Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रोपाई से लौट रही महिला मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत; तीन गंभीर, चालक फरार

    July 15, 2026

    अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

    July 15, 2026

    रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • रोपाई से लौट रही महिला मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत; तीन गंभीर, चालक फरार
    • अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार
    • रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज
    • बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी
    • 40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने
    • हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो और आरोपित गिरफ्तार; सभी 16 आरोपी गिरफ्त में
    • मोरहाबादी में पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भागा थार चालक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • रामानुजगंज में श्रृंगार स्टोर संचालक पर युवती से बैड टच का आरोप, बीएनएस व एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज, हिरासत में लिया गया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»फरवरी की बारिश ने बढ़ाई ठंड, तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट; वाड्रफनगर में ओलावृष्टि से सफेद हुई सड़कें
    Chhattisgarh

    फरवरी की बारिश ने बढ़ाई ठंड, तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट; वाड्रफनगर में ओलावृष्टि से सफेद हुई सड़कें

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyFebruary 23, 2026Updated:February 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    oplus_2097152
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले में फरवरी के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश ने मौसम का मिजाज अचानक बदल दिया है। कुछ दिन पहले तक जहां दिन में हल्की गर्माहट महसूस की जा रही थी, वहीं अब फिर से ठंड ने दस्तक दे दी है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन पर सीधा असर पड़ा है।

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बारिश से पहले जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। वर्षा के बाद अधिकतम तापमान घटकर 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई गिरावट के चलते लोगों ने एक बार फिर ऊनी कपड़े निकाल लिए हैं और सुबह-शाम ठंड का अहसास बढ़ गया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    जिले के लगभग छह विकासखंडों में हुई वर्षा का असर सरहदी क्षेत्र रामानुजगंज में भी देखने को मिल सकता है। जीवनदायिनी कन्हर नदी, जो प्रायः मार्च आते-आते सूखने लगती है, उसमें जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। यदि एनीकट के गेट इस बार सही ढंग से कार्य करते हैं और पानी रोका जा सका, तो गर्मी के मौसम में रामानुजगंज नगर पालिका क्षेत्र के करीब 20 हजार लोगों को संभावित जल संकट से राहत मिल सकती है। उल्लेखनीय है कि पूर्व वर्षों में एनीकट के गेट खराब होने से नदी का जलस्तर तेजी से घट जाता था। पिछले वर्ष जल संसाधन विभाग की सक्रियता और पर्याप्त वर्षा के कारण कन्हर में पानी संरक्षित रह पाया था। इस बार भी असमय हुई बारिश से नदी के जलस्तर में वृद्धि की उम्मीद है।

    वाड्रफनगर ब्लॉक में बारिश के साथ जमकर हुई ओलावृष्टि।

    वहीं वाड्रफनगर विकासखंड में सोमवार शाम मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। कई स्थानों पर ओलों की मोटी परत जमने से सड़कें सफेद चादर सी नजर आने लगीं। अचानक बदले मौसम ने किसानों और आमजन दोनों को प्रभावित किया है। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका भी व्यक्त की जा रही है।

    मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। यह तंत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए बाद में मुड़कर उत्तर-पूर्व दिशा की ओर अग्रसर हो सकता है तथा अगले 48 घंटों में पुनः दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर जाने की संभावना है।

    इसके अतिरिक्त एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी स्थित निम्न दबाव क्षेत्र से दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तक लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इसी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

    मौसम विभाग के अनुसार 23 फरवरी को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है, जिसका मुख्य प्रभाव बस्तर संभाग के जिलों में पड़ सकता है। 24 फरवरी से न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों तक 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना जताई गई है, जबकि अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

    रामानुजगंज ब्लॉक में गरज चमक के साथ हुई बारिश।

    फिलहाल मौसम के इस अप्रत्याशित बदलाव ने एक बार फिर सर्दी का अहसास करा दिया है। बदलते तापमान और वर्षा के प्रभाव से आमजन की दिनचर्या में भी हल्का परिवर्तन देखा जा रहा है, वहीं किसानों की नजर अब आसमान पर टिकी हुई है।

    ये भी पढ़िए……

    पत्नी पर संदेह, पिता पर साथ देने का शक; बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

    Post Views: 652
    Balrampur Weather Change In Ramanujganj Weather Forecast
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleपत्नी पर संदेह, पिता पर साथ देने का शक; बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट
    Next Article रांची से दिल्ली जा रहे रेड बर्ड एविएशन का विमान चतरा के सिमरिया में क्रैश, सात लोग थे सवार
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

    July 15, 2026

    बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी

    July 15, 2026

    रामानुजगंज में श्रृंगार स्टोर संचालक पर युवती से बैड टच का आरोप, बीएनएस व एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज, हिरासत में लिया गया

    July 15, 2026

    झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कांग्रेस ने खोया अपना वरिष्ठ जननेता

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रोपाई से लौट रही महिला मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत; तीन गंभीर, चालक फरार

    July 15, 2026

    अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

    July 15, 2026

    रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026

    बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी

    July 15, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रोपाई से लौट रही महिला मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत; तीन गंभीर, चालक फरार
    • अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार
    • रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज
    • बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी
    • 40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.