Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    देवघर जाते समय कल रामानुजगंज रुकेंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कांवरियों की सेवा में करेंगे सहयोग

    August 6, 2026

    सेमरसोत अभ्यारण्य में कोटरी के शिकार का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; मृत वन्यजीव बरामद

    August 6, 2026

    झारखंड में बारिश का अजब खेल! एक जिले में सामान्य से 13% ज्यादा, दूसरे में 60% की कमी

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • देवघर जाते समय कल रामानुजगंज रुकेंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कांवरियों की सेवा में करेंगे सहयोग
    • सेमरसोत अभ्यारण्य में कोटरी के शिकार का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; मृत वन्यजीव बरामद
    • झारखंड में बारिश का अजब खेल! एक जिले में सामान्य से 13% ज्यादा, दूसरे में 60% की कमी
    • रामानुजगंज के इस स्कूल में बेटियों की पढ़ाई पर संकट! शिक्षक नहीं, YouTube से पढ़ने को मजबूर छात्राएं
    • जेपीएससी धांधली पर नहीं मानी मांगें तो झारखंड पहुंचेंगे जेन-जी युवा, महेंद्र मंडल ने दी बड़ी चेतावनी
    • इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता
    • Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल
    • कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेएसएससी-सीजीएल के चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
    Jharkhand

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेएसएससी-सीजीएल के चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जेएसएससी की ओर से आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता में चयनित 1910 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर आंग्ल नववर्ष का बड़ा उपहार दिया।

    मंगलवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नव नियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि कि जिस तरह अपने कठिन परिश्रम और संघर्ष से यह मुकाम प्राप्त किया है, उसी तरह पूरी निष्ठा, लगन सेवा भावना और कार्यशैली से राज्य को आगे ले जाने का दायित्व भी निभाएंगे। सरकार के अंग के रूप में इस राज्य की जनता से जुड़ना इस प्रदेश के विकास को नया आयाम देगा।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जेएसएससी-सीजीएल को लेकर तरह-तरह की चुनौतियां आईं। लंबे समय तक परीक्षा में व्यवधान पैदा होता रहा। लेकिन, मैंने कहा था कि इरादे नेक हों तो सफलता जरूर मिलती है। इसी सोच के साथ हमारी सरकार सीजीएल परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी रही। हालांकि, इस दौरान कुछ संगठित गिरोह साजिश रचने का प्रयास करते रहे। लेकिन,हमारी सरकार और जेएसएससी ने इस परीक्षा के आयोजन से लेकर न्यायालय तक पूरी पारदर्शिता के साथ सभी बातों को रखा। इसी का नतीजा है कि विरोधी तत्वों की साजिशें नाकाम हुईं, और आपकी मेहनत और संघर्ष की जीत हुई। लंबे इंतजार के बाद आज नियुक्ति पत्र मिलने से आप खुश हैं। आपका परिवार खुश है। मुझे भी खुशी है कि इतनी बड़ी संख्या में राज्य के नौजवानों को नियुक्ति पत्र देने का अवसर एक बार फिर प्राप्त हुआ है।

    मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों से कहा कि आपने लंबे समय तक संघर्ष किया। इस दौरान कई तरह की परिस्थितियों से आप गुजरे होंगे। इस बात को हम भी अच्छी तरह महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ नियुक्ति परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। ऐसे में अगर नौजवानों के भविष्य के साथ जो भी खिलवाड़ अथवा साजिश रचने का प्रयास करेगा, उसे जेल भेजने का काम किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों का भविष्य संवारने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से कहा कि आपने जिस कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। वैसा ही आपके अगल-बगल में रहने वाले नौजवान भी काबिल बने, इसमें आप उन्हें जरूर सहयोग करें। जब हर युवा अपने पैरों पर खड़ा होगा तो राज्य भी मजबूत बनेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह राज्य में नियुक्तियों का सिलसिला जारी है, वैसे ही सरकारी कर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इस सिलसिले में विभिन्न बैंकों के साथ राज्य सरकार ने एमओयू किया है। इसके तहत दुर्घटना की स्थिति में एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता के साथ कई सुविधाएं भी मिलेगी। यह सुविधा स्थायी कर्मियों के साथ अनुबंध कर्मियों को भी मिल रहा है।

    मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त अभ्यर्थियों से कहा कि आपकी कार्यशैली से हमें ताकत मिलेगा। आपकी कार्यशाली से राज्य की दशा और दिशा बदलती है। ऐसे में राज्य के विकास में आपका सहयोग बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप आगे बढ़ें, सरकार आपके सहयोग के लिए हमेशा खड़ी रहेगी।

    नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक सबिता महतो, विधायक राजेश कच्छप, विधायक सुखराम उरांव, विधायक सुरेश कुमार बैठा, विधायक जीगा सुशारण होरो, विधायक संजीव सरदार, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा, सचिव प्रशांत कुमार समेत कई वरीय अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    ये भी पढ़िए…………..

    कई दिनों से लापता बच्‍चे का क्षत विक्षत शव बरामद

    Post Views: 318
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleकई दिनों से लापता बच्‍चे का क्षत विक्षत शव बरामद
    Next Article अर्धनग्न होकर मजदूरों ने दिया धरना, रोजगार और न्यूनतम मजदूरी की उठी मांग
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    जेपीएससी धांधली पर नहीं मानी मांगें तो झारखंड पहुंचेंगे जेन-जी युवा, महेंद्र मंडल ने दी बड़ी चेतावनी

    August 6, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार

    August 5, 2026

    Update : सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा निर्जला अनशन, आंदोलन रहेगा जारी

    August 5, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती आंदोलन: सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर देवेंद्र नाथ महतो का बढ़ाया हौसला

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    देवघर जाते समय कल रामानुजगंज रुकेंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कांवरियों की सेवा में करेंगे सहयोग

    August 6, 2026

    सेमरसोत अभ्यारण्य में कोटरी के शिकार का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; मृत वन्यजीव बरामद

    August 6, 2026

    झारखंड में बारिश का अजब खेल! एक जिले में सामान्य से 13% ज्यादा, दूसरे में 60% की कमी

    August 6, 2026

    रामानुजगंज के इस स्कूल में बेटियों की पढ़ाई पर संकट! शिक्षक नहीं, YouTube से पढ़ने को मजबूर छात्राएं

    August 6, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • देवघर जाते समय कल रामानुजगंज रुकेंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कांवरियों की सेवा में करेंगे सहयोग
    • सेमरसोत अभ्यारण्य में कोटरी के शिकार का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; मृत वन्यजीव बरामद
    • झारखंड में बारिश का अजब खेल! एक जिले में सामान्य से 13% ज्यादा, दूसरे में 60% की कमी
    • रामानुजगंज के इस स्कूल में बेटियों की पढ़ाई पर संकट! शिक्षक नहीं, YouTube से पढ़ने को मजबूर छात्राएं
    • जेपीएससी धांधली पर नहीं मानी मांगें तो झारखंड पहुंचेंगे जेन-जी युवा, महेंद्र मंडल ने दी बड़ी चेतावनी
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.