Browsing: Chhattisgarh

बलरामपुर जिले में बीते दो-तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के चलते रामानुजगंज की कन्हर नदी उफान पर है और कन्हर एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने जिले में अगले 24 घंटे के दौरान अचानक बाढ़ के खतरे की चेतावनी जारी की है।

राजपुर थाना क्षेत्र में विवाद के बाद युवक को रास्ते में रोककर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया। घायल युवक को उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है, जबकि पुलिस ने घटनास्थल से पेट्रोल लगी खाली बोतल और लाइटर बरामद किया है।

रामानुजगंज थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभालने वाले निरीक्षक जितेंद्र सोनी का नगर के पत्रकारों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान नगर की समस्याओं, कानून-व्यवस्था और नाबालिगों के वाहन चलाने पर कार्रवाई को लेकर चर्चा हुई।

रामानुजगंज निवासी संजीत कश्यप ने यूजीसी नेट परीक्षा में 99.46 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। रिजल्ट जारी होने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। संजीत अब असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया अकाउंट से गाय को लेकर कथित तौर पर…

रामानुजगंज जिला जेल में रक्षाबंधन का त्योहार बेहद भावुक माहौल में मनाया गया। सुबह से ही दूर-दराज के इलाकों से बहनें बंदी भाइयों को राखी बांधने पहुंचती रहीं। भाई की कलाई पर राखी बांधते समय कई बहनों की आंखें नम हो गईं और जेल परिसर में भाई-बहन के रिश्ते की भावुक तस्वीर देखने को मिली।

रामानुजगंज में साहू समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा सावन महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सावन झूला और मनोरंजक खेलों के बीच समाज की एकजुटता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में समाज की बेटियों के विवाह के लिए 5100 रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा भी की गई।

रामानुजगंज थाना प्रभारी अजय साहू का तबादला बिलासपुर होने पर नगर के पत्रकारों और समाजसेवियों ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें बुके, शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

शंकरगढ़ के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के जर्जर भवन का मामला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तक पहुंचा। शिक्षकों ने नए भवन की स्वीकृति और विद्या मितान अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने स्कूल भवन की स्थिति पर जल्द स्वीकृति और अतिथि शिक्षकों के हित में बेहतर निर्णय का आश्वासन दिया।

बलरामपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बुधवार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम कर्रा में आज बुधवार…