Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण में 21 पुलिसकर्मी पुरस्कृत, अनुशासनहीनता पर एक कर्मचारी को दंड

    November 20, 2026

    बसंतपुर में 70 किलो गांजे से भरी लावारिस इनोवा का खुलासा, फास्टैग से मिला तस्कर का सुराग; महाराष्ट्र का आरोपित गिरफ्तार

    November 20, 2026

    वाड्रफनगर शराब दुकान में 7.59 लाख रुपये की गड़बड़ी, छह महीने से फरार सुपरवाइजर गिरफ्तार

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण में 21 पुलिसकर्मी पुरस्कृत, अनुशासनहीनता पर एक कर्मचारी को दंड
    • बसंतपुर में 70 किलो गांजे से भरी लावारिस इनोवा का खुलासा, फास्टैग से मिला तस्कर का सुराग; महाराष्ट्र का आरोपित गिरफ्तार
    • वाड्रफनगर शराब दुकान में 7.59 लाख रुपये की गड़बड़ी, छह महीने से फरार सुपरवाइजर गिरफ्तार
    • रामानुजगंज रेंज के देवगई में 20 हेक्टेयर वन भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, दोबारा कब्जा रोकने के लिए खोदी गई सीपीटी
    • शराब के नशे में विवाद के बाद पत्नी ने लोहे के बाट से की पति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • ब्रिटेन के प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज की फेलोशिप से सम्मानित हुए केजीएमयू के डॉ. सतीश
    • धरती आबा बिरसा मुंडा: 24 साल की उम्र में अंग्रेजी हुकूमत को दी चुनौती, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई से बने आदिवासी अस्मिता के प्रतीक
    • बलरामपुर में धान खरीदी का आगाज, कलेक्टर ने तिलक-माला पहनाकर किसानों का किया स्वागत; 3100 रुपये क्विंटल मिलेगा दाम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»बसंतपुर में 70 किलो गांजे से भरी लावारिस इनोवा का खुलासा, फास्टैग से मिला तस्कर का सुराग; महाराष्ट्र का आरोपित गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    बसंतपुर में 70 किलो गांजे से भरी लावारिस इनोवा का खुलासा, फास्टैग से मिला तस्कर का सुराग; महाराष्ट्र का आरोपित गिरफ्तार

    ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था 35 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा, पुलिस ने 15 लाख की इनोवा भी की थी जब्त
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में करीब 35 लाख रुपये कीमत के 70.390 किलोग्राम गांजे की बरामदगी के मामले में पुलिस ने इनोवा वाहन के कथित चालक को गिरफ्तार किया है। तकनीकी जांच और वाहन के फास्टैग से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर निवासी अशोक कुमार यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

    पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को ग्राम फुलीडुमर से महुवारी जाने वाले रास्ते के किनारे एक इनोवा कार काफी समय से लावारिस हालत में खड़ी होने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी बसंतपुर पुलिस टीम और गवाहों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां महाराष्ट्र नंबर की इनोवा कार क्रमांक MH 04 DY 9471 खड़ी मिली। वाहन का गेट लॉक होने के कारण मैकेनिक की मदद से उसे खुलवाया गया और गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली गई।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    तलाशी के दौरान कार की डिक्की से भूरे रंग के टेप में लिपटे 18 पैकेट और एक हरे रंग की प्लास्टिक बोरी बरामद हुई। बोरी खोलकर देखने पर उसमें भी इसी तरह टेप से लिपटे 16 पैकेट मिले। इस तरह कुल 34 पैकेट बरामद हुए। उनमें रखे पदार्थ की जांच और पहचान के बाद गांजा होने की पुष्टि की गई। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल कराने पर कुल वजन 70.390 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 35 लाख 19 हजार 500 रुपये बताई गई। पुलिस ने गांजा के साथ तस्करी में इस्तेमाल इनोवा वाहन भी जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई।

    वाहन के साथ गांजा जब्त।

    वाहन के अज्ञात चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 148/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने वाहन में लगे फास्टैग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसके आधार पर अशोक कुमार यादव की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया।

    पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसने इनोवा वाहन मुंबई के एक व्यक्ति से खरीदा था, लेकिन वाहन अपने नाम पर ट्रांसफर नहीं कराया था। उसने यह भी बताया कि वर्ष 2020-21 में कोरोना के दौरान दुकान बंद होने के बाद वह अपने गांव उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के जलालपुर माफी लौट आया था और इसके बाद से ड्राइविंग का काम कर रहा था।

    लावारिश खड़ी मिली थी इनोवा कार।

    पुलिस के मुताबिक, आरोपित ने जुलाई 2026 में अपने एक अन्य साथी के साथ ओडिशा के सुंदरगढ़ पहुंचकर इनोवा में गांजा लोड करने और 22 सितंबर को छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाने की बात स्वीकार की है। रास्ते में वाड्रफनगर के आसपास एक ट्रक के पेड़ से टकराने के बाद आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने से उसकी इनोवा पीछे से कार से टकरा गई थी। इसके बाद वह वाहन तेज गति से भगाने लगा। छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश सीमा पर पुलिस की मौजूदगी की आशंका होने पर उसने वाहन को कच्चे रास्ते में ले जाकर खड़ा कर दिया और अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया था।

    पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपित के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है। गांजा तस्करी में शामिल अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के संबंध में विवेचना जारी है।

    इसे भी पढ़ें…..

    वाड्रफनगर शराब दुकान में 7.59 लाख रुपये की गड़बड़ी, छह महीने से फरार सुपरवाइजर गिरफ्तार

    Views: 154
    35 Lakh Ganja Seizure 70 Kg Ganja Seized Abandoned Innova Car Ashok Kumar Yadav Arrested Balrampur News Balrampur Police Basantpur News Cannabis Smuggling Network Chhattisgarh Crime News Chhattisgarh News Drug Trafficking Case FASTag Clue Ganja Smuggling Latest Chhattisgarh News Maharashtra Accused Mirzapur News NDPS Act Odisha Ganja Smuggling Offbeat News Palghar News Sundargarh News uttar pradesh news
    Previous Articleवाड्रफनगर शराब दुकान में 7.59 लाख रुपये की गड़बड़ी, छह महीने से फरार सुपरवाइजर गिरफ्तार
    Next Article बलरामपुर पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण में 21 पुलिसकर्मी पुरस्कृत, अनुशासनहीनता पर एक कर्मचारी को दंड
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    बलरामपुर पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण में 21 पुलिसकर्मी पुरस्कृत, अनुशासनहीनता पर एक कर्मचारी को दंड

    November 20, 2026

    वाड्रफनगर शराब दुकान में 7.59 लाख रुपये की गड़बड़ी, छह महीने से फरार सुपरवाइजर गिरफ्तार

    November 20, 2026

    रामानुजगंज रेंज के देवगई में 20 हेक्टेयर वन भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, दोबारा कब्जा रोकने के लिए खोदी गई सीपीटी

    November 19, 2026

    शराब के नशे में विवाद के बाद पत्नी ने लोहे के बाट से की पति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    November 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण में 21 पुलिसकर्मी पुरस्कृत, अनुशासनहीनता पर एक कर्मचारी को दंड

    November 20, 2026

    बसंतपुर में 70 किलो गांजे से भरी लावारिस इनोवा का खुलासा, फास्टैग से मिला तस्कर का सुराग; महाराष्ट्र का आरोपित गिरफ्तार

    November 20, 2026

    वाड्रफनगर शराब दुकान में 7.59 लाख रुपये की गड़बड़ी, छह महीने से फरार सुपरवाइजर गिरफ्तार

    November 20, 2026

    रामानुजगंज रेंज के देवगई में 20 हेक्टेयर वन भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, दोबारा कब्जा रोकने के लिए खोदी गई सीपीटी

    November 19, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण में 21 पुलिसकर्मी पुरस्कृत, अनुशासनहीनता पर एक कर्मचारी को दंड
    • बसंतपुर में 70 किलो गांजे से भरी लावारिस इनोवा का खुलासा, फास्टैग से मिला तस्कर का सुराग; महाराष्ट्र का आरोपित गिरफ्तार
    • वाड्रफनगर शराब दुकान में 7.59 लाख रुपये की गड़बड़ी, छह महीने से फरार सुपरवाइजर गिरफ्तार
    • रामानुजगंज रेंज के देवगई में 20 हेक्टेयर वन भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, दोबारा कब्जा रोकने के लिए खोदी गई सीपीटी
    • शराब के नशे में विवाद के बाद पत्नी ने लोहे के बाट से की पति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.