Browsing: Crime Investigation

सूरजपुर जिले में शिक्षिका रजनी बरेठ और उनके बेटे सुजल की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रवेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, करीब 20 लाख रुपये के कर्ज और पैसों की जरूरत के चलते पहले महिला से रुपये मांगे गए। इनकार करने पर उनकी हत्या कर दी गई और घटना का खुलासा होने के डर से बेटे को भी मार डाला गया। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस आरोपित तक पहुंची।