहों पर स्थापित करने लगे।

    इस तरह 25 दिसंबर ईसा मसीह के जन्मोत्सव और फिर सांताक्लाज के उपहार और ऐसी ही कई चीजों के साथ मिलकर ईसाई धर्म के सबसे बड़े धार्मिक त्योहार का रूप ग्रहण करता चला गया। पश्चिमी देशों के उपनिवेश रहे इलाकों में गैर ईसाई भी जोर-शोर से इसे मनाने लगे।

    क्या कहते हैं एनडब्लू जीईएल चर्च के आर्च बिशप

    नार्थ-वेस्टर्न जीईएल चर्च के आर्च बिशप राजीव सतीश टोप्पो ने ईशू के जन्मदिन पर कहा कि हमारे विद्वान पूर्वजों के द्वारा 25 दिसंबर को भगवान यीशु मसीह के जन्म दिवस के रूप में मनाने की परंपरा आरंभ की गई है। यह दिन विश्वासियों के लिए पवित्र दिन है। विश्वासी इस दिन को क्रिसमस डे के रूप में मनाते हैं। धार्मिक परंपरा पर किसी प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

    Post Views: 412
    Christmas 2022 Offbeat News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleटीम इंडिया ने दी क्रिसमस की सौगात: अय्यर और अश्विन के बल पर बांग्लादेश को पीटा, 2-0 से जीती सीरीज
    Next Article ज्योतिष मार्तंड से सम्मानित संजय सिंह ने तोड़ा भ्रम; कहा- ज्योतिष भ्रम नहीं, पूर्णतया विज्ञान, आडंबर से बचें
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें

    July 29, 2026

    Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क

    July 29, 2026

    Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 28, 2026

    24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व

    July 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित

    July 29, 2026

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.