Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»Madhya Pradesh: मां की गोद से उछला मासूम, रतलाम में दर्दनाक हादसे के बाद सड़क पर बिखर गए शव
    Crime

    Madhya Pradesh: मां की गोद से उछला मासूम, रतलाम में दर्दनाक हादसे के बाद सड़क पर बिखर गए शव

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 5, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रतलाम : महू-नीमच हाईवे (फोरलेन) पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। रविवार शाम सातरुंडा फंटे के पास भी तेज रफ्तार ट्रक ने बस का इंतजार कर रहे लोगों को रौंद दिया। हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रक की चपेट में आए लोग ट्रक के नीचे व इधर-उधर जा गिरे। पांच लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई व एक महिला समेत दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

    घायलों व प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि ट्रक इस तरह लोगों पर चढ़ जाएगा। हादसे में एक मासूम मां की गोद से उछल कर गिर गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। इसमें ट्रक लोगों को रौंदता हुआ दिखाई दे रहा है। हादसे को लेकर सीएम शिवराजसिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मां से बिछड़े घायल बेटे को कलेक्टर अपने साथ लेकर आए

    इप्का में कार्यरत कन्हैयालाल निवासी ग्राम बांगरोद की पत्नी राखी व डेढ़ वर्षीय पुत्र कियांश भी हादसे में घायल हो गए। राखी को गंभीर चोट आने से पहले ही अन्य घायलों को साथ जिला अस्पताल भिजवा दिया गया था। बेटा कियांश मौके पर ही रह गया था। मौके पर पता ही नहीं चल पा रहा था कि वह किसका बच्चा है।

    कियांश को मामूली चोट आई। उसे भाजपा नेत्री पद्मा जायसवाल ने संभाला। बाद में कलेक्टर व एसपी बिछड़े बालक कियांश को तत्काल संभालते हुए अपने शासकीय वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे व उसे उसके पिता को सुपुर्द किया। करीब एक घंटे बाद बालक अपनी मां के पास पहुंचा। कलेक्टर व एसपी ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर घायलों को देखा।

    ऐसी घटना पहली नहीं

    सातरुंडा फंटे के पास हुआ दर्दनाक हादसा पहला नहीं है। 15 नवंबर की शाम सातरुंडा फंटे से करीब आठ किलोमीटर दूर ग्राम जमुनिया की पुलिया के पास भी खतरनाक हादसा हुआ था, जिसमें तेज रफ्तार कार ने पुलिया के पास सेफ्टी जाली लगा रहे उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले के 12 मजदूरों को रौंद दिया था। इससे चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं आठ मजदूर व कार में सवार पांच व्यक्ति घायल हो गए थे।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सातरुंडा चौराहे से एक रास्ता इंदौर, दूसरा रुनिजा होकर उज्जैन, तीसरा बिरमावल व चौथा रास्ता रतलाम की तरफ जाता है। आसपास कई गांव लगे हुए हैं। इस कारण चौराहे पर यातायात का दबाव बना रहता है। रविवार शाम को 20-25 लोग यात्री प्रतीक्षालय के पास सड़क किनारे सर्विस रोड के पास बस का इंतजार करने खड़े थे व कुछ सर्विस रोड के डिवाइडर पर बैठे थे। तभी तेज रफ्तार में आए ट्रक ने लोगों को रौंद दिया।

    तीन बाइक चपेट में, मजदूर छोड़ने आए किसान की भी मौत

    ट्रक ने खड़े व बैठे लोगों के साथ ही वहां खड़ी दो बाइकों व एक चलती बाइक को भी चपेट में ले लिया। इससे बाइक चालक किसान पारस पाटीदार निवासी ग्राम सिमलावदा की भी मौत हो गई। वह खेत पर काम करने वाले मजदूरों को सातरुंडा चौराहे पर छोड़कर वापस घर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

    दुर्घटना में तीन बाइक व डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हुआ है। घायल विशाल चौरड़िया ने बताया कि वह, उसकी बहनें तथा अन्य लोग ग्राम विरियाखेड़ी (बड़नगर) में रह रहे मौसाजी कान्हा के पुत्र के मान कार्यक्रम में कंवलका माताजी गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे सातरुंडा फंटे पर पहुंचकर घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी अनियंत्रित होकर ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया।

    अस्पताल में समाजसेवी के साथ जनप्रतिनिधि भी पहुंचे

    दुर्घटना की सूचना मिलते पर कलेक्टर नरेंद्रकुमार सूर्यवंशी व एसपी अभिषेक तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचे। घायलों व मृतकों को 108 सेवा व टोल नाके के एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में पहले से सूचना मिलने पर स्ट्रेचर, बेड व उपचार की व्यवस्था कर दी गई थी। घायलों के पहुंचने पर अस्पतालकर्मियों के साथ पत्रकारों, समाजसेवियों व अन्य लोग भी एंबुलेंस से घायलों को उतारकर ड्रेसिंग रूम में ले गए। डा. यश जायसवाल, डा. वर्षा कुरील, डा. रवि दिवेकर, डा. कृपालसिंह राठौर सहित मेडिकल स्टाफ ने उपचार प्रारंभ किया। एक गंभीर घायल को इंदौर रेफर किया।

    ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना व महापौर प्रहलाद पटेल ने भी घटना स्थल पहुंचे। वहां से विधायक मकवाना अस्पताल पहुंचे व घायलों से मिलकर डाक्टरों से उपचार की जानकारी ली। इस दौरान अव्यवस्था पर विधायक ने नाराजगी जाहिर की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, पार्षद कमरूद्दीन कछवाय, पीयूष बाफना, बसंत पंड्या, रेडक्रास के प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र गादिया भी अस्पताल पहुंचे व घायलों को देखा।

    एक्स-रे रूम बंद, दो घंटे करना पड़ा इंतजार

    जिला अस्पताल में एक्स-रे रूम शाम को बंद कर दिया जाता है। इसके बाद आने वाले गंभीर घायलों को एक्स-रे कराने के लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है या सुबह तक इंतजार करना रहता है। अवकाश वाले दिन भी एक्स-रे रूम बंद रहता है। इस कारण ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए लोगों के एक्स-रे समय पर नहीं हो पाए। किसी ने बंद एक्स-रे रूम बंद का फोटो लेकर इंटनेट मीडिया पर पोस्ट किया। इसके दो-पौने दो घंटे बाद टेक्नीशियन को बुलाया गया। टेक्नीशियन ने मशीन चालू कर घायलों के एक्स-रे किए।

    पुलिस बल तैनात किया

    हादसे के बाद घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। वहां पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही वहां एक एंबुलेंस भी रिजर्व में खड़ी की गई । पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फोरलेन का ट्रैफिक सुचारू कराया।

    हादसे के बाद फोरलेन की रतलाम से बदनावर की ओर जाने वाले मार्ग बंद हो गया। सिंगल पट्टी पर वाहनों का ट्रैफिक अधिक होने के चलते घटना के कुछ देर बाद सातरुंडा से डेढ़ किमी की दूरी पर एक ओर हादसा हो गया। इसमें बाइक पर सवार मदनलाल दायमा निवासी ग्राम सिमलावदा घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

    विज्ञापन
    Post Views: 423
    Previous Articleकोडरमा : प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के बीच बंटे प्रमाण पत्र
    Next Article जानिए कौन और कहां के है खान सर, विवादास्पद वीडियो के चलते उठी गिरफ्तारी की मांग
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.