Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»किसान महासम्मेलन में शामिल हुए मंत्री चौबे व लखमा, 30 करोड़ 98 लाख के निर्माण कार्याें का किया भूमिपूजन
    State

    किसान महासम्मेलन में शामिल हुए मंत्री चौबे व लखमा, 30 करोड़ 98 लाख के निर्माण कार्याें का किया भूमिपूजन

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 2, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर/रामानुजगंज, अनिल गुप्ता: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रवास पर पहुंचे कृषि विकास, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे व आबकारी, वाणिज्यिक कर विभाग के मंत्री कवासी लखमा ने ग्राम महाराजगंज में आयोजित किसान महासम्मेलन में हिस्सा लिया, जहां विभिन्न विभागों के हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत हितग्राहियों को चेक व सामग्रियों का वितरण कर 30 करोड़ 98 लाख के विकास कार्याें का भूमिपूजन किया। उन्होंने कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन कर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए 9 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    महाराजगंज में आयोजित किसान महासम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश के कृषि विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि देश की आजादी के लिए किसानों ने लड़ाई लड़ी थी तथा महात्मा गांधी ने भी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से किसान हित में पदयात्रा की शुरूआत की थी। उन्होंने कहा कि समता कानून समाज की रचना कांग्रेस ने की थी, जिसका उदाहरण मंत्री कवासी लखमा जी हैं। कृषि मंत्री चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में 01 करोड़ 60 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी राज्य सरकार ने की है, इसके साथ ही किसानों की मांग पर धान उपार्जन केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले, इस उद्देश्य से प्रदेश सरकार अगले खरीदी विपणन वर्ष से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करने जा रही है। मंत्री चौबे ने कहा कि प्रदेश में किसानों के हित में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, खेतीहर मजदूर न्याय योजना का संचालन किया जा रहा है ताकि प्रदेश के किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकें। उन्होंने गोमूत्र व गोबर खरीदी की प्रगति को लेकर जिला प्रशासन के कार्यों की प्रशंसा की। इसके साथ ही मंत्री रविन्द्र चौबे ने बलरामपुर में किसान भवन निर्माण हेतु 25 लाख तथा बलरामपुर विकासखण्ड के डोंगीदह व बोदीटोला नाला में पुल निर्माण की घोषणा की। उन्होंने क्षतिग्रस्त कोटपाली नहर डायवर्सन की जांच के लिए उच्च स्तरीय टीम भेजने की बात कही।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    आबकारी एवं वाणिज्यिक कर विभाग के मंत्री कवासी लखमा ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के 04 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, तेंदुपत्ता संग्राहकों का मानदेय प्रदेश सरकार ने बढ़ाया है, इसके साथ ही प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रतिमाह 2500 रूपये बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान किया है।कवासी लखमा ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास-आश्रमों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की छात्रवृति में बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार पारंपारिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजीव युवा मितान क्लब का गठन कर विलुप्त हो रहे खेलों की गतिविधियों से युवाओं को जोड़ने का कार्य कर रही है।

    सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने प्रदेश में कांगेस की सरकार के अस्तित्व में आने के बाद 10 हजार करोड़ किसानों का कर्ज माफी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार किसान हितैषी सरकार है, प्रदेश सरकार ने न केवल धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया है, बल्कि किसानों से 15 क्विंटल प्रति एकड़ की जगह 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की रणनीति बनाई है और 01 नवम्बर 2023 से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। उन्होंने मंचासीन दोनों केबिनेट मंत्रियों को क्षेत्र की समस्या से अवगत कराते हुए अपनी मांग रखी।

    किसान सम्मेलन में श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री श्रमिक सियान योजना के तहत 05 हितग्राहियों को 20-20 हजार का चेक, कृषि विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को उड़द बीज वितरण, उद्यानिकी विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को पावर वीडर, पशुधन विकास विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को सुकर त्रयी व नर बकरा हेतु क्रमशः 09 हजार व 04 हजार का चेक, मछली पालन विभाग द्वारा 04 हितग्राहियों को जाल वितरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा 03 जोड़ों को दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन राशि तथा राजस्व विभाग द्वारा 06 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र तथा 07 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र का वितरण किया गया।

    कार्यक्रम में कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रेना जमील सहित जिले के निवार्चित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

    ये भी पढ़िए…

    भगवान महावीर की जन्म कल्याणक जयंती पर जैन समाज ने किया फल का वितरण

    Post Views: 688
    Offbeat Balrampur
    Previous Articleभगवान महावीर की जन्म कल्याणक जयंती पर जैन समाज ने किया फल का वितरण
    Next Article Chhattisgarh: पहाड़ी कोरवा परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या, दो बच्चों को फांसी से लटकाकर पति-पत्नी भी फंदे से लटके
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    लापरवाही : कन्हर में लौटा पानी, लेकिन खराब गेट से लगातार हो रहा रिसाव, फिर गहरा सकता है जल संकट

    May 7, 2026

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.