Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश किया
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश किया

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रूपये का बजट पेश किया। विष्णुदेव साय की सरकार का यह तीसरा बजट है। ज्ञान और गति के बाद इस बार ‘संकल्प’ थीम पर बजट पेश किया गया है। संकल्प अर्थात समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानसंसाधन, अन्त्योदय, लाइवलीहुड और पॉलिसी से परिणाम तक।

    वित्त मंत्री ने प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश करते हुए इसमें नक्सलियों के प्रभाव से बाहर निकल रहे बस्तर के साथ-साथ सरगुजा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि बस्तर और सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती होगी। बजट में बस्तर और सरगुजा को रोड नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए प्रावधान किया जाएगा। राज्य में रेलवे लाइन का विकास किया जाएगा।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसमें प्रदेश की 36 सड़कें शामिल की गई हैं। शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के माध्यम से सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक के इलाज के लिए डेढ़ हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। रायपुर में खाद लैब का निर्माण, कांकेर, कोरबा, महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज बनाने की घोषणा की गई है।

    मेकाहारा में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का उपयोग किया जाएगा, जिसके लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। प्रदेश में 250 महतारी सदन बनेंगे, जिसके लिए 75 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इंद्रावती में मटनार और देउरगांव में 24 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण के साथ 68 करोड़ की स्वीकृति की गई है। वित्त मंत्री ने बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है।

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बस्तर- सरगुजा के लिए बस सेवा के लिए इस बजट में 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बजट में निवेशकों को अनुदान के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

    वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम का आयोजन किया जा रहा है। इस तरह के आयोजन के लिए बजट में 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बस्तर में अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी की स्थापना होगी। दोनों सिटी के लिए 100-100 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

    वित्तमंत्री चौधरी ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़ा ऐलान करते हुए प्रदेश में तीन नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जाने का ऐलान किया। सरकार ने कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़ और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला किया है। बजट में बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास के लिए 80 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है।

    मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना लागू होगी। इसके लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पांच नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। निशुल्क बिजली योजना के लिए 354 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है।

    वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करने से पहले वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने वित्त मंत्री को बजट के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला और छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्रि परिषद के सभी मंत्री एवं वित्त सचिव मुकेश बंसल उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़ें……..

    छत्तीसगढ़ में एक साल में 6,898 लोगों की सड़क हादसों में मौत

    Post Views: 911
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में एक साल में 6,898 लोगों की सड़क हादसों में मौत
    Next Article रामानुजगंज में नाबालिग के हाथों दौड़ रही थी तेज रफ्तार BMW, पुलिस ने मौके पर पकड़ा, एमवी एक्ट में चालान
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.