रांची (Cheque Bounce Case)। चेक बाउंस से जुडुे मामले में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल 27 फरवरी को सीआरपीसी 313 के तहत बयान दर्ज करायेंगी। रांची सिविल कोर्ट के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास दिग्विजय नाथ शुक्ला की अदालत में अमीषा पटेल, उनकी कंपनी अमीषा पटेल प्रोडक्शन और बिजनेस पार्टनर कुमार ग्रूमर का बयान दर्ज होगा। दोनों पक्षों ने मध्यस्थता के लिए समझौते की पेशकश की थी लेकिन समझौता नहीं हो पाया, जिसके बाद अदालत ने अमीषा पटेल का बयान दर्ज करने के लिए 27 फरवरी की तिथि निर्धारित कर दी।


Cheque Bounce Case: मीषा पटेल ने 17 जून, 2023 को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था
फिल्म मेकर अजय कुमार सिंह का आरोप है कि फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अमीषा पटेल ने तीन करोड़ लिया था। उसने एक्ट्रेस के खाते में पैसे ट्रांसफर किये थे। (Cheque Bounce Case) फिल्म नहीं बनने पर अजय ने अमीषा पटेल से पैसा मांगे तो एक्ट्रस ने तीन करोड़ का चेक दिया था लेकिन वो बाउंस हो गया था। इसके बाद अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में अमीषा पटेल ने 17 जून, 2023 को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था।
ये भी पढ़िए…………..
IND vs ENG Test Match: दोनों टीम ने पहले दिन बहाया जमकर पसीना