Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»Chandranath Rath murder : शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड पर बवाल, भाजपा-तृणमूल आमने-सामने
    National

    Chandranath Rath murder : शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड पर बवाल, भाजपा-तृणमूल आमने-सामने

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद जारी राजनीतिक तनाव के बीच बुधवार देर रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में भाजपा नेता एवं नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया और राज्य की राजनीति में नया उबाल आ गया।

    इस घटना को लेकर अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। भाजपा समर्थकों ने हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुए अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की है। पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा की कोई जगह नहीं है और दोषियों को जल्द सजा मिलनी चाहिए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ रात में कोलकाता से पार्टी कार्यक्रम खत्म कर स्कॉर्पियो गाड़ी से मध्यमग्राम स्थित अपने फ्लैट लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे दोहारिया इलाके में उनकी गाड़ी को एक छोटी कार ने रोक लिया। उसी समय पीछे से बाइक पर आए हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और बेहद करीब से कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां कार के बंद शीशे को चीरते हुए अंदर जा लगीं।

    हमले में चंद्रनाथ रथ के सीने और पेट में गोली लगी। उनके चालक बुद्धदेव बेरा भी गोलीबारी में घायल हो गए। स्थानीय लोग दोनों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चंद्रनाथ रथ को मृत घोषित कर दिया। चालक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

    घटना की खबर मिलते ही शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे। बाद में केंद्रीय मंत्री सुकांता मजुमदार, भाजपा विधायक अर्जुन सिंह समेत कई भाजपा नेता भी वहां पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेसोर रोड पर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया। स्थिति संभालने के लिए भारी संख्या में पुलिस, आरएएफ और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई।

    राज्य के पुलिस महानिदेशक सिद्धिनाथ गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने बताया कि हमले में इस्तेमाल बाइक के साथ छेड़छाड़ की गई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की जांच सीआईडी तथा एसटीएफ को सौंप दी गई है।

    चंद्रनाथ रथ मूल रूप से पूर्व मेदिनीपुर जिले के चंडीपुर के रहने वाले थे। वह पढ़ाई में बेहद तेज थे और रहारा रामकृष्ण मिशन से शिक्षा प्राप्त की थी। देश सेवा की भावना से उन्होंने भारतीय वायुसेना की शॉर्ट टर्म सर्विस में भी काम किया था। बाद में वह राजनीति से जुड़े और लंबे समय तक शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी के रूप में सक्रिय रहे। शुभेंदु अधिकारी जब तृणमूल कांग्रेस में थे, तब भी चंद्रनाथ उनके साथ थे। वर्ष 2020 में शुभेंदु के भाजपा में आने के बाद चंद्रनाथ भी भाजपा में शामिल हो गए।

    इसे भी पढ़ें………….

    Big Breaking : सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    Post Views: 381
    Chandranath Rath murder
    Previous ArticleBig Breaking : सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या
    Next Article इतिहास के पन्नों में 07 मई : साहित्य और संस्कृति के महानायक रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026

    रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    September 26, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.