Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव

    October 1, 2026

    बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य

    October 1, 2026

    बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव
    • बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य
    • बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला
    • 80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी
    • कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार
    • खबर का असर: बलरामपुर डीईओ मनीराम यादव का तबादला, करोड़ों की अनियमितता मामले में सिर्फ ट्रांसफर, संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज
    • बलरामपुर में गाय की हत्या के मामले में 9 गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
    • बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»इतिहास के पन्नों में 10 अगस्त : जिसने तिरंगे को गीत में पिरोया, आज ही के दिन विदा हुए श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’
    Offbeat

    इतिहास के पन्नों में 10 अगस्त : जिसने तिरंगे को गीत में पिरोया, आज ही के दिन विदा हुए श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’

    ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा’ से जगाई थी देशभक्ति की अलख, स्वतंत्रता आंदोलन में भी निभाई अहम भूमिका
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा’ आज भी हर भारतीय के मन में राष्ट्रप्रेम और गौरव की भावना जगाता है। इस कालजयी झंडा गीत के रचयिता स्वतंत्रता सेनानी और कवि श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ की पुण्यतिथि 10 अगस्त को मनाई जाती है। वर्ष 1977 में इसी दिन उनका निधन हुआ था।

    श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ का जीवन देशसेवा और स्वतंत्रता आंदोलन के प्रति समर्पण से जुड़ा रहा। उन्होंने अपनी लेखनी को राष्ट्रीय चेतना जगाने का माध्यम बनाया। उनके रचे गीतों और कविताओं में देशभक्ति, स्वतंत्रता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ उनकी सबसे प्रसिद्ध रचनाओं में शामिल है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में इस गीत ने लोगों में राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का काम किया। तिरंगे को केंद्र में रखकर रची गई इसकी पंक्तियां स्वतंत्रता सेनानियों और आम लोगों में जोश भरती थीं।

    श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ केवल कवि ही नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले राष्ट्रवादी व्यक्तित्व भी थे। उन्होंने सामाजिक जागरूकता और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने लेखन और कर्म, दोनों के माध्यम से योगदान दिया।

    देश के प्रति उनके योगदान को सम्मान देते हुए भारत सरकार ने उन्हें 1973 में पद्म श्री से सम्मानित किया। उनका प्रसिद्ध झंडा गीत आज भी राष्ट्रीय पर्वों और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों में गूंजता है।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1809 – इक्वाडोर को स्पेन से आजादी मिली।

    1822 – सीरिया में विनाशकारी भूकंप से 20 हजार लोगों की मौत।

    1831 – कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोस में चक्रवाती तूफान से डेढ़ हजार लोगों की मौत।

    1966 – अमरीका ने अंतरिक्ष में रॉकेट उतारने की लिए उपयुक्त स्थान का चित्र लेने पहला अंतरिक्ष यान भेजा।

    1962 – आज ही के दिन बच्चों का चहेता स्पाइडरमैन कॉमिक बुक अमेजिंग फैंटेसी में नजर आया।

    1977 – ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ ने कड़ी सुरक्षा के बीच 11 साल के बाद उत्तरी ऑयरलैंड की यात्रा।

    1979 – उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 को प्रक्षेपित किया गया।

    1990 – तकरीबन 15 महीने की यात्रा के बाद अमेरिका का अंतरिक्ष यान मगैलन शुक्र ग्रह पर पहुंचा और उतरने के कुछ ही देर बाद उसका केलिफोर्निया स्थित संचालन केन्द्र से संपर्क टूट गया।

    1999 – चेचेन्या में इस्लामिक भूरा ने दागिस्तान को स्वतंत्र घोषित किया।

    2000 – श्रीलंका में सिरीमावो भंडारनायके का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा, आर. विक्रमानयके श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

    2000 – जिनेवा में आत्मनिर्णय के अधिकार पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन।

    2001 – अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को रूस का सशर्त समर्थन।

    2004 – संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर।

    2006 – तमिल विद्रोहियों पर फ़ौजी कार्रवाई में श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गये।

    2008 – अमरनाथ जमीन सुलझाने के लिए सर्वदलीय प्रतिनीधिमण्डल की बैठक में उच्च न्यायालय के वर्ष 2005 के आदेश को लागू करने पर सहमति बनी।

    2008 – चेन्नई के एक लैब में एंटी एड्स बैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया।

    2010 – भारत ने 2010 में उपग्रह स्थिति तंत्र आधारित विमान प्रचालन तंत्र गगन का सफल परीक्षण किया।

    जन्म

    1737 – एंटोन लोसेंको – रूसी चित्रकार और अकादमिक।

    1860 – विष्णुनारायण भातखंडे – ‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ के विद्वान

    1894 – वी. वी. गिरि – भारत के चौथे राष्ट्रपति।

    1916 – प्रेम अदीब – भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।

    1963 – फूलन देवी – भारतीय डाकू।

    1975 – हेमन्त सोरेन – ‘झारखण्ड मुक्ति मोर्चा’ के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ हैं।

    1986 – सौरव घोषाल – भारत के शीर्ष स्क्वाश खिलाड़ी हैं।

    निधन

    1977 – श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ – झण्डा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के रचयिता।

    1980 – सरस्वती देवी – भारत की पहली महिला संगीतकार थीं।

    1986 – अरुण कुमार श्रीधर वैद्य – भारतीय सेना के 13वें थल सेनाध्यक्ष थे।

    1995 -हरिशंकर परसाई – प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार

    1999 – पद्म भूषण आचार्य बलदेव उपाध्याय – भारतीय संस्कृत विद्वान।

    2018 – अंतत बजाज – बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के निदेशक।

    2021 – बालाजी ताम्बे – भारत के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य तथा आध्यात्मिक गुरु थे।

    इसे भी पढ़ें…….

    Rashifal 10 August 2026: किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान?

    Post Views: 107
    Previous ArticleRashifal 10 August 2026: किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान?
    Next Article विधानसभा घेराव से पहले रांची में छात्रों का महाजुटान, 50 हजार अभ्यर्थियों के पहुंचने का दावा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव

    October 1, 2026

    बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य

    October 1, 2026

    बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला

    September 30, 2026

    80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी

    September 30, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव
    • बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य
    • बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला
    • 80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी
    • कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.