Browsing: Chhattisgarh

वाड्रफनगर के अरविंद ज्वेलर्स में हुई लाखों की चोरी के पीछे बिहार का अंतरराज्यीय गिरोह निकला। पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी के जेवर से तैयार 14.175 किलो चांदी की सिल्लियां, पिकअप, मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी बरामद की है। रेकी से लेकर चोरी और माल ठिकाने लगाने तक की पूरी कहानी पूछताछ में सामने आई।

कन्हर नदी के बढ़े जलस्तर के बीच रविवार सुबह एनीकट पार करने की कोशिश एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। पानी के तेज बहाव में फंसने के बाद युवक अचानक संतुलन खो बैठा और नदी में बह गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह करीब 500 मीटर तक पानी में बहता दिखाई दिया, जिसके बाद वह तेज धार में डूब गया। पुलिस और बचाव दल उसकी तलाश में जुटे हैं।

रामचन्द्रपुर के नीलकंठपुर स्थित उबका बांध में लगातार बारिश के बीच पानी का रिसाव शुरू होने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों को बांध टूटने का डर सता रहा है। उनका कहना है कि स्थिति बिगड़ी तो करीब 100 एकड़ फसल और नदी किनारे बसे 10 से 15 घर प्रभावित हो सकते हैं। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।

तीन साल के बच्चे की मौत के मामले में कथित झोलाछाप चिकित्सक बालेश्वर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि बच्चे की मौत के बाद जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंची तो उसने कार्रवाई से बचने के लिए खुद को लकवाग्रस्त बताकर नाटक किया। काफी देर चले घटनाक्रम के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और रात में न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बलरामपुर में कथित झोलाछाप चिकित्सक के इलाज के बाद तीन साल के मासूम की मौत ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बिना डिग्री इलाज करने वालों की मौजूदगी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि बुखार के इलाज के दौरान बच्चे को इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जिले में इससे पहले भी गलत इलाज के आरोपों के बीच कई लोगों, यहां तक कि मासूम बच्चों की जान जा चुकी है।

रामानुजगंज में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल बढ़ने की शिकायतों को लेकर कांग्रेस ने अभियान शुरू किया है। वार्ड क्रमांक 8 से उपभोक्ताओं के फॉर्म भरवाने की शुरुआत की गई। कांग्रेस का कहना है कि पूरे ब्लॉक के गांवों और शहर के सभी वार्डों में शिकायतें दर्ज कर उन्हें शासन के सामने रखा जाएगा।

बलरामपुर के विजयनगर क्षेत्र में खेत में फसल चरने से नाराज लोगों ने एक मवेशी को घेरकर लाठी-डंडे और टांगी से हमला कर दिया। हमले में मवेशी की कमर की हड्डी टूट गई। पुलिस ने मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कन्हर नदी के बढ़ते जलस्तर और खुरसा नाले की जलमग्न पुलिया से ग्रामीणों की कनेक्टिविटी प्रभावित होने के बाद बलरामपुर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले के नदी-नालों, एनीकट, बांध और पुल-पुलियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों को जलस्तर और बहाव पर लगातार नजर रखने तथा किसी भी खतरे की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तरी छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बाद कन्हर नदी उफान पर है। रामानुजगंज के पलटन घाट के पास खुरसा नाले की पुलिया करीब 15 फीट पानी में डूब गई है, जिससे कनकपुर के अलमागोदाम और लुर्गी के खुटहन पारा के करीब 20 से 25 घरों का नगर से संपर्क कट गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ हालात और बिगड़ने की आशंका है।

रामानुजगंज नगरपालिका क्षेत्र के बेहतर विकास और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने ‘हम बनाएंगे बेहतर रामानुजगंज’ अभियान शुरू किया है। नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह के नेतृत्व में वार्डों और गली-मोहल्लों में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की पहल की जाएगी।