Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»Chhattisgarh: पहाड़ी कोरवा परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या, दो बच्चों को फांसी से लटकाकर पति-पत्नी भी फंदे से लटके
    Crime

    Chhattisgarh: पहाड़ी कोरवा परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या, दो बच्चों को फांसी से लटकाकर पति-पत्नी भी फंदे से लटके

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 2, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    जशपुर, ऑफबीट संवाददाता। जशपुर जिले में पहाड़ी कोरवा परिवार ने फांसी लगाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली है। पति-पत्नी और 2 बच्चों समेत 4 लोगों की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी है। बगीचा थाना क्षेत्र के सामरबार झुमराडुमर गांव की घटना बताई जा रही है।

    बगीचा थाना पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों से मिली सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल आत्महत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर सभी लाशों को फंदे से उतार लिया है। मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया गया। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की भी टीम मौजूद है। बता दें कि पहाड़ी कोरवा एक संरक्षित जनजाति है, जिन्हें राष्ट्रपति ने गोद लिया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मृतकों का नाम राजुराम कोरवा, भिनसारी बाई, बेटी देवंती और एक साल का बेटा देवन है। मृतकों के नाम राजू राम (35 वर्ष), भिन्सारिन बाई (22 वर्ष), देवंती (3 वर्ष), देवन साय (1 वर्ष) है। पुलिस ने बताया कि चारों ने 1 अप्रैल की रात को आत्महत्या की है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें भी नहीं पता कि कब पूरे परिवार ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने बताया कि आत्महत्या की वजह का पता उन्हें नहीं है।

    2 दिन पहले महुआ बीनकर आया था परिवार

    इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले परिवार के लोग महुआ बीनकर आए थे, वे दूसरे गांव गए हुए थे। कई दिनों से महुआ बीनने के लिए वे अपने गांव से बाहर थे, इसलिए गांववालों को भी ज्यादा जानकारी नहीं है।

    भाजपा ने जांच टीम गठित की

    इस पूरे मामले में अब भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने जांच टीम गठित कर दी है। इस टीम में जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत की अध्यक्षता में जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी राम, सावन राम, केशव यादव एवं पंडरापाठ महामंत्री देवलाल भगत शामिल हैं। ये सभी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि घटना के कारण को पता लगाने के लिए यह जांच टीम उनके परिजनों से मुलाकात करेगी।

    बीजेपी जांच टीम के सदस्य और सामरबहार गांव के ही रहने वाले जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी ने बताया कि पहाड़ी कोरवा परिवार को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा था। वह दो दिन पहले अपने मामा के गांव जो बागीचा के निचले इलाके में है, वहां महुआ बीनने के लिए गया हुआ था। वापस आने के बाद परिवार की किसी से मुलाकात नहीं हुई थी, इसलिए आत्महत्या की वजह ग्रामीणों को पता नहीं है।

    गांव के सरपंच गुप्तेश्वर ऐदगे जो खुद भी कोरवा जनजाति से आते हैं, उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार का राशन कार्ड बना था और वो मनरेगा में मजदूरी भी करता था। परिवार वनोपज की बिक्री से भी लाभान्वित होता था। महुआ बीनने को लेकर छोटे-मोटे विवाद की जानकारी मिली है, लेकिन कोई बड़ी बात सामने नहीं आई है।

    घटनास्थल पर पहुंचे कलेक्टर 

    कलेक्टर रवि मित्तल भी सामरबार झुमराडुमर गांव पहुंचे। वे मृतक के छोटे भाई से बातचीत कर आत्महत्या के कारणों की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं। गांव में उसका छोटा भाई मौजूद है, जो किसी बड़े किसान के खेत की रखवाली करने के लिए गया हुआ था।

    वहीं मृतक के माता-पिता की मौत हो चुकी है। कलेक्टर ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। परिवार को मिला था पक्का मकान मृत पहाड़ी कोरवा परिवार को पक्का मकान और राशन कार्ड भी मिला हुआ था। उनके पास आयुष्मान कार्ड भी था, घर में बिजली की सुविधा भी थी। परिवार खेती भी करता था।

    जिला प्रशासन ने परिवार के लिए अंत्योदय राशन कार्ड बनाकर दिया था, साथ ही मनरेगा के तहत जॉब कार्ड भी बना हुआ था। काम करने के एवज में मजदूरी का भुगतान भी किया गया है। 19 मार्च 2023 को शासकीय उचित मूल्य की दुकान से 35 किलो चावल, 2 किलो नमक, 2 किलो चना और 1 किलो शक्कर भी दिया गया है। परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। मकान बनकर तैयार है। एसडीएम बगीचा आरपी चौहान ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया था। बच्चे कुपोषित नहीं हैं, उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र से रेडी टू ईट भी नियमित मिलता था। मृतक राजूराम के पास मकान पक्का और बिजली की सुविधा भी थी।

    छत्तीसगढ़ की संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा प्रदेश के उत्तर-पूर्व और उत्तर में स्थित जिलों में पाई जाती है। यह जनजाति सरगुजा, बलरामपुर और जशपुर जिलों के घने जंगलों में रहती है। छत्तीसगढ़ में कुल 42 जनजातियां पाई जाती हैं। जिनमें से 7 को राज्य सरकार ने विशेष पिछड़ी जनजाति घोषित किया है। इन्हीं जनजातियों में से एक पहाड़ी कोरवा जनजाति भी है।

    ये भी पढ़िए…

    किसान महासम्मेलन में शामिल हुए मंत्री चौबे व लखमा, 30 करोड़ 98 लाख के निर्माण कार्याें का किया भूमिपूजन

    Post Views: 976
    Korva Offbeat News
    Previous Articleकिसान महासम्मेलन में शामिल हुए मंत्री चौबे व लखमा, 30 करोड़ 98 लाख के निर्माण कार्याें का किया भूमिपूजन
    Next Article Hazaribagh: भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर निकाली प्रभात फेरी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

    Sponsor: RKDF University, RanchiSeptember 1, 2026

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.