Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    • WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड
    • रामानुजगंज में गणेश पूजा की धूम, धीरज सिंहदेव बोले- धार्मिक आयोजनों में कम साउंड पर डीजे की अनुमति हो
    • छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»Bihar: प्रेमी से मिलने दरभंगा पहुंची नेपाली महिला, वापस जाने से कर रही इनकार
    Crime

    Bihar: प्रेमी से मिलने दरभंगा पहुंची नेपाली महिला, वापस जाने से कर रही इनकार

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 19, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    दरभंगा : प्रेम है तो केवल ढाई अक्षरों का बहुत छोटा सा शब्द, पर अर्थ काफी गहरा है। तभी तो प्रेम में पागल लोग सरहद पार कर विदेश से चले आते हैं। चार बच्चों की 30 वर्षीय मां सीमा गुलाम हैदर अपने प्रेम को पाने के लिए पाकिस्तान से भारत चली आई थी। दूसरी तरफ राजस्थान की 34 वर्षीय विवाहिता अंजू पाकिस्तान चली गई थी।

    दो बच्चों की मां है महिला

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इसे लेकर लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बाकरगंज स्थित गायत्री मंदिर मोहल्ला में शुक्रवार की देर रात से हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है। नेपाल निवासी संगीता देवी अपने दोनों बच्चों को पहले पति के पास छोड़ आई। इसके बाद अपने प्रेमी की खोज में घर से निकलकर दरभंगा आ पहुंची।

    काफी मशक्कत बाद जब प्रेमी का घर मिला तो उसकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि, जब इसकी जानकारी संगीता के प्रेमी गोविंद कुमार की पत्नी को मिली तो वह गुस्से से लाल हो गई। उसने संगीता को घर में प्रवेश करने से रोक दिया गया। कुछ ही पल में हो-हंगामा शुरू हो गया।

    मोहल्ले के लोग जुट गए। इस बीच प्रेमी गोविंद मौका देख अपने घर से फरार हो गया। संगीता चीख-चीखकर लोगों को बताने लगी कि वह गोविंद से प्रेम करती है। गोविंद उसका पति है। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई हैं। उसने मंदिर में शादी करने की बात भी कही।

    गोविंद की पत्नी ने महिला के दावों को किया खारिज

    उधर, गोविंद की पत्नी प्रेरणा ने उसके दावों को खारिज कर दिया है। उसने कहा कि उसकी शादी को आठ वर्ष हो गए हैं। प्रेम विवाह करने के बाद उसने दो बच्चों को जन्म दिया है। ऐसे में, उसका पति किसी दूसरे से कैसे प्रेम कर सकते है। उसने कहा कि हमारे पति किसी संगीता को नहीं जानते हैं।

    इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। संगीता ने कई तस्वीर आस-पास के लोगों को दिखाई, जिसमें दोनों माला पहने एक-दूसरे से चिपके नजर आ रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची।

    प्रेमिका ने वापस जाने से किया इनकार

    समझा-बुझाकर मामले को शांत कराने की कोशिश की गई। हालांकि, नेपाल से आई प्रेमिका ने वापस जाने से इनकार कर दिया। वह अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई है। इससे नाराज होकर प्रेमी गोविंद के मकान मालिक ने कमरा खाली करने का आदेश दे दिया है।

    ऐसी स्थिति में गोविंद की पहली पत्नी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उधर, महिला थानाध्यक्ष नूसरत जहां ने बताया कि पीड़िता थाने आई थी। मामला नेपाल से जुड़ा है। वरीय पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई है। पीड़िता को आवेदन देने के लिए कहा गया है।

    रक्सौल में बैंक में नौकरी करता था गोविंद

    गोविंद कुमार मूल रूप से समस्तीपुर जिले का निवासी है। हालांकि, वह बचपन से लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बाकरगंज में रहता है। वह पूर्वी चंपारण के रक्सौल स्थित बंधन बैंक में पदस्थापित था।

    गोविंद की प्रेमिका के अनुसार, इंटरनेट मीडिया पर दोनों की दोस्ती हुई। संगीता ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में उसका घर है। जहां से वह अपने प्रेमी से मिलने आती थी। इसी दौरान दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी।

    इसके बाद गोविंद उसे रक्सौल में रखने लगा। इस बीच गोविंद उसे छोड़कर फरार हो गया। पता चला कि उसने कहीं अपना तबादला करा लिया है। इसके बाद उसे खोजते हुए वह दरभंगा पहुंची।

    ये भी पढ़िए…

    इमरान खान को जेल में दिया जा सकता है जहर, बुशरा बीबी का बड़ा बयान

    Post Views: 995
    Previous Articleइमरान खान को जेल में दिया जा सकता है जहर, बुशरा बीबी का बड़ा बयान
    Next Article छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल, सितंबर में जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.