Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    विधानसभा घेराव में बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र; वाटर कैनन और लाठीचार्ज

    August 10, 2026

    विधानसभा घेराव में बवाल, बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता हिरासत में; 500 से अधिक छात्र भी पकड़े गए

    August 10, 2026

    विधानसभा घेराव से पहले रांची में छात्रों का महाजुटान, 50 हजार अभ्यर्थियों के पहुंचने का दावा

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र; वाटर कैनन और लाठीचार्ज
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता हिरासत में; 500 से अधिक छात्र भी पकड़े गए
    • विधानसभा घेराव से पहले रांची में छात्रों का महाजुटान, 50 हजार अभ्यर्थियों के पहुंचने का दावा
    • इतिहास के पन्नों में 10 अगस्त : जिसने तिरंगे को गीत में पिरोया, आज ही के दिन विदा हुए श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’
    • Rashifal 10 August 2026: किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान?
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में बड़ी सहमति, 98% मांगों पर सरकार राजी; CGL पर अब भी अटका पेंच
    • रांची में शुरू हुआ झारखंड आदिवासी महोत्सव, 600 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे जनजातीय संस्कृति की झलक
    • जेपीएससी में बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ सदस्यों का इस्तीफा मंजूर; सीआईडी समन के बीच बढ़ी हलचल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»विधानसभा घेराव से पहले रांची में छात्रों का महाजुटान, 50 हजार अभ्यर्थियों के पहुंचने का दावा
    Jharkhand

    विधानसभा घेराव से पहले रांची में छात्रों का महाजुटान, 50 हजार अभ्यर्थियों के पहुंचने का दावा

    जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ सोमवार को विधानसभा मार्च, चार लेयर की बैरिकेडिंग और वाटर कैनन के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची, एजेंसी। जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर छात्र सोमवार को विधानसभा का घेराव करेंगे। इसको लेकर अभ्यर्थियों का एकजुट होना शुरू हो गया है।

    झारखंड के 24 जिलों से लगभग 50,000 अभ्यर्थियों की आने की संभावना है।राज्य के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में छात्र ट्रेन, बस और निजी वाहनों के जरिए रांची पहुंच रहे हैं. रविवार शाम तक छात्रों के रांची पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा.रांची रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड और शहर के प्रमुख इलाकों में छात्रों की भीड़ नजर आ रही है। अलग-अलग जिलों से आने वाली ट्रेनों और बसों से बड़ी संख्या में छात्र राजधानी पहुंच रहे हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    रांची रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद कई छात्र समूहों ने नारेबाजी भी की और आंदोलन स्थल की ओर रवाना हुए। सुबह से ही अभ्यर्थियों का हुजूम जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से पुराने विधानसभा चौक पर पहुंच चुका है। वहीं अलग-अलग जगहों से भी लोग विधानसभा पहुंच रहे हैं।

    अभ्यर्थी छोटी-छोटी टोली बनाकर विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं।लोकभवन के पास भी सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी हाथ में तिरंगा झंडा लेकर पहुंचे हैं। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ है, जो यहां से विधानसभा पहुंचेंगे।विभिन्न जिलों और राज्यों से आए छात्रों के रांची के जयपाल सिंह मुंडा मैदान में भी जुटने की संभावना है।

    यहां से कई छात्र अपनी मांगों को लेकर विधानसभा मार्च करेंगे। छात्रों के विधानसभा मार्च को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

    जगन्नाथपुर, अरगोड़ा, हरमू रोड, मुख्यमंत्री आवास जाने वाले मार्ग समेत कई प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है।वहीं बिरसा चौक, विधानसभा चौक, जगन्नाथपुर का बजरंगी चौक और नया विधानसभा पर बैरिकेडिंग की गई है।

    प्रशासन अभी भी बैरिकेडिंग कर रही है। चार लेयर की बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। प्रदर्शन पर नियंत्रण रखने के लिए वाटर कैनन की व्यवस्था भी की गई है। प्रदर्शन को देखते हुए जगह-जगह पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

    विधानसभा की ओर जाने वाले चौक-चौराहों पर भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।वहीं, जिला प्रशासन ने छात्रों से धरना-प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अपील की है।

    प्रशासन ने कहा है कि किसी भी तरह की उग्र या हिंसक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

    प्रशासन ने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।छात्रों के विधानसभा घेराव के कार्यक्रम को देखते हुए रांची पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

    विधानसभा के आसपास के पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। विधानसभा की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर भी पुलिस बल तैनात है।

    प्रशासन की कोशिश है कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। पुलिस अधिकारियों की ओर से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।एसएसपी राकेश रंजन सहित अन्य अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें…….

    इतिहास के पन्नों में 10 अगस्त : जिसने तिरंगे को गीत में पिरोया, आज ही के दिन विदा हुए श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’

    Post Views: 84
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 10 अगस्त : जिसने तिरंगे को गीत में पिरोया, आज ही के दिन विदा हुए श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’
    Next Article विधानसभा घेराव में बवाल, बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता हिरासत में; 500 से अधिक छात्र भी पकड़े गए
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    विधानसभा घेराव में बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र; वाटर कैनन और लाठीचार्ज

    August 10, 2026

    विधानसभा घेराव में बवाल, बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता हिरासत में; 500 से अधिक छात्र भी पकड़े गए

    August 10, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में बड़ी सहमति, 98% मांगों पर सरकार राजी; CGL पर अब भी अटका पेंच

    August 9, 2026

    रांची में शुरू हुआ झारखंड आदिवासी महोत्सव, 600 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे जनजातीय संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    विधानसभा घेराव में बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र; वाटर कैनन और लाठीचार्ज

    August 10, 2026

    विधानसभा घेराव में बवाल, बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता हिरासत में; 500 से अधिक छात्र भी पकड़े गए

    August 10, 2026

    विधानसभा घेराव से पहले रांची में छात्रों का महाजुटान, 50 हजार अभ्यर्थियों के पहुंचने का दावा

    August 10, 2026

    इतिहास के पन्नों में 10 अगस्त : जिसने तिरंगे को गीत में पिरोया, आज ही के दिन विदा हुए श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’

    August 10, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र; वाटर कैनन और लाठीचार्ज
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता हिरासत में; 500 से अधिक छात्र भी पकड़े गए
    • विधानसभा घेराव से पहले रांची में छात्रों का महाजुटान, 50 हजार अभ्यर्थियों के पहुंचने का दावा
    • इतिहास के पन्नों में 10 अगस्त : जिसने तिरंगे को गीत में पिरोया, आज ही के दिन विदा हुए श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’
    • Rashifal 10 August 2026: किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान?
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.