Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश

    July 30, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    • कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख
    • चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    • तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर
    • इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक
    • Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Crime»हजारीबाग शहर में गज का राज, छात्रा समेत तीन को कुचला; घरों में कैद हुए लोग
    Crime

    हजारीबाग शहर में गज का राज, छात्रा समेत तीन को कुचला; घरों में कैद हुए लोग

    डायवर्ट किए गए वाहनों के रूट, खीरगांव में नाकेबंदी; ड्रोन से हाथियों के झुंड पर रखी जा रही नजर
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 9, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग : अब तक शहर के आसपास और ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों का आतंक था. लेकिन अब हजारीबाग शहर में गजराज पहुंच गए हैं. एक हाथी ने बुधवार को खीरगांव में एक छात्रा समेत तीन ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया. इनमें दो ग्रामीणों खीरगांव मैलाटांड़ निवासी दामोदर साव (66 वर्ष) और धनेश्वर साव उर्फ बाबू ( 67 वर्ष) की मौत मौके पर ही हो गई. वहीं छात्रा रिकी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी थी. उसका इलाज आरोग्यम अस्पताल में किया जा रहा था. देर रात उसकी भी मौत हो गई. छात्रा रसूलीगंज में किराए के मकान पर अपने परिवार संग रहती थीं. उनके पिता सुरेश पंडित हैं.

    इधर हाथियों के आते ही खीरगांव समेत हजारीबाग रेलवे स्टेशन के आसपास कूद, रेवाली, कुम्हारटोली आदि में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में वन विभाग की टीम पहुंची और लोगों को घरों में रहने की हिदायत देते हुए एनाउंस करने लगी. वहीं हजारीबाग-सिमरिया मार्ग की नाकेबंदी कर दी गई. ड्रोन से हाथियों पर नजर रखी जाने लगी. लोग घरों में कैद हो गए. उस रूट में चलनेवाले सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई. उनके रूट डायवर्ट कर दिए गए. हाथियों के आतंक से शहरवासियों और आसपास के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है.

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    चिंतित हैं जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी

    हाथियों के शहर में प्रवेश करने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन वन विभाग की टीम उन्हें इलाके से निकालने की कोशिश में लगी हुई है. साथ ही लोगों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी चिंतित हैं. आम लोगों से अपील की जा रही कि वे सतर्क रहें. साथ ही स्थानीय लोगों को सूचना भी दी जा रही है कि सड़क पर भीड़ नहीं लगाएं. प्रशासन की ओर से ड्रोन कैमरा भी मंगाया गया है ताकि हाथियों पर नजर रखी जा सके और यह पता लगाया जा सके कि हाथियों की संख्या कितनी है. जानकारी के अनुसार जिस जगह हाथी उत्पात मचा रहे थे, वहां एक-दो अन्य व्यक्ति भी फंसे हुए थे. ऐसे में उन लोगों का रेस्क्यू किया जा सके, इसके लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही थी.

    झुंड से बिछड़ गया एक हाथी और मचाने लगा उत्पात

    जानकारी के अनुसार हाथियों के दल से बिछड़ कर एक अकेला हाथी खीरगांव के रास्ते शहर में प्रवेश किया और मुक्तिधाम स्थित काली मंदिर के समीप खेत में काम कर रहे दो वृद्ध को उठाकर पटक दिया. एक बच्ची को भी घायल कर दिया. हाथी अब भी मैलाटांड़ के पास एक खेत में मौजूद है. लोग हाथी के डर से भयभीत हैं और सड़कों पर उतर आए हैं. 

    हाथी को तंग नहीं करें अन्यथा बड़ी मुसीबत हो सकती है : एसीएफ

    जानकारी मिलने के बाद एसीएफ एके परमान भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि हाथी को तंग नहीं करें अन्यथा बड़ी मुसीबत हो सकती है. दूसरी ओर दो थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर मौजूद थे. अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है.

    मुआवजा राशि देने की मांग

    सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी ने बताया कि घटना को लेकर वन विभाग के पश्चिमी डीएफओ सबा आलम से बात की और तत्काल मतवाला हाथी को सुरक्षित शहर से बाहर निकालने और मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा राशि देने का आग्रह किया. डीएफओ ने उन्हें बताया कि मृतकों के परिजनों को तत्काल कुछ राशि मुआवजा के रूप में दे दिया गया है. बाकी मुआवजा भी जल्द दिया जाएगा.

    शाम में यशवंतनगर पहुंचा हाथी

    शाम ढलते-ढलते आतंक मचानेवाला हाथी यशवंतनगर पहुंच गया. डीएफओ ने आश्वस्त किया कि हाथी भगाओ दस्ता उसे  जंगल की ओर खदेड़ देगा. 

    जंगलों पर गलत तरीके से इंसानों के बढ़ते दबाव का यह नतीजा : सीटू 

    हजारीबाग : हजारीबाग शहर के मैलाटांड़ में खीरगांव निवासी दामोदर साव और धनेश्वर साव की मौत हाथी के हमले में हो गई. विकास के नाम पर बेतरतीब तरीके से जंगलों के कटने के कारण जंगल सिकुड़ते जा रहे हैं और इसमें इंसानों का दखल लगातार बढ़ने के कारण हाथियों का कॉरिडोर लगातार बर्बाद हो रहा है. इस कारण हाथी भटक कर आबादी की ओर चले जाते हैं, जिससे जानमाल दोनों का नुकसान हो रहा है. इस पर वन विभाग की चुप्पी बहुत खतरनाक है. वन विभाग की इस चुप्पी की पार्टी जिला कमिटी कड़ी निंदा करती है और मृतकों को 10-10 लाख मुआवजा और एक-एक सरकारी नौकरी और घायल को एक लाख रुपए मुआवजा और सरकारी खर्च पर बेहतर इलाज करवाने की मांग राज्य सरकार से करती है.

    ये भी पढ़िए….

    झारखंड : अब सरकारी स्कूलों के क्लास आठ से 10 के सभी बच्चों को मिलेगा साइकिल, कल्याण मंत्री ने दी अनुमति

    Post Views: 860
    ऑफबीट हजारीबाग में हाथी का आतंक
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleझारखंड : अब सरकारी स्कूलों के क्लास आठ से 10 के सभी बच्चों को मिलेगा साइकिल, कल्याण मंत्री ने दी अनुमति
    Next Article अज्ञात व्यक्ति ने सिमरिया विधायक के बेटे पर किया हमला, गाड़ी का शीशा टूटने से लगी चोट
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026

    जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश

    July 30, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    • कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख
    • चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.