Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ऐसी परीक्षा, जिसे लीक करना नामुमकिन हो! डॉ. सुदीप की किताब में पेपर लीक रोकने का पूरा मॉडल

    September 22, 2026

    बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष

    September 21, 2026

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • ऐसी परीक्षा, जिसे लीक करना नामुमकिन हो! डॉ. सुदीप की किताब में पेपर लीक रोकने का पूरा मॉडल
    • बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»इतिहास के पन्नों में 07 मई : साहित्य और संस्कृति के महानायक रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती
    Offbeat

    इतिहास के पन्नों में 07 मई : साहित्य और संस्कृति के महानायक रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    वेब डेस्क। इतिहास के पन्नों में 07 मई की तारीख भारतीय साहित्य और संस्कृति के लिए बेहद गौरवपूर्ण मानी जाती है। इसी दिन वर्ष 1861 में महान कवि, साहित्यकार और दार्शनिक रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ था। उन्हें भारतीय साहित्य का ऐसा स्तंभ माना जाता है, जिनका योगदान केवल देश तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति से परिचित कराया।

    रवीन्द्रनाथ टैगोर बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे केवल एक कवि ही नहीं, बल्कि लघु कथाकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार और चित्रकार भी थे। उनकी रचनाओं में मानवीय संवेदनाओं, प्रकृति और जीवन दर्शन की गहरी झलक मिलती है। टैगोर की रचनाएं आज भी साहित्य प्रेमियों के बीच उतनी ही लोकप्रिय हैं, जितनी उनके समय में थीं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    उनकी सबसे प्रसिद्ध कृति ‘गीतांजलि’ ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। इसी कृति के लिए उन्हें वर्ष 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला। वे यह सम्मान पाने वाले पहले गैर-यूरोपीय व्यक्ति बने, जो भारत के लिए गर्व का विषय था। टैगोर ने न केवल साहित्य के क्षेत्र में, बल्कि शिक्षा और समाज सुधार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने शांति निकेतन की स्थापना की, जो आगे चलकर विश्वभारती विश्वविद्यालय के रूप में विकसित हुआ।

    टैगोर को भारतीय राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के रचयिता के रूप में भी जाना जाता है, जो देश की एकता और विविधता का प्रतीक है। इसके अलावा, उन्होंने बांग्लादेश के राष्ट्रगान ‘आमार सोनार बांग्ला’ की भी रचना की, जो उनकी वैश्विक पहचान को और मजबूत बनाता है।

    07 मई का दिन हमें रवीन्द्रनाथ टैगोर के अद्भुत योगदान को याद करने और उनकी विरासत से प्रेरणा लेने का अवसर देता है। उनकी रचनाएं और विचार आज भी समाज को नई दिशा देने में सक्षम हैं।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1663 – प्रसिद्ध नाटककार थॉमस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर की लंदन में शुरुआत।

    1912 – कोलंबिया विश्वविद्यालय ने विभिन्न श्रेणियों में पुलित्जर पुरस्कार प्रदान करने की योजना को मंजूरी दी। इसकी स्थापना जोसेफ पुलित्जर ने की थी।

    1928 – ब्रिटेन में महिलाओं की वोट देने की आयु 30 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष कर दी गई।

    1945 – जर्मनी के जनरल गुस्ताव जोड्ल ने आत्मसमर्पण के कागजों पर दस्तख्त किए और इसके साथ ही यूरोप में छह साल से चल रहे युद्ध का अंत हुआ। इस संबध में लंदन, मॉस्को और वॉशिंगटन में सरकारी बयान जारी किया गया।

    1946 – इबुका मसारू और मोरिता ओकियो ने उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक उत्पाद बनाने वाली जापानी कंपनी सोनी कोरपोरेशन की स्थापना की।

    1952 – इंटिग्रेटेड सर्किट की अवधारणा पहली बार जियोफ्रे डमर में प्रकाशित। यह सभी आधुनिक कंप्यूटरों का आधार है।

    1956 – ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने धूम्रपान के विरोध में किए जा रहे तमाम अभियानों को खारिज करते हुए कहा कि धूम्रपान के बुरे प्रभावों के तथ्य अभी सामने नहीं आए हैं।

    1973 – ईटानगर को पूर्वोत्तर के खूबसूरत प्रांत अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी बनाने का काम शुरू किया गया।

    1976 – एलेक्जेंडर ग्राहम बेल को अपने आविष्कार का पेटेंट मिला जिसे उन्होंने “टेलीफ़ोन” (दूरभाष) का नाम दिया।

    1982 – आईबीएम ने पीसी-डीओएस का वर्जन 1.1 जारी किया।

    1989 – भारतीय मूल के लेखक सलमान रश्दी के ख़िलाफ़ ईरानी फ़तवे के बाद ब्रिटेन और ईरान के बीच राजनयिक सम्पर्क टूट गया।

    1999 – स्काटलैंड संसदीय चुनावों में लेबर पार्टी को सफलता।

    2000 – ब्लादिमीर पुतिन ने रूस के नये राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार सम्भाला।

    2001 – पूर्वोत्तर ईरान में बाढ़।

    2001 – पोप जॉन पॉल सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे और वहां के हजारों लोगों ने बांहें फैलाकर उनका स्वागत किया।

    2002 – गुजरात की हिंसा पर अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने गम्भीर चिंता जताई।

    2002 – चीन की नोर्दर्न एयरलाइंस के एक जेट विमान एमडी 82 में आग लग गई और यह बो हाइ सागर में समा गया। दुर्घटना में विमान में सवार सभी 112 लोगों की मौत।

    2004 – नेपाल के प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा ने इस्तीफ़ा दिया।

    2008 – रूस के पूर्व राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने देश के 10वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल हत्फ़-8 का परीक्षण किया।

    2012 – व्लादिमीर पुतिन ने छह वर्ष के कार्यकाल के लिए तीसरी बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

    2015 – ब्रिटेन के आम चुनाव में डेविड कैमरून फिर से प्रधानमंत्री बने। उनकी कंजर्वेटिव पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला।

    जन्म

    1968 – केशव प्रसाद मौर्य – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञों में से एक हैं।

    1912 – पन्नालाल पटेल- गुजराती भाषा के जानेमाने साहित्यकार थे।

    1910 – शान्तिदेव घोष – एक भारतीय लेखक, गायक, अभिनेता, नर्तक और रवीन्द्र संगीत के उस्ताद थे।

    1861 – रवीन्द्रनाथ ठाकुर – नोबेल पुरस्कार प्राप्त बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार।

    1880 – पांडुरंग वामन काणे – महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित।

    1893 – भारतीय गुरु परमहंस योगानंद

    1889 – एन. एस. हार्डिकर – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘हिन्दुस्तानी सेवादल’ के संस्थापक।

    निधन

    1924 – अल्लूरी सीताराम राजू – प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी

    1952 – भारतीय गुरु परमहंस योगानंद

    2001 – प्रेम धवन, हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर गीतकार

    2021 – वनराज भाटिया – भारतीय हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार थे।

    महत्वपूर्ण अवसर

    रवीन्द्र जयन्ती (रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म दिवस)

    सीमा सड़क संगठन स्थापना दिवस

    विश्व एथलेटिक्स दिवस

    इसे भी पढ़ें…………..

    Chandranath Rath murder : शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड पर बवाल, भाजपा-तृणमूल आमने-सामने

    Post Views: 333
    History Offbeat News
    Previous ArticleChandranath Rath murder : शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड पर बवाल, भाजपा-तृणमूल आमने-सामने
    Next Article Chandranath Rath murder case : सात साल से सुवेंदु अधिकारी की परछाई बनकर रहे चंद्रनाथ रथ, छात्र जीवन में बनना चाहते थे संन्यासी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026

    RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

    Sponsor: RKDF University, RanchiSeptember 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ऐसी परीक्षा, जिसे लीक करना नामुमकिन हो! डॉ. सुदीप की किताब में पेपर लीक रोकने का पूरा मॉडल

    September 22, 2026

    बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष

    September 21, 2026

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ऐसी परीक्षा, जिसे लीक करना नामुमकिन हो! डॉ. सुदीप की किताब में पेपर लीक रोकने का पूरा मॉडल
    • बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.