Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»श्रद्धा हत्याकांड: ‘फ्रिज में रखे श्रद्धा के कटे सिर को निहारता रहता था आफताब’, कटे सिर का करता था मेकअप
    Crime

    श्रद्धा हत्याकांड: ‘फ्रिज में रखे श्रद्धा के कटे सिर को निहारता रहता था आफताब’, कटे सिर का करता था मेकअप

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 16, 2022Updated:November 17, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली: महरौली में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा के 35 टुकड़े करने वाले आफताब पर सनक किस हद तक सवार थी, इसका खुलासा उसके ताजे कबूलनामे से होता है। उसने फ्रिज में रखे श्रद्धा के सिर को आखिर तक नहीं फेंका था। पूछताछ में आफताब ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर फ्रिज में रखे श्रद्धा के कटे सिर को देखकर अपने प्यार की यादें ताजा किया करता था। पुलिस मंगलवार को दिनभर आफताब को साथ लेकर छतरपुर के जंगल में श्रद्धा के सिर की तलाश करती रही, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली।

    दिल्ली पुलिस आफताब पूनावाला से इस दिल दहलाने वाले हत्याकांड के हर राज उगलवाने की कोशिश कर रही है। आने वाले दिनों में उसका नारको टेस्ट भी किया जा सकता है। अब तक की पूछताछ में आफताब ने कबूला कि उसने श्रद्धा का गला घोंटने के बाद उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे। लेकिन वह सिर को क्षत-विक्षत नहीं कर पाया था। श्रद्धा का यह कटा सिर आफताब पर सजा का फंदा और कस देगा। इसके मिलने से शव की पहचान साबित हो सकेगी। बेहद अडवांस्ड स्कल सुपरइंपोजिशन टेक्नॉलजी के जरिए इंसानी खोपड़ी की शिनाख्त की जाती है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    ‘फ्रिज में श्रद्धा के सिर को निहारता रहता था आफताब’
    आफताब हत्या के बाद श्रद्धा के शव के टुकड़े करने में तो सफल रहा, लेकिन वह उसके सिर को काट नहीं पाया था। उसने उसे फ्रिज में सजा दिया था। शव के दूसरे हिस्सों को तो वह रोज रात में 2 बजे उठकर फेंकता रहा, लेकिन सिर को उसने सबसे आखिर में ठिकाने लगाया। आफताब ने पूछताछ में दावा किया कि इस दौरान वह फ्रिज खोलकर श्रद्धा के सिर को निहारकर अपने प्यार को याद किया करता था। श्रद्धा के शव से छुटकारा पाने के लिए उसने सबसे आखिर में सिर को भी जंगल में कहीं फेंक दिया था।

    कटे सिर का करता था मेकअप
    वहीं, एक अखबार ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों से हवाले से बताया है कि आफताब ने श्रद्धा के कटे सिर का मेकअप किया करता था। रोज उसे देखते हुए बातें करता था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि बात करते हुए अचानक गुस्सा आने पर वह उसके गालों पर थप्पड़ मारने लगता था।

    अहम सबूत है श्रद्धा का कटा सिर
    पुलिस के मुताबिक एक बार अगर सिर मिल जाए, तो मृतक की पहचान साबित हो जाएगी। फिलहाल पुलिस श्रद्धा के पिता विकास वाल्कर के डीएनए से मिलान कर शव के शिनाख्त की कोशिश कर रही है। हड्डियों को DNA सैंपलिंग के लिए भेजा गया है। कुछ दिनों में इसकी रिपोर्ट आ सकती है।

    केमिकल्स का भी इस्तेमाल करता रहा आफताब
    श्रद्धा के शव के ठिकाने लगाने के दौरान आफताब दुर्गंध से बचने के लिए कई केमिकल्स का इस्तेमाल भी करता रहा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह ऑर्थोबोरिक ऐसिड (बोरिक पाउडर), फॉर्मेल्डिहाइड और सल्फ्यूरिक ऐसिड खरीदकर लाया था। पूछताछ के दौरान आफताब अपने बयान भी लगातार बदल रहा है। जांच टीम के मुश्किल सवालों से बचने के लिए वह कुछ याद न रहने की बात कह रहा है।

    यह भी पढ़े-https://offbeatnews.in/shraddha-murder-case-now-new-twist-in-case-came-from-water-bill-aftab-neighbor-used-to-check-tank-daily/

    दिल्ली में कहां-कहां फेंकता रहा शव
    आफताब ने अपनी करतूत से बचने के लिए बेहद शातिर तरीके से शव को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में ठिकाने लगाया। मंगलवार को पुलिस को शव का एक और हिस्सा हाथ लगा। अभी यह साफ नहीं है कि क्या यह किसी इंसान का है या फिर जानवर का। फरेंसिक जांच के बाद ही इसका पता चल पाएगा। पुलिस के मुताबिक पूनावाला ने पूछताछ में बताया कि उसने 100 फुटा एमबी रोड, श्मशान के पास के नाले, महरौली के जंगल और छतरपुर में धान मिल परिसर में ये टुकड़े फेंके थे।

    Post Views: 629
    Delhi Crime News Delhi Shardha Case Offbeat News Shraddha Murder Case
    Previous Articleजानिए IPL के अगले सीजन के लिए सभी 10 टीमों ने किसे किया रिटेन और किसे किया रीलिज
    Next Article कठुआ दुष्कर्म मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा, आरोपी शुभम सांगरा पर बालिग के तौर पर चलना चाहिए मुकदमा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

    Sponsor: RKDF University, RanchiSeptember 1, 2026

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.