Browsing: Chhattisgarh

जामवंतपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं के विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिलने और स्मार्ट क्लास का नियमित संचालन नहीं होने का मामला ऑफबीट न्यूज में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। खबर के 24 घंटे के भीतर जांच टीम स्कूल पहुंची और मौके पर स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। विभाग ने बताया कि संबंधित विषयों की पीडीएफ उपलब्ध करा दी गई है, जबकि मुद्रित पुस्तकें जल्द पहुंचेंगी।

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। एक दिन में 46 नए मरीज मिलने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 298 पहुंच गई है। रायपुर में सबसे ज्यादा 19 नए मरीज मिले हैं, जबकि 113 सक्रिय मामलों में 81 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

बलरामपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 9वीं कक्षा के आठ छात्रों से सीनियर छात्रों द्वारा मारपीट का आरोप लगा है। घटना के बाद बच्चों को तत्काल अस्पताल नहीं ले जाने और परिजनों को सूचना नहीं देने का आरोप हॉस्टल प्रबंधन पर लगा है। घायल बच्चों को दो दिन बाद जिला अस्पताल ले जाने पर मामला सामने आया।

बलरामपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों की नाराजगी लगातार सामने आ रही है। जामवंतपुर हायर सेकेंडरी स्कूल के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने किताबें नहीं मिलने और स्मार्ट क्लास का नियमित संचालन नहीं होने का आरोप लगाते हुए रामानुजगंज डीईओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

गम्हरिया के नारंगी क्षेत्र में ग्रामीणों के सामने अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश, सीमा पर तार फेंसिंग का प्रस्ताव; ग्रामीणों ने भी वृक्षारोपण में सहयोग का दिया भरोसा

राजपुर विकासखंड की अति-जोखिम वाली गर्भवती पहाड़ी कोरवा महिला को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अमला सक्रिय हुआ। त्वरित चिकित्सकीय सहायता और बेहतर समन्वय के बाद महिला ने तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। मां और तीनों नवजात चिकित्सकों की निगरानी में स्वस्थ हैं।

बलरामपुर। Balrampur DEO Financial Irregularities मामले में क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा बयान सामने आया है।…

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। 100 Acre Forest Land में हजारों पेड़ों की कटाई से बलरामपुर जिले के गम्हरिया के रोजवादामर में…

बलरामपुर (रामानुजगंज)। रामानुजगंज में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित Ramanujganj Matki Phod Competition ने पूरे शहर में उत्साह का माहौल…

शिक्षक दिवस के अवसर पर बलरामपुर में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 21 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र और सोच को दिशा देने वाला होता है।