
कोडरमा, अरुण सूद। जिलेवासियों के लिए खुशखबरी की सौगात देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने धनबाद डिवीजन के महत्वपूर्ण स्टेशन कोडरमा को विश्व स्तरीय स्टेशन बनाने की कड़ी में कोडरमा को चुना है। कोडरमा स्टेशन के पुनर्विकास होने से कोडरमा के लोग गौरवान्वित महसूस करेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने शक्रवार को दी है। उन्होंने बताया कि छह अगस्त को सुबह नौ बजे से कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेलवे द्वारा भव्य और रंगारंग कार्यक्रम किया जाएगा।
कोडरमा स्टेशन का भव्य पुनरुत्थान का शिलान्यास कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी ने ऑनलाइन करने के बाद उनका संबोधन होगा। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक कार्यक्रम में हम सभी को साक्षी बनें और इस भव्य कार्यक्रम में समय पर पहुंचकर अपनी गरिमामयी भागीदारी सुनिश्चित करें।

